Back to homepage

Latest News

3,65,000/- रुपये नगद, 03 अदद मोबाइल, एक अदद सफेद स्कार्पियों कार बरामद

3,65,000/- रुपये नगद, 03 अदद मोबाइल, एक अदद सफेद स्कार्पियों कार बरामद75

👤27-04-2025-

उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह (उत्तरी), क्षेत्रधिकारी नगर के कुशल पर्यावेक्षण में थाना गंगाघाट की सयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 सटोरियों को कब्जे से कुल 3,65,000/- रुपये सट्टा राशि, 03 अदद मोबाइल, एक अदद सफेद स्कार्पियों नम्बर UP 78 EY 4620 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि थाना गंगाघाट की सयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी चौकी क्षेत्र में गंगा किनारे रेती के पास बाढ़ केन्द्र के सामने से सट्टा खेलते हुये अभियुक्तगण 01. बादल निषाद पुत्र रामेश्वर निषाद नि0 3/328 आदर्श नगर 2.मुकेश कुमार उर्फ मिन्टू श्रीवास्तव पुत्र मुरारीलाल श्रीवास्तव नि0 1/690 अम्बिकापुरम शुक्लागंज 3.सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार मिश्रा नि0 मिश्रा कालौनी 4.आश्चर्य अवस्थी उर्फ फुल्लू पुत्र अनूप कुमार अवस्थी नि0 मिश्रा कालौनी थाना गंगाघाट को कब्जे से 3,58000/- रूपये का माल फड़ तथा 7000/- रूपये जामा तलाशी, 03 अदद मोबाइल, 01 स्कार्पिओ कार सफेद रंग नं0 UP78EY4620 बरामद कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना गंगाघाट पर मु0अ0स0 217/25 धारा 13 जुआं अधिनियम बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया है, आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण

01.बादल निषाद पुत्र रामेश्वर निषाद उम्र 34 वर्ष नि0 3/328 आदर्श नगर थाना गंगाघाट उन्नाव
02.मुकेश कुमार उर्फ मिन्टू श्रीवास्तव पुत्र मुरारीलाल श्रीवास्तव उम्र 44 वर्ष नि0 1/690 अम्बिकापुरम       शुक्लागंज थाना गंगाघाट उन्नाव 
03.सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू पुत्र राजेश कुमार मिश्रा उम्र 28 वर्ष नि0 मिश्रा कालौनी थाना गंगाघाट उन्नाव 
04.आश्चर्य अवस्थी उर्फ फुल्लू पुत्र अनूप कुमार अवस्थी उम्र 24 नि0 मिश्रा कालौनी थाना गंगाघाट 

बरामदगी का विवरण-  
 3,65,000/- रुपये सट्टा राशि, 03 अदद मोबाइल, एक अदद सफेद स्कार्पियों नम्बर UP 78 EY 4620 बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास- 
सौरभ मिश्रा उर्फ कल्लू भटिस्टा पुत्र राजेश कुमार मिश्रा निवासी मिश्रा कालोनी गंगाघाट उन्नाव
1.मु0अ0सं0 65/2024 धारा 143/147/148/323/504/506/324/342 भादवि व 3(2)VA SC/ST ACT  गंगाघाट 
2.मु0अ0सं0 255/2020 धारा 336/147/148/427/504 भादवि गंगाघाट 
3.मु0अ0सं0 372/2021 धारा 323/504/506 भादवि गंगाघाट 
4.मु0अ0सं0 395/2022 धारा 143/147/148/149/323/504 भादवि व 7 CLA ACT गंगाघाट 
5.मु0अ0सं0 495/2021 धारा 323/352/504/506 भादवि गंगाघाट 
6.मु0अ0सं0 671/2023 धारा 143/147/323/336/384/427/504/506 व 7 CLA ACT गंगाघाट 
7. मु0अ0सं0 217/2025 धारा 13 जी एक्ट थाना गंगाघाट 

आश्चर्य अवस्थी पुत्र अनूप अवस्थी  निवासी मिश्रा कालोनी गंगाघाट 
1.मु0अ0सं0 65/2024 धारा 143/147/148/323/504/506/324/342 भादवि व 3(2)VA SC/ST ACT  गंगाघाट उन्नाव
2.मु0अ0सं0 395/2022 धारा 143/147/148/149/323/504 भादवि व 7 CLA ACT गंगाघाट उन्नाव
3.मु0अ0सं0 543/2022 धारा 323/506 भादवि गंगाघाट उन्नाव
4.मु0अ0सं0 671/2023 धारा 143/147/323/336/384/427/504/506 व 7 CLA ACT गंगाघाट उन्नाव
5. मु0अ0सं0 217/2025 धारा 13 जी एक्ट थाना गंगाघाट है।

🕔लखनऊ का अभिमान

27-04-2025-


उन्नाव। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह (उत्तरी), क्षेत्रधिकारी नगर के कुशल पर्यावेक्षण में थाना गंगाघाट की सयुक्त...

Read Full Article
दो घंटे भी नहीं टिक सकी विकास प्राधिकरण की सीलिंग

दो घंटे भी नहीं टिक सकी विकास प्राधिकरण की सीलिंग135

👤03-04-2025-
तीसरी बार सीलिंग तोड़कर कराया जा रहा काम, एलडीए लाचार

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 4 टेढ़ी पुलिया के सब्जी मंडी के बगल नज़ूल की ज़मीन पर बन रही दुकान की सीलिंग की कार्यवाही दोपहर लगभग 3.30 बजे की गयी लेकिन मात्र दो घंटे के अंदर ही दबंगई दिखाते हुए संजय सिंह, जमुना देवी व अन्य द्वारा प्राधिकरण की प्रवर्तन दल की कार्यवाही को धता बताते हुये जबरन सीलिंग तोड़कर निर्माण कार्य कराने का प्रकरण सामने आया है। वर्तमान तेज़ी से निर्मित हो रही इस प्रापर्टी को पहली बार 25 नवम्बर 2024 को सील  किया गया था जिसे इसी प्रकार तोड़कर काम कराया गया तथा दोबारा 8 जनवरी 2025 को सील करने के बाद भी सीलिंग तोड़ दी गई तथा दोबारा पोताई कराकर काम शुरू कर दिया गया। गुरुवार को तीसरी बार प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने जब सीलिंग की कार्यवाही की तो इस बार अवैध निर्माणकर्ता व उसकी टीम द्वारा   इसे मात्र दो घंटे में हटाकर फेंक दिया गया। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ वकीलों का एक समूह ऐसी ही सरकारी सम्पतियों पर नज़र रखता है तथा दबंगई करके जबरन ऐसी ज़मीनो पर अवैध निर्माण कराकर आम लोगों को बेचकर लाखो रूपए कमाता है। आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने में लगे दबंग निर्माणकर्ता और उसकी टीम पर अब लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार क्या कार्यवाही करते है इसपर लोगो की नज़र है।

बॉक्स

अवैध निर्माण कराने में एल.डी.ए के पूर्व पेशकार की भूमिका संदिग्ध

जोन 4 में चल रहे अवैध निर्माण में जानकारी के अनुसार एलडीए के एक पूर्व पेशकार के भूमिका भी निकल कर आ रही है। आरोप है की पूर्व पेशकार अवैध निर्माणकर्ताओ का संरक्षणदाता है। यह ग्रुप कई लोगों को साथ लेकर गोरखधंधा चलाता है। 

🕔tanveer ahmad

03-04-2025-
तीसरी बार सीलिंग तोड़कर कराया जा रहा काम, एलडीए लाचार

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जोन 4 टेढ़ी पुलिया के सब्जी मंडी के बगल नज़ूल की ज़मीन पर बन रही दुकान की सीलिंग...

Read Full Article
गैंगस्टर एक्ट के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

गैंगस्टर एक्ट के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार, आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई561

👤18-03-2025-

आगरा। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जगनेर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर संरंधी चौराहे से इन्हें पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान श्याम सुन्दर पुत्र वृंदावन, जोगेंद्र पुत्र दीवान सिंह और रामवीर उर्फ रामहेत पुत्र पातीराम के रूप में हुई है। तीनों आरोपी धौलपुर, राजस्थान के कंचनपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे थे।

इन बदमाशों पर हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु.अ.सं. 30/2025 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, मु.अ.सं. 92/2024 धारा 309(4)/351(2)/352 बीएनएस और मु.अ.सं. 94/2024 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25.9/25 आर्म्स एक्ट शामिल हैं।
गिरफ्तारी के लिए थाना जगनेर के थानाध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में एसओजी प्रभारी सचिन कुमार, सर्विलांस प्रभारी अनुज कुमार, निरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक अजय प्रताप, कांस्टेबल अकुंर कुमार और कांस्टेबल अंकित कुमार की टीम ने रणनीतिक तरीके से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

🕔tanveer ahmad

18-03-2025-


आगरा। पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जगनेर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित तीन इनामी बदमाशों को गिरफ्तार...

Read Full Article
मीरानपुर में एसीपी ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणो को जागरूक

मीरानपुर में एसीपी ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणो को जागरूक247

👤11-03-2025-

मोहनलालगंज‌‌‌। निगोहां थाना क्षेत्र के मीरानपुर गांव में मगंलवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की मौजूदगी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणो को जागरूक किया।एसीपी ने ग्रामीणो से आगामी होली व ईद के त्यौहारो को मिलजुल मनाये जाने की अपील की।ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत  मीरानपुर में सुरक्षा के लिये 14 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये है।एसीपी ने चौपाल में मौजूद लोगो से अपने अपने घरो में भी सीसीटीवी कैमरे लगाये जाने की अपील की।एसीपी ने चौपाल में मौजूद लोगो से कहा समाज में सुरक्षा बनाये रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच सहयोग आवश्यक है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे सुरक्षा को मजबूत किया जा सके। महिलाओ को जागरूक करते हुये कहा थानो पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है यदि आप लोगों को किसी भी प्रकार कि शिकायत व समस्या हो तो आप थाने पर आकर अपनी समस्या को बेहिचक बता सकती है। जिससे आपकी समस्या का जल्द से जल्द निराकरण कराया जा सके।एसीपी ने साइबर अपराधो से बचाव पर लोगो को जागरूक किया। इसके अलावा यदि आप किसी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि को देखते है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, जिससे सही समय पर जानकारी प्राप्त होने पर अपराध को रोका जा सके। सोशल मीडिया पर अराजक व भ्रामक पोस्ट व खबरें फैलाने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है यदि कोई व्यक्ति उक्त प्रकरण में संलिप्त पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

🕔tanveer ahmad

11-03-2025-


मोहनलालगंज‌‌‌। निगोहां थाना क्षेत्र के मीरानपुर गांव में मगंलवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी की मौजूदगी में जन चौपाल लगाकर ग्रामीणो...

Read Full Article
साइबर क्राइम सेल द्वारा ठगी गये 3,50,667/- रुपये वापस कराए गए

साइबर क्राइम सेल द्वारा ठगी गये 3,50,667/- रुपये वापस कराए गए334

👤17-01-2025-
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से ठगे गए ₹3,50,667/- रुपये को वापस करवा दिया। यह कार्यवाही श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देश पर चलाए जा रहे साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई।शिकायतकर्ता ने 22 अक्टूबर 2024 को साइबर क्राइम सेल में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें बताया कि उन्होंने ऑनलाइन दवा खरीदी थी, लेकिन डिलीवरी में देरी होने पर कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च कर कॉल किया। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें झांसा देकर खाते की गोपनीय जानकारी ली और ₹4,50,000/- रुपये ट्रांसफर कर लिए।साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक और कंपनियों से संपर्क कर संदिग्ध खातों को फ्रीज किया और ₹3,50,667/- रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस कराए।शिकायतकर्ता ने पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की इस त्वरित कार्यवाही की सराहना की और धन्यवाद प्रकट किया।साइबर क्राइम सेल ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल से न लें, बल्कि हमेशा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से ही सही नंबर प्राप्त करें।
🕔tanveer ahmad

17-01-2025-
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के साइबर क्राइम सेल ने त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतकर्ता से ठगे गए ₹3,50,667/- रुपये को वापस करवा दिया। यह कार्यवाही श्रीमान पुलिस आयुक्त...

Read Full Article
महिला के साथ छेड़छाड़ व मकान पर कब्जा करने के आरोपी की गिरफ्तारी

महिला के साथ छेड़छाड़ व मकान पर कब्जा करने के आरोपी की गिरफ्तारी197

👤11-01-2025-
लखनऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने 07 जनवरी 2025 को महिला के साथ छेड़छाड़ और मकान पर कब्जा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था, जिसमें बताया गया कि विपक्षीगणों ने वादी और उसके रिश्तेदार के साथ मारपीट की, उनका सामान उठा लिया और वादी के साथ छेड़छाड़ की। इसके अलावा, आरोपी ने मकान का ताला बंद कर कब्जा कर लिया।पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर वांछित आरोपी अशीष कुमार यादव को खुर्दही बाजार किसान पथ मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 74/329(3)/191(2)/115(2) बीएनएस और 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला बढ़ाया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष रिमांड के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान अशीष कुमार यादव (24 वर्ष) के रूप में हुई है, जो न्यूजपेपर बांटने का काम करता है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की विवेचना जारी है।
🕔tanveer ahmad

11-01-2025-
लखनऊ थाना सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने 07 जनवरी 2025 को महिला के साथ छेड़छाड़ और मकान पर कब्जा करने के आरोपी को गिरफ्तार किया। वादी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया...

Read Full Article
अलीगंज पुलिस ने दो व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में किया गिरफ्तार

अलीगंज पुलिस ने दो व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में किया गिरफ्तार484

👤11-01-2025-
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में नीरा तिराहे के पास नया हनुमान मंदिर परिसर में दो व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े के चलते शांति व्यवस्था भंग हो गई। घटना 10 जनवरी 2025 की है, जब राजन अवस्थी (28 वर्ष) और सोनू अवस्थी (40 वर्ष) आपस में विवाद कर रहे थे।सूचना मिलने पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजदीप चौधरी, प्रधाना उपनिरीक्षक शिवम पांडेय और कांस्टेबल संजेश यादव शामिल रहे। पुलिस की यह तत्परता क्षेत्र में कानून और व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
🕔tanveer ahmad

11-01-2025-
लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में नीरा तिराहे के पास नया हनुमान मंदिर परिसर में दो व्यक्तियों के बीच हुए झगड़े के चलते शांति व्यवस्था भंग हो गई। घटना 10 जनवरी 2025 की है, जब राजन...

Read Full Article
उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी232

👤11-01-2025-
लखनऊ  के थाना आशियाना क्षेत्र में एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर अभियुक्त रिंकू वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तिकोनिया पार्क के पास से आरोपी रिंकू वर्मा को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत हिरासत में लिया गया। अभियुक्त रिंकू वर्मा निवासी कामादेवी मंदिर के पास, किला गाँव मोहम्मदी का रहने वाला है।मामले में आवश्यक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है, और पुलिस अन्य कानूनी कार्रवाई कर रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी अन्य थानों से जुटाई जा रही है।इस कार्रवाई में अति0 निरीक्षक श्री प्रकाश सिंह, वरि0 उपनिरीक्षक धर्मवीर शाही, उपनिरीक्षक अमरपाल अग्निहोत्री, प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार और हेड कांस्टेबल अशोक शर्मा शामिल थे।
🕔tanveer ahmad

11-01-2025-
लखनऊ  के थाना आशियाना क्षेत्र में एक शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर अभियुक्त...

Read Full Article

"रुदौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 18 घंटे में लूट का खुलासा।"37

👤07-01-2025-

 उत्तर प्रदेश के रुदौली से है, जहां पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे के अंदर किसानों से हुई 4 लाख 30 हजार की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों आरोपी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।यह तस्वीरें हैं उस कार्रवाई की, जहां रुदौली के सीओ आशीष निगम व कोतवाल संजय मौर्या ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कदमों से इस बड़ी लूट को सुलझाया।
जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी से आए किसानों के साथ यह लूट की घटना हुई थी। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में रुदौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार किया और लूट की पूरी रकम बरामद कर ली।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि"हमारी पुलिस टीम ने इस केस को चुनौती के रूप में लिया। सिर्फ 18 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूट की रकम बरामद की।"
एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
यह कामयाबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों पर मजबूत पकड़ का उदाहरण है।
रुदौली पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का संदेश भी दिया है।

🕔तुफैल अहमद

07-01-2025-


 उत्तर प्रदेश के रुदौली से है, जहां पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे के अंदर किसानों से हुई 4 लाख 30 हजार की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

Read Full Article
मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली393

👤23-12-2024-
उन्नाव।बजे थाना बिहार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना बिहार क्षेत्रान्तर्गत पाटन धमनीखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के दौरान एक काले कलर की पल्सर बाइक को रोकने का प्रयास किया गया, जिसपर दो लोग सवार थे तभी उक्त दोनो बाइक सवार युवको द्वारा पुलिस पर फायरिंग कर दी गई, आत्मरक्षार्थ जबाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायरिंग की गई जिसमे एक व्यक्ति को पैर में गोली लगी है व उसका एक अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया है। घायल व्यक्ति को पुलिस द्वारा सौशय़्या अस्पताल बीघापुर में भर्ती कराया गया है। जिसकी पहचान सूरज सिंह पुत्र लल्लन सिंह उम्र करीब 45 वर्ष निवासी ग्राम रनागढ़ी थाना माखी  के रुप में हुई है। पूछताछ में सूरज सिंह  द्वारा बताया गया कि थाना बिहार क्षेत्रान्तर्गत देवारा नहर पुल के पास दम्पति से हुई लूट की घटना में वह अपने एक अन्य साथी के साथ शामिल था। जिसके सन्दर्भ में थाना बिहार पर मु0अ0स0 298/24 धारा 309(4)बीएनएस बनाम पल्सर सवार दो अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया था। जिसमें उन्नाव पुलिस द्वारा दोनो अभियुक्तों के ऊपर 25,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ स्थल से सूरज उपरोक्त के पास से एक पल्सर बाइक काले कलर की, 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 खोखा कारतूस व लूट का सामान बरामद हुआ है। जिन्हे कब्जें मे लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

🕔लखनऊ का अभिमान

23-12-2024-

उन्नाव।बजे थाना बिहार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा थाना बिहार क्षेत्रान्तर्गत पाटन धमनीखेड़ा मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग की जा रही थी चेकिंग के...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article