Back to homepage

Latest News

छुट्टे मवेशी से किसान और आमजन हो रहे परेशान

छुट्टे मवेशी से किसान और आमजन हो रहे परेशान788

👤04-09-2022-

दर्जनों परिवार की छिन चुकी हैं खुशियां

अमेठी सरकार घुमंतू छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश के सभी जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कर रही हैं। उसके साथ जानवरों की सेवा, रखवाली और भूसा आदि के लिए भारी भरकम बजट भी खर्च कर रही हैं। लेकिन आमजन से लेकर किसानों को इससे निजात मिलती नहीं दिख रही हैं। जिले के अधिकांश हिस्सों में निकलने के बाद लगभग हर मैदान में जानवरों की भारी भरकम संख्या देखने को मिल जायेगी। जिले में बारिश अपेक्षा से कम हुई हैं। इसके बावजूद अपने संसाधनों से फसल को लगाया। और उसकी देखभाल करते हुए समय समय पर सिंचाई कर रहे हैं। किसान बारिश न होने की कुदरती मार झेल रहा हैं। वही फसल बड़ी होते ही किसानों के खेत में जानवर जाकर चट कर दे रहे हैं। यह संख्या मामूली न होकर पचासों  की होती हैं। किसान जमुना प्रसाद ने बताया कि यदि कोई किसान इन जानवर को मारकर खेत से बाहर निकाल देता हैं। तो उस समय डंडा न होने पर हमला भी कर देते हैं, या चुपचाप निकल जाते हैं। और रात में दुगनी की संख्या में आकर उस किसान की खेत की फसल चट करते हैं। कही कही जानवर चुपचाप बैठे रहते हैं रात के समय खेतों में जाकर फसल को चरते हैं। जबकि गौशालो में काफी संख्या में जानवर भरे पड़े हैं। उससे कही ज्यादा जानवर मैदान में दिखाई दे रहे हैं। जानवरों की तादात किसान के खेत तक ही सीमित नहीं है, यह बाजार, कस्बों, गांव, पुरवों के साथ पक्की सड़कों पर देखने को मिल रही हैं। शाम होते ही जानवर पटरी सहित पूरी पक्की सड़क पर अपना डेरा जमा लेते हैं। और सड़क से पैदल, साइकिल व वाहन निकलना मुश्किल हो जाता हैं। इसी के चलते जिले में कई दुखद दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। इससे कई परिवार की खुशियां भी छिन गई हैं। कुछ जानवर खेत से निकालने पर किसान को उठा उठा फेंक दिया, जिससे उनकी बाद में मौत हो गई। जनता को सरकार से बहुत उम्मीद थी कि इससे निजात दिला देगी, इसलिए गौशाला योजना को बड़े पैमाने पर विस्तार किया। जिले विकास खण्ड शाहगढ, जामों, गौरीगंज, अमेठी, भादर, भेटुआ, संग्रामपुर आदि के दर्जनों ग्राम सभाओं में गौशाला हैं, लेकिन उसमें जानवर रखने की संख्या निर्धारित हैं। जिससे उन ग्राम सभा में भी भारी संख्या में जानवर दिखाई देते हैं। गांव वासी मंगल प्रसाद, राम सजीवान शर्मा, हरीराम, शिव पियारे, गंगा प्रसाद, राम मूर्ति, राम राज आदि ने शासन से किसानों की फसल की सुरक्षा और आमजन को जानवरों से निजात दिलाने की मांग की हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि जिले में 86 गौशाला में 8569 जानवरों के लक्ष्य के सापेक्ष 10000 जानवर संरक्षित हैं। एक महीने में जिले में वृहद गौ आश्रय स्थल में बनकर तैयार हो जायेगा। और सात गौशाला बनकर तैयार हैं। जहां जानवरों के स्क्रीनिंग के बाद संरक्षित किया जायेगा।

🕔 असद हुसैन /इसराक अहमद

04-09-2022-


दर्जनों परिवार की छिन चुकी हैं खुशियां

अमेठी सरकार घुमंतू छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश के सभी जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कर...

Read Full Article
परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 30 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 30 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी939

👤04-09-2022-
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्शदाताओं की सहायता से महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा उपस्थित जोड़ों की समस्याओं को सुना गया। परामर्शदाताओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा समस्याओं का काउंसलिंग के द्वारा निवारण करने का प्रयास करते हुए सभी जोड़ों की आपस में परस्पर वार्ता करायी गई तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के सभी पहलुओं को समझा गया एवं उनके निराकरण के प्रयास किये गये। महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयास रंग लाये तथा कुल 30 पति-पत्नी के विवादित जोड़े साथ रहने हेतु राजी हुए, जिसमें परिवार परामर्श केन्द्र से 05, महिला थाना से 09, थाना गंगाघाट से  04, थाना सोहरामऊ से 03, थाना कोतवाली सदर, थाना पुरवा व थाना अचलगंज से 02-02 एवं थाना बांगरमऊ, थाना हसनगंज व थाना बारासगवर से 01-01 जोड़े की सकुशल विदाई की गई। परिवार परामर्शदाताओं में डॉ0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, अबरार हुसैन,  यतीन्द्रनाथ मिश्रा, राम सनेही यादव, श्रीमती साबिहा उमर, श्रीमती नीना दीक्षित, अशोक रस्तोगी, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती तबस्सुम नफीस, डॉ0 सगीर अहमद खान, अबसार अली खान एवं सहयोगी अंकित रघुवंशी एवं परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी निरीक्षक प्रेमलता दीक्षित व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती पुष्पा सिंह व महिला हेल्पडेस्क्स पर नियुक्त महिला आरक्षियों का योगदान सराहनीय रहा।

🕔राजेश कुमार

04-09-2022-

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क व पुलिस...

Read Full Article
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायतों में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायतों में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण257

👤04-09-2022-

भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने शिकायतों की सुनवाई की।समाधान दिवस में एडीएम ने नियत सीमा में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायते आई  जिसमे 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।शेष सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दे दी गई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पालपुर निवासी नीलम ने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी जेठानी के साथ प्रधान के भतीजे ने छेड़छाड़ की थी जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने पर दर्ज कराई गई थी इसी रंजिश को लेकर विपक्षी झन्नालाल व अमरेश कुमार उसको और उसके परिवार वालों को सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं व तरह तरह से हैरान व परेशान कर रहे हैं।चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी जन प्रार्थी के पुराने आबादी के भूमि पर प्रार्थिनी के निर्माण में अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं।पीड़ित ने अवैध हस्तक्षेप रोकने व विपक्षीजन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।सूफियाना रुदौली निवासी सुधीर कुमार मिश्रा ने उपनिबंधक कार्यालय रूदौली के बैनामा लेखकों पर अवैध धन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायतीपत्र दिया।मोहल्ला पूरे मियां रूदौली निवासी अशोक कुमार चौहान ने अवैध निर्माण रुकवाने के सम्बंध में शिकायतीपत्र दिया।सूफ़ियाना रूदौली निवासी अजमतुल ने पेंशन बहाली के लिए शिकायतीपत्र दिया।मो0 अहमद निवासी मो0 सालार रूदौली ने प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के लिए शिकायतीपत्र दिया।वहीँ कायस्थान रूदौली निवासी सबीना बानो व मीना कुमारी निवासी मखदूमज़ादा रूदौली सहित तमाम लोगो ने राशन कार्ड के सम्बंध में शिकायतीपत्र दिया।इसके अलावा चकरोड व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा,पेंशन,विधुत विभाग,पुलिस विभाग,आपूर्ति विभाग आदि से सम्बंधित शिकायतें सहित कुल 304 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,सीडीपीओ मवई सरिता सचान,कोतवाली रूदौली से उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव,थाना मवई से उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय,राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,लेखपाल यशवंत प्रताप,कुलदीप सिंह,विजय निषाद आदि मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

04-09-2022-


भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने शिकायतों की सुनवाई...

Read Full Article
अपना दल एस प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत

अपना दल एस प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत961

👤04-09-2022-

सोहावल अयोध्या।अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पटेल का कोट सराय ओवर ब्रिज के पास जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा की अगुवाई में अपना दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री के के पटेल ने कहा कि उनको अयोध्या मंडल का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। वह शहर के साहू पैलेस में मंडल के आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का शुभारंभ करने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में प्रदेश महासचिव ने कहा आवारा पशु तथा बिजली ट्रिपिंग की समस्या सरकार के संज्ञान में है सरकार इसके निवारण का प्रयास लगातार कर रही है। स्वागत करने वालों में अंजनी मौर्या, रमेश वर्मा, अंजनी सेन, मदन मौर्या, जेडी वर्मा, नरेंद्र वर्मा, सत्रोहन वर्मा, बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

04-09-2022-


सोहावल अयोध्या।अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पटेल का कोट सराय ओवर ब्रिज के पास जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा की अगुवाई में अपना दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं...

Read Full Article
सिचाई एवम जल संसाधन सचिव ने ढेमवा घाट किया निरीक्षण

सिचाई एवम जल संसाधन सचिव ने ढेमवा घाट किया निरीक्षण358

👤04-09-2022-
सोहावल अयोध्या ।प्रदेश सरकार के  सचिव व जिले के नोडल अधिकारी  अनिल गर्ग ने आज ढेमवा घाट पहुचकर बाढ़ राहत कार्यो सहित बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाये गए डेम का निरक्षण किया। निरक्षण में  उन्हें सबकुछ ठीक मिला।इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और मात्र 10 मिनट की जांच के बाद वे अपने अगले निरक्षण के लिए रवाना हो गए।सोहावल तहसील क्षेत्र में नदी के कछार में बसे गांवो को बाढ़ से  बचाने व कटान रोकने लिए ढेमवा घाट के दोनों ओर पंपिग स्टेशन से लेकर मगलसी के शमशान घाट तक पत्थर के बोल्डर डालकर रोका जा रहा है।लेकिन ये काम शुरु ही हुआ था कि वरसात का हवाला देकर केवल पुल के दोनों ओर कुछ मीटर तक बोल्डर डालकर इतिश्री कर दी गई।आज जब जिले के नोडल अधिकारी ने निरक्षण किया तो उनको पुल से दोनों ओर दिखा कर बताया गया कि कटान को पूरी तरह रोका जा चुका है।पुल से आबादी की तरफ कटान देखकर जब इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल किया तो उपस्थित अधिकारियों ने इस कटान को बाढ़ के पहले की बता कर अधिकारी को संतुष्ट कर दिया।नोडल अधिकारी ने इस काम के लिए सिचाई व बाढ़ खण्ड के अधिकारियों की सराहना की।नोडल अधिकारी के निरक्षण  में  मीडिया से दूरी बनाई गई।अधिकारियों के घेरे में रहे सचिव के पास मीडिया कर्मी पहुचते इसके पहले ही उनको रुक्सत कर दिया गया।  इस मौके पर एस डी एम सोहावल मनोजकुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, व बिभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

04-09-2022-

सोहावल अयोध्या ।प्रदेश सरकार के  सचिव व जिले के नोडल अधिकारी  अनिल गर्ग ने आज ढेमवा घाट पहुचकर बाढ़ राहत कार्यो सहित बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाये गए डेम का निरक्षण किया।...

Read Full Article
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षक हुए सम्मानित396

👤04-09-2022-

अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद, आयोजक समाजवादी शिक्षक सभा के अध्यक्ष दान बहादुर सिंह व तेज नारायण पांडे रहे।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, इस तरह का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के साथ आए हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम  में मुख्य रुप से झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोकी यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामनिहोर,  श्रीमती अख्तर बानो, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर तारुन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति सिंह इन सभी 5 शिक्षकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर  जयशंकर पाण्डेय,  जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव,  श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, छेदी सिंह,  बख्तियार खान,  हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चौ0 बलराम यादव, राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, अमृत राजपाल, रामलखन यादव, ओपी पासवान, डॉ. घनश्याम यादव, विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्र, अवधेश प्रताप सिंह, राम चेत यादव, डॉ नगेंद्र सिंह,प्रभाकर सिंह,शशांक शुक्ला, संटी तिवारी, अंसार अहमद बब्बन, उमेश यादव, विशाल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

🕔राकेश सिंह

04-09-2022-


अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...

Read Full Article
ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन118

👤04-09-2022-

अयोध्या।ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
रविवार को जिला अस्पताल में ओजस भारत फाउंडेशन के अंतर्गत लगभग दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। रक्त दान देने वालों में मनोज कुमार तिवारी, विनीत कुमार कनौजिया, देवरत पाठक, आर्यन तिवारी, आदित्य सोनकर, नीतीश कुमार द्विवेदी, इश्लोक मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा  समाज सेवा का कार्य किया जाता है। कल शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 शिक्षकों को हमारी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, इसके साथ ही प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को किताबें और फल वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव विवेक निषाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

🕔राकेश सिंह

04-09-2022-


अयोध्या।ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
रविवार को जिला अस्पताल में ओजस भारत फाउंडेशन के अंतर्गत लगभग दर्जनों लोगों ने रक्तदान...

Read Full Article
सेतु निगम द्दारा बनाये जा रहे रुद्रमल गेट को लेकर आवागमन बाधित

सेतु निगम द्दारा बनाये जा रहे रुद्रमल गेट को लेकर आवागमन बाधित 812

👤02-09-2022-

राहगीर परेशान,तहसील परिसर से आवागमन को मजबूर

भेलसर(अयोध्या)रुदौली रोड के भेलसर चौराहा पर बन रहा राजा रुद्रमल द्वार का निर्माण लगभग 6 महीने से चल रहा है।निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है और गेट पर छत डालने के लिए रोड के आवागमन को बंद कर दिया गया है।जिससे राहगीरों को रास्ता निकलने में काफी कठिनाई हो रही है।सेतु निगम द्वारा कोई बाईपास रास्ता नहीं बनाया गया है बगल से लोगों को गड्ढे से होकर फोर व्हीलर गाड़ियां लेकर निकलने में काफी परेशानियां हो रही है लोगों की गाड़ियां गड्ढे व कीचड़ में फस जा रही हैं राहगीर जान जोखिम में डालकर रास्ते से गुजर रहे।जबकि बैटरी चार्ज रिक्शा नहीं चल पा रहे है जिस पर निर्माण इकाई सेतु निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।काफी आवागमन वाला यह रोड है इसी पर रुदौली क्षेत्र के दर्जनों स्कूल व कॉलेज हैं इसी के नजदीक पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय व भेलसर पुलिस चौकी और तहसील रुदौली कार्यालय है यहां सभी अधिकारी बैठते हैं फिर भी इस कठिन जनसमस्याओं को नहीं ध्यान दिया जा रहा है।क्षेत्रीय लोगों ने मांग की है कि राहगीरों के आवागमन के लिए बाईपास रास्ता बनाया जाए जिससे लोगों का आवागमन सुचारू रूप से चल सके।बारिश के कारण रास्ते में गाड़ियां फस रही हैं और लंबा जाम लग रहा है जिससे आवागमन के लिए लोगों को काफी कठिनाई हो रही है।राहगीर तहसील परिसर से होकर गंतव्य तक जाने को मजबूर हैं।जिससे कर्मचारियों,वादकारियों व अधिवक्ताओं को भी दुश्वारी हो रही है।

🕔फहीम अहमद

02-09-2022-


राहगीर परेशान,तहसील परिसर से आवागमन को मजबूर

भेलसर(अयोध्या)रुदौली रोड के भेलसर चौराहा पर बन रहा राजा रुद्रमल द्वार का निर्माण लगभग 6 महीने से चल रहा है।निर्माण...

Read Full Article
मतदान स्थलों के सम्भाजन को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

मतदान स्थलों के सम्भाजन को लेकर अपर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों एवं राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ की बैठक275

👤02-09-2022-

अमेठी निर्वाचन आयोग के द्वारा ऐसे मतदान केंद्र जहां पर दो से अधिक मतदान स्थल हों तो उनको यथासंभव 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के आधार पर समायोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में अपर जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिला मजिस्ट्रेट ए.के.सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों एवं  विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ऐसे मतदान केंद्रों जहां पर 2 से अधिक मतदेय स्थल हैं उनमें यथासंभव 1500 मतदाता प्रति मतदान स्थल के आधार पर संबंधित विधानसभाओं के उप जिलाधिकारियों द्वारा बूथों का सम्भाजन कर प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए हैं जिसमें 186-अमेठी विधानसभा में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 396 है तथा सम्भाजन के उपरांत प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 378 है, 178 तिलोई विधानसभा में वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 396 है तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की 387 संख्या  है, 184 जगदीशपुर (अ0जा0)  विधानसभा में वर्तमान में मतदेय स्थलों की संख्या 352 है तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 328 है तथा 185 गौरीगंज विधानसभा में वर्तमान मतदेय स्थलों की संख्या 404 है तथा प्रस्तावित मतदेय स्थलों की संख्या 389 है, इस प्रकार जनपद के समस्त चारों विधानसभा में कुल 66 मतदान केंद्रों को सम्भाजित किया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राजनैतिक दलों से प्राप्त  सुझाव /आपत्तियों में 185- गौरीगंज में गोदीपुर मतदेय स्थल को भोये में सम्मिलित न किये जाने, मतदान स्थल संख्या 369 बेलखौर स्थान पर गुडुर मतदेय स्थल बनाए जाने, 184- जगदीशपुर मतदेय स्थल संख्या 165-  जाफरगंज से पंचायतघर नियावा किए जाने, मतदेय संख्या 165, 166 प्राइमरी पाठशाला जाफर गंज में 166 ग्राम सभा (राजस्व गांव) सराय आलम के मतदाता सम्मिलित हैं जिन्हें 3 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ती है इसलिए 166 सराय आलम के मतदाता जूनियर हाई स्कूल सराय आलम में नया मतदेय स्थल बनाए जाने मतदेय स्थल बनाये जाने, मतदेय स्थल संख्या 396 प्राथमिक पाठशाला गौतमपुर, 399 प्राइमरी पाठशाला मछरिया के स्थान पर मझगवा के ही प्राइमरी पाठशाला  के  जगेशरगंज को नया बूथ बनाने, 178 तिलोई मतदेय स्थल संख्या 1 खरावां के मतदाता मतदेय स्थल संख्या 2 पूरे दृगपाल में मत का प्रयोग करते हैं तथा खरावां के मतदाता पूरे दृगपाल में मत देने जाने जाते हैं इसे संशोधित किए जाने के तथा 185 गौरीगंज के 37, 38 प्राथमिक पाठशाला से हटाकर जूनियर हाई स्कूल भदौर में किए जाने संबंधी आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।  बैठक के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सचिन यादव, समस्त ईआरओ/एईआरओ सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

🕔असद हुसैन /इसराक अहमद

02-09-2022-


अमेठी निर्वाचन आयोग के द्वारा ऐसे मतदान केंद्र जहां पर दो से अधिक मतदान स्थल हों तो उनको यथासंभव 1500 मतदाता प्रति मतदेय स्थल के आधार पर समायोजित करने के निर्देश दिए...

Read Full Article
“नशा मुक्त अभियान” के अन्तर्गत 28 किग्रा0 गांजा के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

“नशा मुक्त अभियान” के अन्तर्गत 28 किग्रा0 गांजा के साथ 01 अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार345

👤02-09-2022-

बाज़ार शुकुल अमेठी शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त अमेठी अभियान” के तहत निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार वर्मा प्रभारी एसओजी अमेठी मय महराही व उ0नि0 अखिलेश गुप्ता थानाध्यक्ष बाजारशुक्ल मय हमराही द्वारा देखभाल क्षेत्र, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान कटरा तिराहे के पास कार सवार अभियुक्त किशोर पुत्र सहदेप नि0 बेलपहार थाना बेलपहार जिला झारगुसुडा उड़ीसा राज्य को समय करीब 04.30 बजे रात्रि में गिरफ्तार किया गया । अरटिगा कार संख्या ओडी 23 एम 1456 की तलाशी के एक बोरी में कुल 28 किग्रा0 गांजा बरामद हुआ । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह गांजा उड़ीसा राज्य से लाकर सुल्तानपुर व अन्य जगहों पर बेचने के लिए ले जा रहा था । थाना बाजारशुक्ल द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।

🕔 असद हुसैन /इसराक अहमद

02-09-2022-


बाज़ार शुकुल अमेठी शांति, सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जनपद अमेठी में अपराध एवं अपराधियों के धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व “नशा मुक्त...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article