Back to homepage

Latest News

     शिवालय परिवार ने किया समाजसेवी का सम्मान

शिवालय परिवार ने किया समाजसेवी का सम्मान689

👤06-09-2022-
          
अयोध्या रामनगर सिंधी कॉलोनी में ॐ शिवालय परिवार मंदिर में 16वे श्री गणेश महोत्सव की दिव्य कड़ी में सोमवार रात श्री गणेश जी की छठी महोत्सव का कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर बच्चो ने नृत्य के माध्यम से श्री गणेश जी की आराधना की इस उत्सव के  अलौकिक पल में ॐ शिवालय परिवार(समस्त सिंधी समाज) के मुख्य महंत श्री गणेश राय दास द्वारा बच्चों को उपहार व आशीर्वाद दिया गया इसी कड़ी में  सिंधी समाज के साई महेन्द्र लाल जी,राजेश चावला टीकम दास, द्वारकादास वाधवा द्वारा सैकड़ो भक्तो की उपस्थिति में युवा समाजसेवी अनिभव पाण्डेय का उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया गया श्री महंत जी ने कहा समाज को आज अनिभव जैसे युवाओं की जरूरत है जो समाज की दुख सुख में साथ दिखे और तन मन धन से सेवा करे और देश को नई राह में ले जाये

🕔तुफैल अहमद

06-09-2022-

          
अयोध्या रामनगर सिंधी कॉलोनी में ॐ शिवालय परिवार मंदिर में 16वे श्री गणेश महोत्सव की दिव्य कड़ी में सोमवार रात श्री गणेश जी की छठी महोत्सव का कार्यक्रम...

Read Full Article
अपराध निरोधक समिति की द्वितीय मासिक बैठक हुई संपन्न

अपराध निरोधक समिति की द्वितीय मासिक बैठक हुई संपन्न81

👤04-09-2022-

जौनपुर /महराजगंज

आज रविवार के दिन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की मासिक  बैठक रविवार को महराजगंज कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें कमेटी के अध्यक्ष व महामंत्री तथा सदस्यगण उपस्थित हुए बैठक में अपराध की रोकथाम तथा विभिन्न बिंदुओं पर अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा परिचर्चा की गई जिसमें अध्यक्ष की तरफ से यह बताया गया कि माह के पहले रविवार को बैठक की जाएगी जिसमें सभी पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। तथा महामंत्री अमित पाण्डेय ने बताया कि सभी पदाधिकारियों और जो जिम्मेदारी दी गई है उसका निष्पादन करते हुए असहाय गरीब और लाचार के हर समय मदद करें।इस मौके पर राजकमल मिश्र अध्यक्ष, अमित पाण्डेय महामंत्री, कुलदीप विश्वकर्मा, महेंद्र उपाध्याय, राजेंद्र सिंह, राज कुमार सिंह, नीरज कुमार मिश्र, संजय कुमार गौतम, गिरीश चंद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित रहे।

🕔tanveer ahmad

04-09-2022-


जौनपुर /महराजगंज

आज रविवार के दिन उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति की मासिक  बैठक रविवार को महराजगंज कार्यालय पर आहूत की गई जिसमें कमेटी के अध्यक्ष व...

Read Full Article
ईंट उद्यमी कल्याण समिति संग भट्टा स्वामियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न ,हड़ताल पर बनी सहमति

ईंट उद्यमी कल्याण समिति संग भट्टा स्वामियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न ,हड़ताल पर बनी सहमति296

👤04-09-2022-
जगदीशपुर अमेठी - रविवार को जगदीशपुर और बाजार शुक्ल ब्लाक के भट्टा स्वामियों व ईंट उद्यमी कल्याण समिति अमेठी की एक संयुक्त बैठक जगदीशपुर के अशोक मैरिज हॉल में सम्पन्न हुई ।जिसमें दोनों ब्लाकों के भट्ठा स्वामियो ने काफी संख्या में भाग लिया सभी ने एक मत से हड़ताल में शामिल होने का निर्णय लिया ।                         समिति के कार्यकारी अध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह, कार्यकारी महामंत्री प्रकाश मिश्रा ने बताया की  सरकार द्वारा जी इस टी को 1  प्रतिशत  से बढ़ाकर  6 प्रतिशत व 5 प्रतिशत के स्थान पर 12 प्रतिशत कर दिए जाने से इस उद्योग पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं  कोयले के दाम में ढाई गुना तक की वृद्धि ने भट्ठा स्वामियों की कमर ही तोड़ दी जो कोयला पिछले वर्ष 8 से 9 हज़ार प्रति टन था इस वर्ष 22 हज़ार रुपया प्रति टन तक आ रहा है । जिसके कारण ईंट की लागत बढ़ गई है ईंट के रेट नहीं बढ़ रहे हैं जिससे भट्ठा स्वामियों का नुकसान हो रहा है सरकार से निवेदन है कि वे भट्ठा स्वामियों की समस्याओं  पर गंभीरता पूर्वक विचार करे । बैठक में कई भट्टा स्वामियो ने अपने विचार प्रकट किये ।बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष धीरेंद्र  सिंह ,महामंत्री मनोहर कुमार गावरी ,कोषाध्यक्ष हरिदास ,उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, मोहम्मद नईम, श्री राम प्रजापति,गंगेश सिंह , कौशल, के डी मिश्रा, चंद्रकेश सिंह,रणधीर सिंह, विशाल सिंह, मोहम्मद कामिल, राज  मोहन यादव , बृजबहादुर यादव, सलाउद्दीन,सूर्यप्रताप सिंह ,हरीश कुमार यादव,शिवनाथ सिंह ,आदिल अहमद,अनिल कुमार ,हाजी आफाक हैदर,नज़र मोहम्मद,जुबेर खान,मानसिंह, शिवभानु मिश्रा ,अभिमन्यु शर्मा,रिज़वान अहमद, गौस मोहम्मद, विजय जायसवाल, अयूब प्रधान, रियाज़ अहमद, शाहिद अली ,रामबक्श मिश्रा व अन्य भट्टा स्वामी उपस्थित थे ।

🕔अंकित यादव

04-09-2022-

जगदीशपुर अमेठी - रविवार को जगदीशपुर और बाजार शुक्ल ब्लाक के भट्टा स्वामियों व ईंट उद्यमी कल्याण समिति अमेठी की एक संयुक्त बैठक जगदीशपुर के अशोक मैरिज हॉल में सम्पन्न...

Read Full Article
छुट्टे मवेशी से किसान और आमजन हो रहे परेशान

छुट्टे मवेशी से किसान और आमजन हो रहे परेशान403

👤04-09-2022-

दर्जनों परिवार की छिन चुकी हैं खुशियां

अमेठी सरकार घुमंतू छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश के सभी जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कर रही हैं। उसके साथ जानवरों की सेवा, रखवाली और भूसा आदि के लिए भारी भरकम बजट भी खर्च कर रही हैं। लेकिन आमजन से लेकर किसानों को इससे निजात मिलती नहीं दिख रही हैं। जिले के अधिकांश हिस्सों में निकलने के बाद लगभग हर मैदान में जानवरों की भारी भरकम संख्या देखने को मिल जायेगी। जिले में बारिश अपेक्षा से कम हुई हैं। इसके बावजूद अपने संसाधनों से फसल को लगाया। और उसकी देखभाल करते हुए समय समय पर सिंचाई कर रहे हैं। किसान बारिश न होने की कुदरती मार झेल रहा हैं। वही फसल बड़ी होते ही किसानों के खेत में जानवर जाकर चट कर दे रहे हैं। यह संख्या मामूली न होकर पचासों  की होती हैं। किसान जमुना प्रसाद ने बताया कि यदि कोई किसान इन जानवर को मारकर खेत से बाहर निकाल देता हैं। तो उस समय डंडा न होने पर हमला भी कर देते हैं, या चुपचाप निकल जाते हैं। और रात में दुगनी की संख्या में आकर उस किसान की खेत की फसल चट करते हैं। कही कही जानवर चुपचाप बैठे रहते हैं रात के समय खेतों में जाकर फसल को चरते हैं। जबकि गौशालो में काफी संख्या में जानवर भरे पड़े हैं। उससे कही ज्यादा जानवर मैदान में दिखाई दे रहे हैं। जानवरों की तादात किसान के खेत तक ही सीमित नहीं है, यह बाजार, कस्बों, गांव, पुरवों के साथ पक्की सड़कों पर देखने को मिल रही हैं। शाम होते ही जानवर पटरी सहित पूरी पक्की सड़क पर अपना डेरा जमा लेते हैं। और सड़क से पैदल, साइकिल व वाहन निकलना मुश्किल हो जाता हैं। इसी के चलते जिले में कई दुखद दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है। इससे कई परिवार की खुशियां भी छिन गई हैं। कुछ जानवर खेत से निकालने पर किसान को उठा उठा फेंक दिया, जिससे उनकी बाद में मौत हो गई। जनता को सरकार से बहुत उम्मीद थी कि इससे निजात दिला देगी, इसलिए गौशाला योजना को बड़े पैमाने पर विस्तार किया। जिले विकास खण्ड शाहगढ, जामों, गौरीगंज, अमेठी, भादर, भेटुआ, संग्रामपुर आदि के दर्जनों ग्राम सभाओं में गौशाला हैं, लेकिन उसमें जानवर रखने की संख्या निर्धारित हैं। जिससे उन ग्राम सभा में भी भारी संख्या में जानवर दिखाई देते हैं। गांव वासी मंगल प्रसाद, राम सजीवान शर्मा, हरीराम, शिव पियारे, गंगा प्रसाद, राम मूर्ति, राम राज आदि ने शासन से किसानों की फसल की सुरक्षा और आमजन को जानवरों से निजात दिलाने की मांग की हैं। मुख्य विकास अधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि जिले में 86 गौशाला में 8569 जानवरों के लक्ष्य के सापेक्ष 10000 जानवर संरक्षित हैं। एक महीने में जिले में वृहद गौ आश्रय स्थल में बनकर तैयार हो जायेगा। और सात गौशाला बनकर तैयार हैं। जहां जानवरों के स्क्रीनिंग के बाद संरक्षित किया जायेगा।

🕔 असद हुसैन /इसराक अहमद

04-09-2022-


दर्जनों परिवार की छिन चुकी हैं खुशियां

अमेठी सरकार घुमंतू छुट्टा जानवरों से निजात दिलाने के लिए प्रदेश के सभी जिले के ब्लाकों में गौशाला का निर्माण कर...

Read Full Article
परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 30 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 30 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी980

👤04-09-2022-
उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क व पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केन्द्र में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्शदाताओं की सहायता से महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा उपस्थित जोड़ों की समस्याओं को सुना गया। परामर्शदाताओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा समस्याओं का काउंसलिंग के द्वारा निवारण करने का प्रयास करते हुए सभी जोड़ों की आपस में परस्पर वार्ता करायी गई तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के सभी पहलुओं को समझा गया एवं उनके निराकरण के प्रयास किये गये। महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयास रंग लाये तथा कुल 30 पति-पत्नी के विवादित जोड़े साथ रहने हेतु राजी हुए, जिसमें परिवार परामर्श केन्द्र से 05, महिला थाना से 09, थाना गंगाघाट से  04, थाना सोहरामऊ से 03, थाना कोतवाली सदर, थाना पुरवा व थाना अचलगंज से 02-02 एवं थाना बांगरमऊ, थाना हसनगंज व थाना बारासगवर से 01-01 जोड़े की सकुशल विदाई की गई। परिवार परामर्शदाताओं में डॉ0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, अबरार हुसैन,  यतीन्द्रनाथ मिश्रा, राम सनेही यादव, श्रीमती साबिहा उमर, श्रीमती नीना दीक्षित, अशोक रस्तोगी, श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती तबस्सुम नफीस, डॉ0 सगीर अहमद खान, अबसार अली खान एवं सहयोगी अंकित रघुवंशी एवं परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी निरीक्षक प्रेमलता दीक्षित व प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती पुष्पा सिंह व महिला हेल्पडेस्क्स पर नियुक्त महिला आरक्षियों का योगदान सराहनीय रहा।

🕔राजेश कुमार

04-09-2022-

उन्नाव।पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क व पुलिस...

Read Full Article
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायतों में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायतों में 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण372

👤04-09-2022-

भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने शिकायतों की सुनवाई की।समाधान दिवस में एडीएम ने नियत सीमा में शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए। तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में 304 शिकायते आई  जिसमे 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण करा दिया गया।शेष सम्बंधित विभाग के कर्मचारियों को निस्तारण के लिए दे दी गई है।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में ग्राम पालपुर निवासी नीलम ने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी जेठानी के साथ प्रधान के भतीजे ने छेड़छाड़ की थी जिसकी प्राथमिकी स्थानीय थाने पर दर्ज कराई गई थी इसी रंजिश को लेकर विपक्षी झन्नालाल व अमरेश कुमार उसको और उसके परिवार वालों को सुलह करने के लिए दबाव बना रहे हैं व तरह तरह से हैरान व परेशान कर रहे हैं।चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षी जन प्रार्थी के पुराने आबादी के भूमि पर प्रार्थिनी के निर्माण में अवैध हस्तक्षेप कर रहे हैं।पीड़ित ने अवैध हस्तक्षेप रोकने व विपक्षीजन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।सूफियाना रुदौली निवासी सुधीर कुमार मिश्रा ने उपनिबंधक कार्यालय रूदौली के बैनामा लेखकों पर अवैध धन वसूली का आरोप लगाते हुए शिकायतीपत्र दिया।मोहल्ला पूरे मियां रूदौली निवासी अशोक कुमार चौहान ने अवैध निर्माण रुकवाने के सम्बंध में शिकायतीपत्र दिया।सूफ़ियाना रूदौली निवासी अजमतुल ने पेंशन बहाली के लिए शिकायतीपत्र दिया।मो0 अहमद निवासी मो0 सालार रूदौली ने प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किस्त के लिए शिकायतीपत्र दिया।वहीँ कायस्थान रूदौली निवासी सबीना बानो व मीना कुमारी निवासी मखदूमज़ादा रूदौली सहित तमाम लोगो ने राशन कार्ड के सम्बंध में शिकायतीपत्र दिया।इसके अलावा चकरोड व तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा,पेंशन,विधुत विभाग,पुलिस विभाग,आपूर्ति विभाग आदि से सम्बंधित शिकायतें सहित कुल 304 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 9 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी न्यायिक अनामिका श्रीवास्तव,तहसीलदार प्रज्ञा सिंह,पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,सीडीपीओ मवई सरिता सचान,कोतवाली रूदौली से उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव,थाना मवई से उपनिरीक्षक संतोष उपाध्याय,राजस्व निरीक्षक राम दुलारे तिवारी,लेखपाल यशवंत प्रताप,कुलदीप सिंह,विजय निषाद आदि मौजूद रहे।

🕔फहीम अहमद

04-09-2022-


भेलसर(अयोध्या)तहसील रूदौली के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपरजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल सोनकर ने शिकायतों की सुनवाई...

Read Full Article
अपना दल एस प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत

अपना दल एस प्रदेश महासचिव का हुआ स्वागत21

👤04-09-2022-

सोहावल अयोध्या।अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पटेल का कोट सराय ओवर ब्रिज के पास जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा की अगुवाई में अपना दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री के के पटेल ने कहा कि उनको अयोध्या मंडल का सदस्यता अभियान का प्रभारी बनाया गया है। वह शहर के साहू पैलेस में मंडल के आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने का शुभारंभ करने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में प्रदेश महासचिव ने कहा आवारा पशु तथा बिजली ट्रिपिंग की समस्या सरकार के संज्ञान में है सरकार इसके निवारण का प्रयास लगातार कर रही है। स्वागत करने वालों में अंजनी मौर्या, रमेश वर्मा, अंजनी सेन, मदन मौर्या, जेडी वर्मा, नरेंद्र वर्मा, सत्रोहन वर्मा, बबलू वर्मा आदि मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

04-09-2022-


सोहावल अयोध्या।अपना दल (एस) के प्रदेश महासचिव कृष्ण कुमार पटेल का कोट सराय ओवर ब्रिज के पास जिलाध्यक्ष कृष्ण देव वर्मा की अगुवाई में अपना दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं...

Read Full Article
सिचाई एवम जल संसाधन सचिव ने ढेमवा घाट किया निरीक्षण

सिचाई एवम जल संसाधन सचिव ने ढेमवा घाट किया निरीक्षण174

👤04-09-2022-
सोहावल अयोध्या ।प्रदेश सरकार के  सचिव व जिले के नोडल अधिकारी  अनिल गर्ग ने आज ढेमवा घाट पहुचकर बाढ़ राहत कार्यो सहित बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाये गए डेम का निरक्षण किया। निरक्षण में  उन्हें सबकुछ ठीक मिला।इसके लिए उन्होंने अधिकारियों की पीठ थपथपाई और मात्र 10 मिनट की जांच के बाद वे अपने अगले निरक्षण के लिए रवाना हो गए।सोहावल तहसील क्षेत्र में नदी के कछार में बसे गांवो को बाढ़ से  बचाने व कटान रोकने लिए ढेमवा घाट के दोनों ओर पंपिग स्टेशन से लेकर मगलसी के शमशान घाट तक पत्थर के बोल्डर डालकर रोका जा रहा है।लेकिन ये काम शुरु ही हुआ था कि वरसात का हवाला देकर केवल पुल के दोनों ओर कुछ मीटर तक बोल्डर डालकर इतिश्री कर दी गई।आज जब जिले के नोडल अधिकारी ने निरक्षण किया तो उनको पुल से दोनों ओर दिखा कर बताया गया कि कटान को पूरी तरह रोका जा चुका है।पुल से आबादी की तरफ कटान देखकर जब इस पर नोडल अधिकारी ने सवाल किया तो उपस्थित अधिकारियों ने इस कटान को बाढ़ के पहले की बता कर अधिकारी को संतुष्ट कर दिया।नोडल अधिकारी ने इस काम के लिए सिचाई व बाढ़ खण्ड के अधिकारियों की सराहना की।नोडल अधिकारी के निरक्षण  में  मीडिया से दूरी बनाई गई।अधिकारियों के घेरे में रहे सचिव के पास मीडिया कर्मी पहुचते इसके पहले ही उनको रुक्सत कर दिया गया।  इस मौके पर एस डी एम सोहावल मनोजकुमार श्रीवास्तव, अधिशाषी अभियंता देवेन्द्र प्रताप सिंह, अवर अभियंता संजय कुमार, व बिभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

04-09-2022-

सोहावल अयोध्या ।प्रदेश सरकार के  सचिव व जिले के नोडल अधिकारी  अनिल गर्ग ने आज ढेमवा घाट पहुचकर बाढ़ राहत कार्यो सहित बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाये गए डेम का निरक्षण किया।...

Read Full Article
शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षक हुए सम्मानित

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या में शिक्षक हुए सम्मानित734

👤04-09-2022-

अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक अवधेश प्रसाद, आयोजक समाजवादी शिक्षक सभा के अध्यक्ष दान बहादुर सिंह व तेज नारायण पांडे रहे।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 5 शिक्षकों को सम्मानित किया गया है, इस तरह का कार्यक्रम विगत कई वर्षों से किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अध्यक्ष दान बहादुर सिंह ने सभी अतिथियों के साथ आए हुए शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
 कार्यक्रम  में मुख्य रुप से झुनझुनवाला पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. करुणेश तिवारी, डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय शारीरिक शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. त्रिलोकी यादव, राजकीय इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य रामनिहोर,  श्रीमती अख्तर बानो, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर तारुन की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति सिंह इन सभी 5 शिक्षकों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। 
इस अवसर  जयशंकर पाण्डेय,  जिलाध्यक्ष गंगासिंह यादव,  श्यामकृष्ण श्रीवास्तव, छेदी सिंह,  बख्तियार खान,  हामिद जाफर मीसम, प्रवक्ता चौ0 बलराम यादव, राम अचल यादव, छोटेलाल यादव, अमृत राजपाल, रामलखन यादव, ओपी पासवान, डॉ. घनश्याम यादव, विमल सिंह यादव, संत प्रसाद मिश्र, अवधेश प्रताप सिंह, राम चेत यादव, डॉ नगेंद्र सिंह,प्रभाकर सिंह,शशांक शुक्ला, संटी तिवारी, अंसार अहमद बब्बन, उमेश यादव, विशाल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

🕔राकेश सिंह

04-09-2022-


अयोध्या। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम गुलाबबाड़ी स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में संपन्न हुआ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि...

Read Full Article
ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन

ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का हुआ आयोजन577

👤04-09-2022-

अयोध्या।ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
रविवार को जिला अस्पताल में ओजस भारत फाउंडेशन के अंतर्गत लगभग दर्जनों लोगों ने रक्तदान किया। रक्त दान देने वालों में मनोज कुमार तिवारी, विनीत कुमार कनौजिया, देवरत पाठक, आर्यन तिवारी, आदित्य सोनकर, नीतीश कुमार द्विवेदी, इश्लोक मिश्रा सहित कई लोग शामिल रहे। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि हमारी संस्था के द्वारा  समाज सेवा का कार्य किया जाता है। कल शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 शिक्षकों को हमारी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा, इसके साथ ही प्राइमरी स्कूलों में बच्चों को किताबें और फल वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था के सचिव विवेक निषाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

🕔राकेश सिंह

04-09-2022-


अयोध्या।ओजस भारत फाउंडेशन के तत्वाधान में दर्जनों लोगों ने किया रक्तदान।
रविवार को जिला अस्पताल में ओजस भारत फाउंडेशन के अंतर्गत लगभग दर्जनों लोगों ने रक्तदान...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article