Back to homepage

Latest News

ब्लॉक जगनेर में पुरानी पेंशन बहाली हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

ब्लॉक जगनेर में पुरानी पेंशन बहाली हस्ताक्षर अभियान चलाया गया39

👤31-08-2022-
आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक ही मांग जब हमारी पुरानी पेंशन योजना बन्द कर दी हैं तो देश में सांसदों व विधायकों को पुरानी पेंशन क्यों दी जा रही हैं।  शिक्षको एवं कर्मचारियों की विगत 17 वर्ष से बन्द चल रही पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू किया जाय  अन्यथा देश का शिक्षक सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करेगा, संगठन ने एलान किया।  पुरानी पेंशन योजना की बहाली हेतु संगठन ने खण्ड शिक्षा अधिकारी जगनेर को सात सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।  पुरानी पेशन बहाली एवं शिक्षकों की समस्या के समाधान हेतु सात सूत्रीय ज्ञापन बुधवार दिनांक 31 अगस्त 2022 को ब्लॉक संसाधन केंद्र जगनेर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जगनेर जनपद आगरा के ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय, संरक्षक नरेंद्र शर्मा  एवं ब्लॉक मंत्री सुनील कटारा के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चला कर भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन खण्ड शिक्षाधिकारी जगनेर को भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम  दिया गया। विकास खण्ड जगनेर के संगठन सभी शिक्षक साथी बीआरसी जगनेर पर पहुँच कर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं अपनी पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षको के समस्या के समाधान हेतु आंदोलन अब शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय आगरा पर करने का निर्णय लिया गया। आज के हस्ताक्षर अभियान में  मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण गोपाल उपाध्याय, संरक्षक नरेंद्र शर्मा, ब्लॉक मंत्री सुनील कटारा , पवन परमार ,नीतेश शर्मा, पुनीत गुप्ता, ब्रजभूषण शर्मा, हरिओम सिंह, शिवराज सिंह, राजकुमार चाहर, सुरेन्द्रमोहन शर्मा, राजेश शर्मा,धीरज, पवन शर्मा, सौरभ, सत्येंद्र सिंह,शमा,  तोताराम, राजेश शर्मा, राजीव शर्मा,वर्षा, कामता प्रसाद, नीलम आदि शिक्षक  उपस्थित रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

31-08-2022-

आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक ही मांग जब हमारी पुरानी पेंशन योजना बन्द कर दी हैं तो देश में सांसदों व विधायकों को पुरानी पेंशन क्यों दी जा रही हैं। ...

Read Full Article
परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बनाये मिट्टी निर्मित बीज युक्त गणेश

परिषदीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने बनाये मिट्टी निर्मित बीज युक्त गणेश16

👤31-08-2022-
    आगरा। पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम और बढ़ाते हुये पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौन के एको क्लब के सदस्य विद्यार्थियों  ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक मलय कुमार दास के नेतृत्व में मिट्टी द्वारा बीज युक्त गणेश बनाकर पर्यावरण को संरक्षित रखने की मुहिम को जारी रखा। गणेश की ये प्रतिमायें विसर्जन के बाद मिट्टी में मिल जायेगी और इनमें से कुछ माह बाद फूलदार व फलदार पौधे उग आएंगे। इन प्रतिमाओं को श्रुति, खुशी, शिवानी,नरेश,पुष्पेंद्र आदि छात्र छात्राओं द्वारा बनाया गया।

🕔विष्णु सिकरवार

31-08-2022-

    आगरा। पर्यावरण संरक्षण की ओर एक कदम और बढ़ाते हुये पूर्व माध्यमिक विद्यालय सौन के एको क्लब के सदस्य विद्यार्थियों  ने इंचार्ज प्रधानाध्यापक मलय कुमार दास के नेतृत्व...

Read Full Article
दुकानदार के दो बैंक खातों से उड़ाए 87286 रूपया

दुकानदार के दो बैंक खातों से उड़ाए 87286 रूपया895

👤31-08-2022-

मिल्कीपुर(अयोध्या)।थाना इनायतनगर के खिहारन बारुन चौराहे पर स्थित गुप्ता बुक डिपो फर्म के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 87286 रुपया उड़ा लिया गया।पीड़ित दुकानदार रामकुमार पुत्र परशुराम ने बताया कि उसके पास शाम पांच बजे मोबाइल संख्या 6289685080 द्वारा फोन करते हुए एक ठग ने बताया गया कि तुम्हारे फोन पर 5000 रूपये का कैशबैक आया है।पीड़ित के मना करने पर कि उसे कैशबैक नहीं चाहिए,तुम फ्रॉड हो सकते हो तब ठग ने कहा कि मैं आपसे ओटीपी नहीं मांग रहा हूं मैं बस कंपनी की ओर से आपको कैशबैक दिलाने के लिए फोन किया हूं।इसके बाद उसने मेरे मोबाइल में एनीडेस्क रिमोट डेस्कटॉप एप को डाउनलोड करवाया और इसके बाद बातों ही बातों में 87286 रूपया उड़ा लिया।पीड़ित के बैंक आफ बड़ौदा के दो खातों से जिसमे खाता संख्या 39860100009447 से ₹10989 तथा खाता संख्या 39860200000187 में से ₹76297 धोखाधड़ी करते हुए निकाल लिया गया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या से किया है।साथ ही पीड़ित ने मुख्यालय स्थिति साइबर थाने पर पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करानी चाहिए तो वहां बताया गया कि साइबर सेल में सिर्फ पांच लाख रूपए से ऊपर के मामलों को ही देखा जाता है।पीड़ित को इससे काफी निराशा हुई।पीड़ित का कहना है कि वह मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी अपनी गाढ़ी कमाई की वापसी के लिए शिकायत करेगा।वहीं दूसरी ओर धोखाधड़ी करने वाले ठग का हौसला सातवें आसमान पर है उसके मोबाइल पर फोन करने पर वह अभी भी निडर होकर बात करता है और कहते है कि अगर अपना पैसा वापस लेना है तो अपने बैंक की डिटेल मेरे पास भेजो जिससे हम पता कर सकें कि तुम्हारा कितना पैसा कटा है तभी तो वापस भेजेंगे।धोखाधड़ी द्वारा गाढ़ी कमाई लुटने से दुकानदार का पूरा परिवार सदमे में है।

🕔tanveer ahmad

31-08-2022-


मिल्कीपुर(अयोध्या)।थाना इनायतनगर के खिहारन बारुन चौराहे पर स्थित गुप्ता बुक डिपो फर्म के खाते से ऑनलाइन धोखाधड़ी करते हुए 87286 रुपया उड़ा लिया गया।पीड़ित दुकानदार...

Read Full Article
पंचायत भवन से हुई दो चोरियों का खुलासा नहीं

पंचायत भवन से हुई दो चोरियों का खुलासा नहीं663

👤31-08-2022-

मिल्कीपुर (अयोध्या)।चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन से विगत दिनों चोरों द्वारा रात के अंधेरे में इनवर्टर बैटरी आदि की चोरी कर लिया गया था।ग्राम प्रधान मुकेश पंडित ने बताया कि बीते दिनों पंचायत भवन से हुई दो चोरियों में से बीते 23 अगस्त को पंचायत भवन से लिवगार्ड कंपनी का एक इनवर्टर व उसकी बैटरी को चोरी कर लिया गया तथा इससे पहले जून माह के अंतिम सप्ताह में चोरों ने इसी पंचायत भवन से तीन सीसीटीवी कैमरा चोरी कर लिया था।दोनो चोरियों की सूचना बारुन चौकी के साथ- साथ थाना कोतवाली इनायतनगर पर भी दिया गया था।परंतु आज तक चोरी का खुलासा न होने के कारण ग्राम पंचायत सचिवालय का कार्य प्रभावित हो रहा है।बताते चलें कि इसी चोरी के ठीक बाद 26 अगस्त को क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने थाना इनायतनगर परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इनवर्टर- बैटरी चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार भी किया था और चोरों के पास से चोरी के 42 इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बरामद भी किया था।चोरियों का खुलासा ना होने से क्षेत्र में अटकलों का बाजार गर्म है।

🕔tanveer ahmad

31-08-2022-


मिल्कीपुर (अयोध्या)।चौकी क्षेत्र बारुन बाजार अंतर्गत ग्राम पंचायत कर्मडांडा के पंचायत भवन से विगत दिनों चोरों द्वारा रात के अंधेरे में इनवर्टर बैटरी आदि की चोरी...

Read Full Article
परफेक्ट कार वाश का हुआ शुभारंभ

परफेक्ट कार वाश का हुआ शुभारंभ501

👤31-08-2022-

अयोध्या।शहर में खुला पर परफेक्ट कार वॉश। नाका बाईपास गुरुदेव पैलेस होटल के पास परफेक्ट कार वाश का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आई कार वॉश के प्रबंधक की माता  कल्पना तिवारी ने फीता काटकर किया। वहीं इससे पूर्व विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इस दौरान पर्फेक्ट कार वॉश के प्रबंधक सूरज तिवारी ने बताया कि हमारे यहां छोटे से बड़ी सभी गाड़ियों की धुलाई अत्याधुनिक मशीन के द्वारा की जाती है। हमारे वाश सेंटर में गाड़ियों की धुलाई हाई प्रेशर एयर क्लीनिग सिस्टम, स्टीम वाशिंग, एसी डक्ट क्लीनर, इंटीरियर क्लीनिंग, फुल बॉडी फोम वाश, इंटीरियर व पॉलिश के द्वारा की जाती है। इसके साथ ही लिफ्ट सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर अतुल मिश्रा, संजय यादव, सौरभ पांडे ,राहुल तिवारी , बबलू मिस्त्री, शंकर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

🕔 राकेश सिंह

31-08-2022-


अयोध्या।शहर में खुला पर परफेक्ट कार वॉश। नाका बाईपास गुरुदेव पैलेस होटल के पास परफेक्ट कार वाश का शुभारंभ बुधवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि...

Read Full Article
कमला नगर - बल्केश्वर के राजा का 15वाँ विशाल गणेश महोत्सव प्रारम्भ | उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा के रूप में

कमला नगर - बल्केश्वर के राजा का 15वाँ विशाल गणेश महोत्सव प्रारम्भ | उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी प्रतिमा के रूप में323

👤29-08-2022-

आगरा। कमला नगर बल्केश्वर के राजा का 15वाँ विशाल गणेश महोत्सव 31 अगस्त दिन बुधवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी गणपति की प्रतिमा को स्थापित किया जाएगा। जो 5100 किलोग्राम वजनी तथा लम्बाई 23 फुट हैं, जिसे कलकत्ता व नासिक के कारीगरों के द्वारा तैयार किया गया है। मूर्ति की खास बात यह है कि यह पर्यावरण के अनुकूल है, इसके निर्माण में प्रयुक्त सभी सामग्रियाँ (मिट्टी, गोबर, जौ,हल्दी एवं पूजन सामग्री) आदि हमारी जीवन दायिनी यमुना नदी को भी कोई नुकसान नहीं पहुचायेंगी। गणेश जी की प्रतिमा क्रेन द्वारा स्थापित की जाएगी।
आमंत्रण पत्रिका के विमोचन के लिए मन्जीत सिंह, राममोहन शर्मा, डॉ० सुभाष अरोड़ा, इन्दर डावर, रविन्द्र महेन्द्र, राकेश, कुन्दनिका शर्मा, विमल गुप्ता (पार्षद), हरीशंकर, केशव अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल (पार्षद), जीतू शर्मा, निखिल शर्मा, बबलू भाई, भोलू भाई, अभिषेक, नवल गुप्ता, अरूण शुक्ला, नानू, राजू, पप्पू भाई, आशू जैन, अरविन्द उपाध्याय, एस.डी. पंडित जी, हनी पंडित व रिशू चौपड़ा आदि ने अपने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

🕔विष्णु सिकरवार

29-08-2022-


आगरा। कमला नगर बल्केश्वर के राजा का 15वाँ विशाल गणेश महोत्सव 31 अगस्त दिन बुधवार को गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में प्रारम्भ किया जा रहा है। जिसमें उत्तर प्रदेश की सबसे...

Read Full Article
पुलिस ने अवैध गांजा के साथ कई अभियुक्तों  को किया गिरफ्तार

पुलिस ने अवैध गांजा के साथ कई अभियुक्तों को किया गिरफ्तार997

👤29-08-2022-

अयोध्या।पुलिस द्वारा जनपद में  नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत कई लोगों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन पर अपराधियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्र अधिकारी नगर शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन पर कैंट पुलिस ने थाना कैंट कुर्मी टोला रेतिया के रमेश कुमार वर्मा पुत्र राजाराम को 14 ग्राम अवैध गांजा व थाना रौनाही के अजीत कुमार पुत्र राम लखन को 1 किलो गांजा व कोतवाली नगर पुलिस ने थाना कोतवाली मिर्जापुर माफी के जाबिर पुत्र साबिर को 12 सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व क्षेत्राधिकारी रुदौली संदीप कुमार सिंह के मार्गदर्शन पर मवाई पुलिस ने 6 सौ ग्राम अवैध गांजा के साथ थाना मवई निवासी ग्राम सिपाहिया के लल्लन को गिरफ्तार किया।

🕔 राकेश सिंह

29-08-2022-


अयोध्या।पुलिस द्वारा जनपद में  नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत कई लोगों को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार...

Read Full Article
खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई

खण्ड स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता संपन्न हुई24

👤29-08-2022-

मिल्कीपुर(अयोध्या)।युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय ग्रामीण बालक व बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन कुचेरा बाजार स्थिति हज़ारी लाल इण्टर कॉलेज में सम्पन्न हुआ।प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हज़ारी लाल इण्टर कालेज के प्रबंधक प्रतिनिधि शैल कुमारी पटवा द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। प्रतियोगिता के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल पाठक ने बताया कि लंबी कूद प्रतियोगिता में युवराज मिश्रा प्रथम व धीरज सिंह द्वितीय स्थान पर रहे।कब्बड्डी बालक वर्ग में रनापुर ने प्रथम व कुचेरा बाजार ने द्वितीये स्थान प्राप्त किया।कबड्डी बालिका वर्ग में कुचेरा बाजार ने प्रथम व पलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।वॉलीबॉल बालक वर्ग में कुचेरा बाजार की टीम ने प्रथम व पलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।वॉलीबॉल बालिका वर्ग में आज़ाद इंटर कालेज पलिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर रेस में युवराज मिश्रा,कुस्ती में अंशुमान सिंह,दीपक तिवारी,सतीश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।खेल प्रतियोगिता में विनय कुमार तिवारी(बिन्नू भैया),अनिल कुमार दुबे,शिक्षक मो वसीम खान,संजय सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुचेरा बाजार मनोज कौशल,श्याम कुमार,राकेश कुमार मिश्रा,अर्पित पटवा,ओमेन्द्र यादव,मो हुसैन, बिरजेश मिश्रा,शादाब,सूरज सिंह समेत सैकड़ों खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

🕔tanveer ahmad

29-08-2022-


मिल्कीपुर(अयोध्या)।युवा कल्याण एवं खेलकूद विभाग द्वारा विकास खंड स्तरीय ग्रामीण बालक व बालिका खेल प्रतियोगिता का आयोजन कुचेरा बाजार स्थिति हज़ारी लाल इण्टर कॉलेज...

Read Full Article
नवभारतीय किसान संगठन ने आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा

नवभारतीय किसान संगठन ने आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा928

👤29-08-2022-

मिल्कीपुर(अयोध्या)।जिला मुख्यालय स्थिति गांधी पार्क में आयोजित नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।किसानों ने एमएसपी पर गारंटी कानून,स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने एवं नव भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों की केंद्रीय गृहमंत्री से किसानों की समस्याओं के संदर्भ में मुलाकात कराने सहित 8 सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार सदर को सौंपा। मासिक पंचायत के मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पांडेय शामिल हुए तथा कार्यक्रम अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा ने किया।बैठक में महिला जिला अध्यक्ष चिंतामणि मिश्रा,सुनील तिवारी,श्याम नारायण पांडेय,गुदुन यादव,रामानंद दुबे, रामचंदर मौर्य, श्यामालली,गीता,विमला,मंगला,रेखा,पंचम मौर्या,राम अवतार,रामतीरथ सहित सैकड़ों किसान शामिल हुए।

🕔tanveer ahmad

29-08-2022-


मिल्कीपुर(अयोध्या)।जिला मुख्यालय स्थिति गांधी पार्क में आयोजित नव भारतीय किसान संगठन अराजनैतिक की मासिक पंचायत में 8 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।किसानों...

Read Full Article
भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) हुआ गठन

भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) हुआ गठन 17

👤29-08-2022-

आगरा। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) का प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों का गठन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह एवम् जिला अध्यक्ष अनिल कुमार राणा (एडवोकेट) ने सभी पदाधिकारीगण सदस्यों को जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र  प्रदान किये गए।
दिलीप वर्मा के द्वारा सभी सदस्यों  का आभार व्यक्त किया गया।
मीडिया प्रभारी भारतीय किसान यूनियन कार्ष्णि धर्मेंद्र वर्मा उदासीन स्वर्णकार आगरा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) के संगठन के गठन का कार्य जोर शोर से चल रहा है जल्द ही पूरे भारत वर्ष में संगठन को खड़ा किया जाएगा।

🕔 विष्णु सिकरवार

29-08-2022-


आगरा। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पंजीकृत भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया) का प्रदेश व जिला के पदाधिकारियों का गठन किया। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह एवम्...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article