Back to homepage

Latest News

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजना का हकीकत परखने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जारी योजना का हकीकत परखने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक518

👤19-08-2022-

उन्नाव। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की हकीकत जानने के उद्देश्य से  उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ सोहरामऊ प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाडी केन्द्र, निराश्रित गौआश्रय स्थल अमरेथा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज एवं डायट में निर्माणाधीन आडीटोरियम एवं प्रशिक्षण हाॅल का निरीक्षण किया गया।
सोहरामऊ प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनवाडी केन्द्र में  उप मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गयी तथा मिड-डे-मील के निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। इस मौके पर विद्यालय में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में कृष्ण रूप धारण किये बच्चों के साथ खुशियां बांटी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रागण में वृक्षारोपण किया तथा यह संदेश दिया कि सभी लोग पौधे लगाये और उनकी देखभाल करें। इसके उपरान्त निराश्रित गौआश्रय स्थल अमरेथा का निरीक्षण किया तथा यहा उपलब्ध चारा, भूसा, पानी, शेड आदि व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुये सी0वी0ओं0 को निर्देश दिये कि छुट्टा जानवरों को गौआश्रय स्थलों में संरक्षित किया जाए। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ने गौ माता की पूजा की तथा गुड एवं चना स्वयं अपने हाथों से खिलाये। इस अवसर पर गौशाला में पाकड़ का पौधा भी रोपित किया। 
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नवाबगंज के निरीक्षण के दौरान औषधि वितरण केन्द्र, वार्डो, प्रभारी चिकित्साधिकारी कक्ष, प्याऊ स्थल आदि जगहों को देखा तथा प्याऊ स्थल के आस-पास साफ-सफाई रखने के विशेष निर्देश दिये। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मात्र चार-पाॅच मरीज पाये जाने पर उन्होंने नराजगी जतायी साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी को कड़े निर्देश दिये कि केन्द्र को सिर्फ रेफर सेन्टर न बनाया जाए बल्कि लोगों की पूरे मनों भाव से सेवा की जाए। इसके बाद डायट में नवनिर्मित आडीटोरियम एवं प्रशिक्षण हाॅल का फीता काट कर शुभारम्भ किया एवं भवन निर्माण की गुणवत्ता आदि के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के उपरान्त  उप मुख्यमंत्री ने गदनखेडा मलिन बस्ती में रेहड़ी/पटरी व्यवसायियों की समस्याये सुनी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) की लाभार्थी अन्नो पत्नी रामसुमेर के घर जन प्रतिनिधियों के साथ सहभोज किया तथा अखण्ड भारत का पर अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया।
निरीक्षण के दौरान विधायक सदर  पंकज गुप्ता, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी  दिव्यांशु पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

🕔राजेश कुमार

19-08-2022-


उन्नाव। केन्द्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की हकीकत जानने के उद्देश्य से  उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ सोहरामऊ प्राथमिक...

Read Full Article
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने विकास भवन सभागार में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक510

👤19-08-2022-

डिप्टी सीएम फिर भूल गए जनपद में संचालित 108 ,,102 एंबुलेंस के संचालन व्यवस्था की सुध लेना

जनपद में मानक विहीन तरीके से संचालित निजी अस्पतालों की गतिविधियों के विषय में जानकारी लेना उचित नहीं समझा

उन्नाव।विकास भवन सभागार में उप मुख्यमंत्री, उ0प्र0 सरकार बृजेश पाठक कि अध्यक्षता एवं जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं एवं कानून व्यव्स्था की समीक्षा की गयी। सर्वप्रथम कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में चोरी की घटना ज्यादा प्रकाश में आ रही है। इस लिये पुलिस को पैट्रोलिंग बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिये कि कानून व्यवस्था को दुरूस्त रखा जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित को तुरन्त न्याय दिलाया जाए। अवैध शराब निर्माण पर पूर्णातः रोक लगायी जाए। जन प्रतिनिधियों की बात सुनी जाए। चिकित्सा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सीएमओ डा0 सत्यप्रकाश को कड़े निर्देश दिये कि पूरे जिले में संचालित सीएचसी/पीएचसी तथा जिला अस्पतालों में चिकित्सा की बेहतर व्यवस्था की जाए ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर अच्छी चिकित्सा मिल सके। सभी अस्पतालों में आवश्यक दवायें रखी जाएं ताकि सीएचसी/पीएचसी से लोगों को निराश न होना पडे़। 
बैठक के दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री  ने कहा कि पानी, बिजली, सड़़क, स्कूल एवं अस्पताल सरकार की प्राथमिकता में है, अतः इन पर विशेष ध्यान दिया जाए। इस मौके पर उन्होंने राशन वितरण, आवास, पेंशन, शिक्षा, किसान सम्मान निधि आदि की समीक्षा करते हुये संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण कारी योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक शत प्रतिशत पहुॅचाया जाये।
समीक्षा के दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती शकुन्तला सिंह, विधायक सदर  पंकज गुप्ता, विधायक भगवन्त नगर आशुतोष शुक्ला, विधायक बांगरमऊ श्रीकान्त कटियार, विधायक पुरवा अनिल सिंह, विधान परिषद सदस्य  धमेन्द्र प्रधान, जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक  दिनेश त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) नरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

🕔राजेश कुमार

19-08-2022-


डिप्टी सीएम फिर भूल गए जनपद में संचालित 108 ,,102 एंबुलेंस के संचालन व्यवस्था की सुध लेना

जनपद में मानक विहीन तरीके से संचालित निजी अस्पतालों की गतिविधियों...

Read Full Article
कुएं में गिरी भैंस को फायर ब्रिगेड ने निकाला

कुएं में गिरी भैंस को फायर ब्रिगेड ने निकाला496

👤19-08-2022-

बारुन (अयोध्या)।मिल्कीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत किनौली मजरे सलोनी में एक भैंस गहरे कुएं में गिर गई।ग्राम पंचायत निवासी सूर्यबक्श पांडेय पुत्र शीतला पांडेय की भैंस झाड़ियों की आड़ में मौजूद कुएं में गिर गई।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीचंद यादव ने फायर ब्रिगेड समेत अन्य जिम्मेदारों को इसकी सूचना दिया।मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी विकास चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाकर भैंस को बाहर निकाला गया। रेस्क्यू अभियान में घनश्याम यादव, आशीष,संदीप,राम सिंह समेत दर्जनों ग्रामीणों ने सहयोग किया।

🕔tanveer ahmad

19-08-2022-


बारुन (अयोध्या)।मिल्कीपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत किनौली मजरे सलोनी में एक भैंस गहरे कुएं में गिर गई।ग्राम पंचायत निवासी सूर्यबक्श पांडेय पुत्र शीतला पांडेय...

Read Full Article
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की गो पूजा

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने की गो पूजा247

👤19-08-2022-
सोहावल अयोध्या।  कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे उत्तर प्रदेश में  गौ माता  की पूजा की जा रही है ।आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  के मंत्री, बिधायक ,गौशाला में पहुचकर बिधविधान से गौ माता की पूजा करके उनकी सेवा कर रहे हैं।इसी क्रम में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने अयोधया जिले की सोहावल तहसील के ग्राम राजापुर माफी में स्थित गौशाला में पहुचकर गौमाता का पूजन अर्चन किया।गौपूजन पूरे बिध विधान से मंत्रोच्चार द्वारा किया गया।हवन पूजन के बाद मंत्री जी द्वारा गायों के माथे पर तिलक लगाकर तथा केला खिलाकर गौमाता से आशिर्बाद लिया।इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता स्वरूप है वे इधर उधर कहि न भटके इसलिए उनके लिये गौशाला की स्थापना की गई है तथा उनके लिए चारे पानी की बवस्था करते हुए पूरी तरह से सुबिधाये दी जा रही हैं।उन्होंने लोगो से गौशाला के लिए भूसा व हरा चारा दान करने की अपील की।सभा मे उपस्थित ग्रामवासियों से उन्होंने सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मिलने वाले राशन व स्कूल में मिलने वाले पठन पाठन सामग्री के साथ ड्रेस केबारे में जानकारी ली जिसके बारे में उपस्थित लोगों ने वयस्था को सही बताया।इस अवसर पर महापौर अयोध्या ऋषिकेश उपाध्याय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी ,पशु चिकित्सा अधिकारी ,अधिशासी अधिकारी सिंचाई,  ग्राम पंचायत सेक्रेटरी, स्थानीय लेखपाल व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

19-08-2022-

सोहावल अयोध्या।  कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर पूरे उत्तर प्रदेश में  गौ माता  की पूजा की जा रही है ।आज उत्तर प्रदेश की योगी सरकार  के मंत्री, बिधायक ,गौशाला में...

Read Full Article
देश प्रेम का मूल्य प्राण है देखें कौन चुकाता है,देखें कौन सुमन शैय्या तजि कंटक पथ अपनाता है!- ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ( प्रबन्धक)

देश प्रेम का मूल्य प्राण है देखें कौन चुकाता है,देखें कौन सुमन शैय्या तजि कंटक पथ अपनाता है!- ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ( प्रबन्धक) 113

👤19-08-2022-
भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर जहां संपूर्ण देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वही ज्ञान स्थली एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल शम्भूगंज तथा सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाई स्कूल शम्भूगंज भदैयां  सुलतानपुर के बच्चों तथा अध्यापकों ने संयुक्त रुप से निकाली तिरंगा यात्रा,और किया प्रभात फेरी, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज, विशेष अतिथि गिरीश पाण्डेय (जिला अध्यक्ष किसान यूनियन) एवं डॉ अवधेश (सकरशी) के साथ विद्यालय के प्रबंधक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भी तिरंगा यात्रा के साथ बच्चों के कदम से कदम मिलाते हुए देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा के सम्मान में चल रहे थे! 
विद्यालय के अभिभावकों के द्वारा प्रभात फेरी में शामिल नन्हे मुन्ने प्रिय भैया बहनों के ऊपर जगह-जगह पुष्प वर्षा करके, तिलक लगाकर व जगह-जगह पर मिष्ठान वितरण करके एवं शरबत पिलाकर तिरंगा यात्रा को दिव्य और भव्य स्वरूप प्रदान किया गया ! प्रधानाचार्य योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इतनी दूर तक प्रभात फेरी का कार्यक्रम पहली बार हुआ जो शम्भूगंज विद्यालय प्रांगण से शिवपुरी मोड तक रहा! श्री सिंह ने कहा रास्ते में अभिभावक बन्धुओं के द्वारा तिरंगा यात्रा की बडी सराहना की गयी! अभिभावकों का सहयोग हमेशा हमारे विद्यालय परिवार को मिलता रहा है !सभी अभिभावकों का आभार भी व्यक्त किया! चौकी इंचार्ज गुलाबचंद पाल ने भी पूरी प्रभात फेरी मे अपने समस्त स्टाफ के साथ पैदल चलकर यातायात के वाहनों तथा सडक नियंत्रण में सहयोग किया! 
विद्यालय के प्रबन्धक ने उपस्थित सभी अभिभावकों, क्षेत्र के गणमान्य बन्धुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया! विद्यालय स्टाफ के साथ समस्त अध्यापक  व अध्यापिकाओं के प्रयास के लिए सराहना करते हुए कहा कि आज तक जब कभी भी हमने अपने समस्त स्टाफ के सामने जो भी कार्य रखा है वह भलीभाँति सभी के प्रयास से सफल होता है! बच्चों ने भी प्रभात फेरी में पूरे जोश व उत्साह के साथ सहभाग किया! देशवासियों, प्रदेश वासियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ सभी मीडिया कर्मियों व अभिभावकों व विद्यालय परिवार के समस्त लोंगों को शुभकामनाएं भी प्रदान की!
उक्त अवसर पर विशिष्ट अतिथि - डाक्टर अवधेश प्रताप ,गिरीश चंद पाण्डेय (जि अध्यक्ष किसान यूनियन) राजेन्द्र प्रसाद यादव (पूर्व जि पंचायत सदस्य) लालसाहब सिंह (मां शारदा पुस्तक भण्डार)  , लवकुश वर्मा (पिछडा मोर्चा अध्यक्ष भाजपा), नरेन्द्र सरोज (शक्ति केन्द्र संयोजक भाजपा), सम्पादक लम्भुआ एक्स्प्रेस राममूरत वर्मा आदि सम्मानित लोंगो ने भी अपना अमूल्य समय निकालकर विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल रहे! 
प्रभात फेरी में बच्चों पर  पुष्प वर्षा कर एवं मिष्ठान वितरण करने वाले स्वागताकांक्षी अभिभावक बंधु- 
श्री राजाराम कसौधन और उनकी धर्म पत्नी , देवता प्रसाद गुप्ता (शिवपुरी ) मनोज वर्मा (कृषि सेवा केन्द्र ) चंद्र शेखर पाण्डेय ( सेवा नि.सुवेदार) अनिल पाण्डेय (राइसमिल ) उमापति तिवारी ,विपिन सिंह , नीरज मिश्रा ( पुरेबाघराय) आदि ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए सहयोग प्रदान किया! 
राजेन्द्र बहादुर सिंह (प्रधानाध्यापक प्रा.विद्यालय)
प्रदीप सिंह ( प्रधानाध्यापक जू.हा.स्कूल शम्भूगंज )
शिवप्रकाश गुप्ता , जयप्रकाश सिंह .विकास वर्मा , रमेश प्रजापति ,राजकुमार प्रजापति ,आलोक सिंह ,जसवंत सिंह ,  महेन्द्र कुमार , सीता सिंह ,पूनम सिंह ,मीनाक्षी सिंह ,पूनम वर्मा ,साक्षी सिंह ,अंतिमा सिंह ,अमिता सिंह , साक्षी सिंह 2 ,संध्या यादव , प्रियंका यादव , सुहानी मौर्य ,एवं समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा!

🕔tanveer ahmad

19-08-2022-

भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष बाद आजादी के अमृत महोत्सव पर जहां संपूर्ण देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है वही ज्ञान स्थली एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल शम्भूगंज तथा सरस्वती...

Read Full Article
यूपी:लखनऊ में महज 5 लाख में बिकी आवास विकास की 4100 वर्गफुट की कोठी,राजाजीपुरम कॉलोनी के एफ ब्लाक का मामला !

यूपी:लखनऊ में महज 5 लाख में बिकी आवास विकास की 4100 वर्गफुट की कोठी,राजाजीपुरम कॉलोनी के एफ ब्लाक का मामला !460

👤19-08-2022-

अपनी जमीन पर बना अपना घर होना हर किसी व्यक्ति का सपना होता है और अगर ऐसा घर किसी सूबे की राजधानी की किसी सरकारी विकसित कॉलोनी में हो, तब तो बात सोने पर सुहागा होने जैसी हो जाती है पर यूपी की राजधानी लखनऊ में आसमान छूते जमीनों के रेटों की बजह से अच्छे-अच्छे लोगों को अपनी खुद की जमीन खरीदने का सपना छोड़कर फ्लैट्स खरीदकर ही संतोष करना पड़ रहा है. ऐसे में अगर आपसे कहा जाए कि लखनऊ में आवास विकास की पूर्ण विकसित राजाजीपुरम कॉलोनी के एफ ब्लाक में 384 वर्गमीटर से भी ज्यादा जमीन पर बनी विशालकाय कोठी महज 5 लाख रुपयों में बिक रही है तो शायद एकबारगी आपको इस बात पर यकीन नहीं हो पर यह बात सौ टका सही है. चौंकाने वाली इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुँवर ज्योति प्रसाद वार्ड के भवन संख्या 1916 के स्वामी गणेश प्रकाश टंडन की पत्नी गौरी टंडन ने समाजसेविका उर्वशी शर्मा से मिलकर उनको बताया कि उनके पति की खराब मनोस्थिति का फायदा उठाकर राजाजीपुरम के एफ 2244 निवासी शिकोह मोहम्मद ने बीती 22 जुलाई को धोखाधड़ी से उनके सास-ससुर की 4100 वर्गफुट की इस प्रॉपर्टी का अनुबंध पत्र महज़ 5 लाख के विक्रय मूल्य पर पंजीकृत करा लिया है.

 

 

बकौल उर्वशी गौरी ने उनको यह भी बताया है कि अब  शिकोह मोहम्मद द्वारा उनको और उनके परिवारीजनों को डराया-धमकाया जा रहा है. उर्वशी ने बताया की उन्होंने गौरी को सलाह दी है कि शिकोह मोहम्मद द्वारा कथित रूप से उनको और उनके परिवारीजनों को  डराए धमकाए जाने के सम्बन्ध में वे पुलिस महकमे की मदद लें और प्रॉपर्टी के विक्रय के सम्बन्ध में उनके पति द्वारा किये गए रजिस्टर्ड एग्रीमेंट को निरस्त कराने के लिए वे न्यायालय की शरण में जाएँ. उर्वशी ने बताया कि वे स्वयं भी एक समाजसेविका की हैसियत से इस अविश्वसनीय सौदे की तह तक जाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ को शिकायत भेजकर राजस्व विभाग के मार्फत प्रशासनिक जांच कराने साथ-साथ प्रश्नगत एग्रीमेंट के पंजीकरण में लगा 10 हज़ार एक सौ रुपयों का स्टाम्प नियमानुसार होने अथवा नहीं होने की जांच स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के मार्फत कराने की मांग करेंगी.   

🕔tanveer ahmad

19-08-2022-


अपनी जमीन पर बना अपना घर होना हर किसी व्यक्ति का सपना होता है और अगर ऐसा घर किसी सूबे की राजधानी की किसी सरकारी विकसित कॉलोनी में हो, तब तो बात सोने पर सुहागा होने जैसी...

Read Full Article
मवई क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

मवई क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस240

👤16-08-2022-


मवई अयोध्या क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ बड़े ही उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया।समस्त विद्यालयों में बच्चों द्वारा प्रभात फेरियां निकाली गई।स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करके लोगों का मन मोह लिया।ब्लाक कार्यालय मवई में ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी तथा खण्ड विकास अधिकारी रशेष गुप्ता ने संयुक्त रूप से ध्वजा रोहण किया।इस दौरान ब्लाक के समस्त कर्मचारी उपस्थित थे।मवई थाना में प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह की उपस्थिति में सीनियर एस आई वीरेंद्र सिंह ने ध्वजा रोहण किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर अधीक्षक डॉक्टर सुमत कुमार सिंह ने चिकित्सको तथा अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडा रोहण किया।सैदपुर में ग्राम प्रधान तथा प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण किया।बिहारा में ग्राम प्रधान बलवन्त सिंह,चन्द्रामऊ मंगा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अच्छन खाँ, भवानीपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दुर्गा प्रसाद रावत,ग्राम बघेड़ी में ग्राम प्रधान रेनू यादव,रजनपुर में ग्राम प्रधान अजीमुददीन खाँ, संडवा में ग्राम प्रधान गंगा राम,रामपुरजनक में ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश यादव,दुल्लापुर में ग्राम प्रधान राम सूरत यादव उर्फ भोला यादव,ग्राम मीरमऊ में ग्राम प्रधान परवेज हुसैन उर्फ लाल बाबू ने ध्वजारोहण किया।आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा मीरमऊ में प्रबन्धक दिनेश कुमार गुप्ता तथा आर्यावर्त बैंक नेवरा में शाखा प्रबंधक डी पी सिंह ने झण्डा रोहण किया। प्राथमिक विद्यालय रानेपुर में  ग्राम प्रधान सरोज कुमारी ने ध्वजारोहण किया।इस अवसर पर अध्यापक आदित्य तिवारी,नीलू सिंह,नीतू, निशा वर्मा आदि उपस्थित थे।

🕔tanveer ahmad

16-08-2022-



मवई अयोध्या क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ बड़े ही उत्साह पूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया।समस्त विद्यालयों में बच्चों द्वारा प्रभात...

Read Full Article
नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा 75 मीटर लंबा 9 मीटर चौड़ा तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन

नेहरू युवा केंद्र अमेठी द्वारा 75 मीटर लंबा 9 मीटर चौड़ा तिरंगा यात्रा रैली का किया गया आयोजन222

👤16-08-2022-

मुख्य विकास अधिकारी ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अमेठी  नेहरू युवा केन्द्र अमेठी (युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा 75 मीटर लंबा 9 मीटर चौड़ा तिरंगा यात्रा का आयोजन  हनुमान मंदिर गुन्नौर  से शहीद स्मारक कादूनाला मुसाफिरखाना जनपद अमेठी से किया गया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ  डॉ अंकुर लाठर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य विकास अधिकारी डॉ अंकुर लाठर व एडीएम (वि/रा) एके सिंह एवं डीपीआरओ श्रीकांत यादव को डॉ आराधना राज उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ने बैच लगाकर एवं कैप पहना कर सम्मानित किया, तिरंगा यात्रा के साथ मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी ,एसडीएम मुसाफिरखाना सविता यादव, खंड विकास अधिकारी मुसाफिरखाना,  नगर पंचायत अध्यक्ष मुसाफिरखाना सहित 500 युवाओं के साथ तिरंगा यात्रा में साथ चलकर युवाओं का उत्साह वर्धन किया, तिरंगा यात्रा  इंडियन बैंड पार्टी के साथ राष्ट्रीय गीतों की धुन एवं गगनभेदी नारों के साथ हनुमान मंदिर गुन्नौर से चलकर लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शहीद स्मारक कादू नाला पहुंची जहां पर मुख्य अतिथि  मुख्य विकास अधिकारी  एवं अन्य अधिकारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात शहीदों के परिजनों को साल देकर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया। 75 मीटर तिरंगा प्रदान करने हेतु एनआईओएस के पवन वर्मा जी की  विशेष सराहना की गई,  नेहरू युवा केंद्र में कार्य करने वाले विशिष्ट युवाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा शहीदों की यादगार में उप निदेशक द्वारा पीपल का वृक्ष रोपित किया गया तथा श्रमदान के माध्यम से शहीद के प्रांगण की सफाई की गई जिसमें सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्रित की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश, सीमा, विकास शुक्ला, आशीष सिंह, आलोक सिंह, दीपशिखा मौर्या, शिवानी, विवेक पांडे तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राघवेंद्र प्रताप, अजय कुमार, स्वयंसेवी अतुल सिंह, रोली सिंह, घनश्याम, अंजू पाल शुक्ल एवं पूर्व एनवाईवी प्रज्ञेश, सुरेंद्र प्रताप सिंह राज्य प्रशिक्षक श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत  में नेहरू युवा केंद्र उपनिदेशक डॉ आराधना राज द्वारा सभी अतिथियों एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों तथा नेहरू युवा मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के आगमन हेतु विशेष आभार व्यक्त किया गया।

🕔असद हुसैन, इसराक अहमद

16-08-2022-


मुख्य विकास अधिकारी ने तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

अमेठी  नेहरू युवा केन्द्र अमेठी (युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा 75...

Read Full Article
जिलाधिकारी की पत्नी आभा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटीं फल व मिठाई

जिलाधिकारी की पत्नी आभा मिश्रा ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को बांटीं फल व मिठाई255

👤16-08-2022-

अमेठी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की धर्मपत्नी आभा मिश्रा गौरीगंज के राजगढ़ में स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर ध्वजारोहण किया, तत्पश्चात वहां पर मौजूद वृद्धजनों को फल व मिठाई वितरित किया। इस दौरान उन्होंने वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को कितने प्रेम और स्नेह के साथ पालते हैं फिर भी मां बाप के बूढ़े होने पर बच्चे उन्हें वृद्धा आश्रम में छोड़ आते हैं उन्होंने कहा कि आज के परिवेश में यह बहुत ही विचारणीय विषय है। उन्होंने बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि मां बाप के बूढ़े होने पर उनका ख्याल रखें, उन्हें भोजन, दवाई इत्यादि उपलब्ध कराएं तथा उन्हें अपने साथ रखें, किसी भी परिस्थिति में मां-बाप को अपने से दूर ना करें। इस अवसर पर उन्होंने वृद्ध आश्रम में मौजूद बुजुर्गों का माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया तथा उन्हें स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आरके शर्मा, वृद्ध आश्रम संचालक राजेश सिंह, प्रबंधक वाहिदा खान, भंडार प्रभारी अंशा, लेखाकार सुधांशु, ओपी सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे

🕔 असद हुसैन, इसराक अहमद

16-08-2022-


अमेठी आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की धर्मपत्नी आभा मिश्रा गौरीगंज...

Read Full Article
यूपीसीडा व विधुत विभाग की हर महीने की वसूली पर सुविधा के नाम पर खानापूर्ति

यूपीसीडा व विधुत विभाग की हर महीने की वसूली पर सुविधा के नाम पर खानापूर्ति853

👤16-08-2022-

बिजली कटौती से जनता का बुरा हाल, दो विभागों के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।

जगदीशपुर-अमेठी सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार तथा हर घर बिज़ली का वादा दावा किया जा रहा परन्तु औधोगिक क्षेत्र विभागीय अधिकारियों का इसके विपरीत कार्य चल रहा है। रिपेयरिंग तथा खम्भों की पेन्टिंग, खस्ताहाल रोडों, नालियों की सफ़ाई ना होने से लोगों को हो रही परेशानी। सूत्रों के मुताबिक़ बिज़ली विभाग द्वारा हर साल खम्भों की पेन्टिंग व तारों के बदलाव की बात कही जाती है पर हकीक़त में क्षेत्र में यह काम कभी नहीं होता। औधोगिक क्षेत्र जगदीशपुर जहाँ के फैक्ट्री मालिकों तथा रिहायशी लोगों का कहना है कि लगभग 20-25 सालों में उन्होंने कभी भी बिज़ली विभाग द्वारा ख़राब व्यवस्थाओं पर ध्यान नहीं देते देखा जिसके कारण हल्की बारिश व हल्की हवाओं में कहीं तार तो कहीं खम्भों के टूटने की शिकायत आम है। हालात यह हैं कि भीषण गर्मी में 4 से 7 घंटों से अधिक समय तक बिज़ली कटौती हो जाती है जिससे फैक्ट्री मालिकों तथा रिहायशी लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ जाता है। वैसे तो सरकार व विभाग द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार के नाम पर लाखों रूपये के खर्च का काम जरूर दिखाया जाता है परन्तु क्षेत्रीय जनता की माने तो उन्होंने कभी भी बिज़ली सुधार होते नहीं देखा। युपीसीडा कालोनी तथा आसपास के गांवों में औधोगिक क्षेत्र द्वारा दी जाने वाली बिज़ली का वोल्टेज भी प्रयाप्त नहीं रहता जिससे लोगों के उपकरण पंखा, फ्रीज़, कूलर आदि चलते कम हिलते ज़्यादा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई-कई बार की गई है परन्तु आला अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जाता। वहीं बात करे युपीसीडा की व्यवस्थाओं की तो रोडों की हालत बद से बदतर हैं हलकी बारिश में रोड़े नदी-नाले में तब्दील हो जाती है जगह-जगह जल भराव से लोगों के आने-जाने में ख़ासी परेशानी होती है। बिज़ली तथा अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी युपीसीडा की है या बिज़ली विभाग की यह तय करना मुश्किल हो रहा है। दोनों विभाग के अधिकारी एक दूसरे को जिम्मेदार ठहरा देते है जिसके कारण फैक्ट्री मालिकों तथा रिहायशी लोगों बड़ी परेशानी हो रही है। ख़राब व्यवस्थाओं पर कौन देगा ध्यान यह कहना मुश्किल है।

🕔असद हुसैन, इसराक अहमद

16-08-2022-


बिजली कटौती से जनता का बुरा हाल, दो विभागों के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान।

जगदीशपुर-अमेठी सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था में सुधार तथा हर घर बिज़ली का वादा...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article