Back to homepage

Latest News

दही थाना प्रभारी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहराने की यात्रा रैली लगातार निकाली जा रही

दही थाना प्रभारी के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव हर घर तिरंगा लहराने की यात्रा रैली लगातार निकाली जा रही630

👤14-08-2022-

आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहुओं छात्र छात्राओं के साथ हर घर तिरंगा लहराने की निकाल रही यात्रा रैली

उन्नाव।75 वां आजादी दिवस इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव बीते एक सप्ताह से देश,,प्रदेश,,जनपद,,में सरकारी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों के जहां अवैध धनार्जन का जरिया साबित हो रहा है वही देश के प्रति समर्पित अधिकारी कर्मचारी आम जनमानस हर घर लहराएं तिरंगा और बढ़े देश का मान सम्मान इसी कड़ी में दही थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे क्षेत्र उप निरीक्षकों सिपाहियों होमगार्ड दो के साथ तिरंगा फहराते हुए पैदल यात्रा निकाली जा रही हैं जिससे प्रेरित होकर आम जनमानस भी थाना प्रभारी के साथ लगातार जुड़ते जा रहे हैं और अपने अपने घरों पर तिरंगा लहरा कर अन्य लोगों को भी प्रोत्साहित कर रहे हैं वही साथ में ही नगर क्षेत्र की आंगनवाड़ी कार्यकत्री तथा आशा बहुएं मिलकर स्कूली छात्र छात्राओं को हर घर तिरंगा लहराने और देश का मान सम्मान बढ़ाने से प्रेरित करके साथ में तिरंगे के यात्रा रैली निकाल रहे हैं जिससे लगातार लोगों में हर्ष उल्लास तेजी से बढ़ता जा रहा है जो देश का गौरव और मान सम्मान का प्रतीक हमारा तिरंगा है उसे फैलाते हुए और नारा लगाते हुए शहीदों को याद करते हुए गौरव वन महसूस कर रहे हैं।

🕔राजेश कुमार

14-08-2022-


आंगनबाड़ी कार्यकत्री आशा बहुओं छात्र छात्राओं के साथ हर घर तिरंगा लहराने की निकाल रही यात्रा रैली

उन्नाव।75 वां आजादी दिवस इस वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव...

Read Full Article
15 अगस्त की तैयारी जोरों पर धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ

15 अगस्त की तैयारी जोरों पर धूमधाम से मनाई जाएगी आजादी के 75 वीं वर्षगांठ950

👤14-08-2022-


   आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है घर-घर तिरंगा यात्रा के द्वारा झंडा पहुंचाया जा रहा है घरों को तिरंगे झंडे से सजाया जा रहा है वही अयोध्या मठ मंदिरों की बात की जाए तो मंदिरों को सजाया गया है जिसमें मनमोहक लाइटों  के माध्यम से तिरंगे की चमक दिखाई दे रही है वही परियोजना अधिकारी डूडा दुधाचे यामिनी रंजन ने बताया कि छात्र-छात्राओं द्वारा प्रशासन की मंशा अनुसार रंगोली प्रतियोगिता कराई जा वही यानी रंजन मिठाई कि यह कार्यक्रम 11 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक लगातार चलेगा जिसमें अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे रही है जिसमें शहर के नामी-गिरामी विद्यालय मौजूद है और उनके छात्र छात्रा रंगोली को सजा रहे हैं जिस का दृश्य देखने लायक है रंगोली महोत्सव पर बनाई गई है और इसका परिणाम नया घाट पर शाम को किया जाएगा प्रथम द्वितीय व तृतीय छात्र छात्राओं को पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा वही इस पर्व को सभी समुदाय के लोग धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुटे हैं हिंदू मुस्लिम भाईचारा अयोध्या की धरती पर दिखाई दे रहा है इस पर में सभी के हाथों में तिरंगा झंडा दिखाई दे रहा है घरों को भी तिरंगे झंडे से सजाया जा रहा हर घर तिरंगा का जो नारा दिया गया उसको पूरा करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है

🕔 तुफ़ैल अहमद

14-08-2022-



   आजादी के पर्व को धूमधाम से मनाया जा रहा है घर-घर तिरंगा यात्रा के द्वारा झंडा पहुंचाया जा रहा है घरों को तिरंगे झंडे से सजाया जा रहा है वही अयोध्या मठ मंदिरों...

Read Full Article
बड़ा गांव में निकली भाजपा की मौन यात्रा

बड़ा गांव में निकली भाजपा की मौन यात्रा151

👤14-08-2022-

सोहावल अयोध्या
14 अगस्त 1947 को भारतवर्ष के टुकड़े कर पाकिस्तान के रूप में बटवारा कर दिए जाने के विरोध में बड़ा गांव रेलवे स्टेशन पर स्थित अमर शहीद देवी प्रकाश सिंह की प्रतिमा से शुरू कर समूचे बड़ागांव का चक्कर लगाकर भाजपा की मौन यात्रा समाप्त हुई यात्रा की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद गोंड की अध्यक्षता में निकाली गई जिसमें पूर्व मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले वरिष्ठ भाजपा नेता सतनाम सिंह भाजपा नेत्री सीमा सिंह विश्राम मौर्य ओम प्रकाश सेन रजनीश तिवारी महेश पांडे सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे यात्रा के समापन के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भूपेंद्र प्रताप सिंह बल्ले ने बताया तत्कालीन अंग्रेज सरकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के गलत नीतियों के चलते तथा जवाहरलाल नेहरू और मोहम्मद अली जिन्ना दोनों के प्रधानमंत्री पद की दावेदारी करने की जिसके चलते भारत के टुकड़े करके पाकिस्तान बना दिया गया देश के बंटवारे की वजह से उस समय हजारों निर्दोष हिंदुओं की हत्या हुई जिसके विरोध में यह मूक  यात्रा निकाली गई है

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


सोहावल अयोध्या
14 अगस्त 1947 को भारतवर्ष के टुकड़े कर पाकिस्तान के रूप में बटवारा कर दिए जाने के विरोध में बड़ा गांव रेलवे स्टेशन पर स्थित अमर शहीद देवी प्रकाश सिंह...

Read Full Article
थानाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय को दिया तिरंगा

थानाध्यक्ष द्वारा वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय को दिया तिरंगा591

👤14-08-2022-

हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिवक्ता को किया तिरंगा भेंट

 महराजगंज  थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज संतोष कुमार शुक्ला वरिष्ठ अधिवक्ता उच्च न्यायालय पं. अमर नाथ पाण्डेय के घर जहां पर आजादी की 75वे वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा भेंट करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी और यह भी कहा कि सरकार की इस योजना से सभी में उत्साह दिखा है जहां लोगों ने बढ़ चढ़कर तिरंगा रैली से लेकर हर घर तिरंगा लगाने के अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि आज शहर से लेकर गांव तक हर जगह भारत माता की जय के गुण सुनाई दे रही है यह सभी के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और इसका सारा श्रेय वर्तमान सरकार को जाता है। इस मौके पर हरीश चंद्र द्विवेदी ज्योतिषी अमित पाण्डेय ,राजकमल मिश्रा ,कुलदीप विश्वकर्मा, आशीष पाण्डेय, राहुल मिश्र, आकाश पाण्डेय, आदर्श और कई लोग उपस्थित रहे।

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


हर घर तिरंगा अभियान के तहत थाना अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिवक्ता को किया तिरंगा भेंट

 महराजगंज  थाना क्षेत्र के नाहरपुर गांव पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज...

Read Full Article
 तिरंगा यात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय ने बढ़ कर लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा को लेकर मुस्लिम समुदाय ने बढ़ कर लिया हिस्सा403

👤14-08-2022-

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव तहत मुस्लिम समाज ने भी बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया जिसमे बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने अमृत महोत्सव में  हिस्सा लिया अयोध्या के सुन्नी सेंट्रल वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष आज़म कादरी के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए आपको बताते चलें की पीएम मोदी के आवाहन पर देशभर में अमृत महोत्सव को लेकर घर घर तिरांगा अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत अयोध्या में गंगा जमुनी तहजीब देखने को मिली है इस तिरंगा यात्रा में हिंदू समाज भी साथ में रहा था तिरंगा यात्रा में अयोध्या के सभी उलेमा औऱ मदरसे के बच्चों ने लिया भाग।टेढ़ी बाजार चौराहे से नया घाट तक निकाली गई तिरंगा यात्राइस तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से आज़म कादरी ,मोहम्मद कासिफ,इक़बाल अंसारी सी ओ अयोध्या ,हैदर रज़ा इमाम आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

🕔तुफैल अहमद

14-08-2022-


अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में आजादी के अमृत महोत्सव तहत मुस्लिम समाज ने भी बढ़-चढ़कर  हिस्सा लिया जिसमे बाबरी मस्जिद...

Read Full Article
चन्द्रामऊ मंगा में निकली तिरंगा रैली

चन्द्रामऊ मंगा में निकली तिरंगा रैली718

👤14-08-2022-

मवई अयोध्या  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम चन्द्रामऊ मंगा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अच्छन खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा गांव की गलियों में घूमती हुई बाजार पहुंची वहां से बैरम,रशीद पटी होते हुए वापस चन्द्रामऊ मंगा पहुंच कर समाप्त हो गयी। रैली के दौरान नौजवानों में काफी उत्साह देखने को मिला।इन्क़िलाब जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए देश भक्ति गीतों के साथ माहौल को और खुशनुमा बना दिया।इस दौरान अच्छन खाँ ने घर घर तिरंगा झंडा वितरण करते हुए कहा कि हमारे भाइयों ने जो देश के लिये कुर्बानियां दी उसको कभी भी भुलाया नही जा सकता।उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को चाहिये अपने घरों में शहीद भाइयों की वीर गाथाओं को अपने बच्चों को पढ़ने के लिये प्रेरित करें।इस अवसर पर मास्टर रुक्सार,हाजी अजमत,गुड्डू,मुस्तफा,शिवकुमार वर्मा,रोशन लाल गौतम,हाजी तुफैल,इमरान,रिजवान,पुत्तन,शराफत आदि लोग उपस्थित थे।

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


मवई अयोध्या  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ग्राम चन्द्रामऊ मंगा में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अच्छन खान के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा गांव...

Read Full Article
मदरसा गेरौंडा के बच्चों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली

मदरसा गेरौंडा के बच्चों और शिक्षकों ने निकाली तिरंगा जागरुकता रैली598

👤14-08-2022-

सोहावल अयोध्या  ।शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम गेरौंडा के मदरसा दारुल उलूम फैजुल कुरान के बच्चों और शिक्षकों ने  आजादी 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और हर घर तिरंगा लगाने के लिए जागरुकता रैली  निकाली।   इस कायर्क्रम की शुरुआत मदरसा के प्रबंधक मुनीर अहमद और खानकाह गेरौंडा के  सय्यद रिजवान रसूल ने संयुक्त रूप से झंडा दिखाकर की।बच्चे और शिक्षक मदरसे  के मुख्य गेट से हाथों में तिरंगा लिए हुए निकले और सारे जहां से अच्छा से हिंदुस्तान हमारा.....का तराना गाते हुए और जय हिंद,जय भारत,हिंदुस्तान जिंदाबाद एवं स्वतंत्र संग्राम सेनानियों के नारे लगाते हुए, गांव के लोगों को जागरूक करते हुए अमृत महोत्सव  मनाने  और  घर-घर तिरंगा लगाने के लिए लोगो को प्रेरित  किया। इस तिरंगा  रैली में  मदरसा के प्रधानाचार्य मोहम्मद इरशाद, मास्टर फज़ील अहमद, मास्टर सुल्तान बेग ,मास्टर उज़ेर अहमद, मौलाना आल अहमद , मास्टर मो तस्लीम ,मौलाना इस्माइल ,नीरज वर्मा , मौलवी सरताज, कारी फ़ज़ील रज़ा ,हाजी शाहिद अली,राशिद अली,खुर्शीद आलम, मो कैश, मो एखलाक ,खुर्शीद अहमद ,मो अनस ,अहमद रज़ा  और तमाम ग्रामवासी  उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

14-08-2022-


सोहावल अयोध्या  ।शिक्षा क्षेत्र रुदौली के अंतर्गत ग्राम गेरौंडा के मदरसा दारुल उलूम फैजुल कुरान के बच्चों और शिक्षकों ने  आजादी 75वें वर्ष को आजादी का अमृत महोत्सव...

Read Full Article
पैसे लेकर किए गए स्थानांतरण की शिकायत पहुँची राज्यपाल तक

पैसे लेकर किए गए स्थानांतरण की शिकायत पहुँची राज्यपाल तक300

👤14-08-2022-

अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास द्वारा 30 जून 2022 को किए गए कुल 71 स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर खेल किया गया। चार वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अधिकारियों को छोड़ मात्र चार माह जनपद में योगदान करने वाले अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जाय, जिसकी शिकायत सामाजिक व आर टी आई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी द्वारा, मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से की है। 30 जून 2022 को ग्राम्य विकास में स्थानांतरण नीति के क्रम में बड़े पैमाने पर जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपायुक्त श्रम रोजगार तथा उपायुक्त स्वतः रोजगार का किया गया। शिकायत कर्ता द्वारा किए गए स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किए जाने का आरोप अपर मुख्य सचिव तथा अधीनस्थो पर लगाते हुए जांच की मांग की गई है। अपर मुख्य सचिव, ग्राम्य विकास द्वारा जो 30 जून को स्थानांतरण किया गया उसमे कुमुदेंद्र कलाकार सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, मनीष कुमार, जनार्दन सिंह ,उपेंद्र प्रसाद पाल, रमेश चंद्र, अशोक कुमार सिंह, राम कृपाल चौधरी,भोलानाथ कन्नौजिया, महेंद्र प्रसाद चौबे, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, राम उदरेज यादव एवं उमेश मणि त्रिपाठी सभी परियोजना निदेशक के पद से स्थानांतरित किए गए जिनका संबंधित जनपद में कार्यकाल 6 माह से एक वर्ष के बीच रहा जबकि राजेश त्रिपाठी, आशुतोष दुबे, रामप्रकाश सिंह, शुशील त्रिपाठी, मनोज कुमार राय एवं रामचंद्र वर्मा सभी परियोजना निदेशक के पद पर विगत तीन वर्ष से लेकर 5 वर्ष के बीच तक एक ही जनपद में कार्यरत है जिनका स्थानांतरण नही किया गया। इसी प्रकार शोभनाथ, गया प्रसाद गौतम, नीरज कुमार श्रीवास्तव एवं अजय कुमार पाण्डेय सभी जिला विकास अधिकारी के पद पर संबंधित जनपद में 6 माह से एक वर्ष के बीच ही योगदान किए जिनका स्थानांतरण कर दिया गया जबकि उक्त पद पर ही तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही जनपद में योगदान करनेवाले अरविंद कुमार, ओमप्रकाश मिश्र, विकास एवं गिरीश पाठक का स्थानांतरण नही किया गया। इसी प्रकार उपायुक्त श्रम रोजगार, एवं उपायुक्त स्वतः रोजगार के स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर खेल किया गया है। जिसकी जांच हेतु त्रिपाठी द्वारा शिकायती पत्र मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को प्रेषित किया है।

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


अपर मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन, ग्राम्य विकास द्वारा 30 जून 2022 को किए गए कुल 71 स्थानांतरण में बड़े पैमाने पर खेल किया गया। चार वर्ष से अधिक समय से कार्यरत अधिकारियों...

Read Full Article
इरम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इरम मॉडल स्कूल हुसैनाबाद में

इरम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इरम मॉडल स्कूल हुसैनाबाद में "आजादी का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया‌785

👤14-08-2022-

कार्यक्रम में शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष हजरत मौलाना सैफ अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉo सुल्तान शाकिर हाशमी उपस्थित रहे।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में घर-घर तिरंगा एवं आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में इरम एजुकेशनल सोसायटी द्वारा संचालित इरम मॉडल स्कूल हुसैनाबाद में 'आजादी का अमृत महोत्सव"  के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी वह क्षेत्र के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे। 
सर्वप्रथम स्कूल की प्रधानाचार्य ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया । 
शिक्षा मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास जी ने कहां की हमें गौर करने की जरूरत है कि देश और समाज के प्रति हमारा जो कर्तव्य है उसको निर्वाह करने में हमारी क्या भूमिका है। आज जरूरत है कि देश में हम धर्म जाति से ऊपर उठकर इंसानियत पर जोर दें और मिलजुल कर रहे। शिक्षा मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास जी ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों के लिए मां का आगोश पहला स्कूल होता है।
वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉ सुल्तान शाकिर हाशमी जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि अनेकता में एकता ही हमारे देश की विशेषता है जिस तरह एक बगीचे में किस्म किस्म के फूल और पौधे होते हैं और उनसे मिलकर बगीचा बनता है उसी प्रकार हमारे देश में विभिन्न भाषाएं को बोलने वाले, विभिन्न धर्मो को मानने वाले, मिलजुल कर रहते हैं। इस भाईचारे को बनाए रखना भी हमारी और देश में बसने वाले हर नागरिक की जिम्मेदारी है। 
इस अवसर पर छात्र और छात्राओं सहित अभिभावक उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


कार्यक्रम में शिया मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष हजरत मौलाना सैफ अब्बास, वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक डॉo सुल्तान शाकिर हाशमी उपस्थित रहे।

लखनऊ। प्रधानमंत्री...

Read Full Article
अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ की तरफ से शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा सैकड़ों पत्रकारों ने बाइक व कार पर सवार होकर यात्रा में लिया हिस्सा

अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महा संघ की तरफ से शहीदों के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा सैकड़ों पत्रकारों ने बाइक व कार पर सवार होकर यात्रा में लिया हिस्सा 100

👤14-08-2022-

लखनऊ । बुद्धेश्वर में आज अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तरफ से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान सैकड़ों पत्रकार बाइकों पर सवार होकर तिरंगा हाथों में लेकर बुद्धेश्वर से आशियाना स्थित शांति स्मृति उपवन शहीद कारगिल जवानों को श्रद्धांजलि दी जिसमें उपस्थित रहे , राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र कुमार  राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट के के आजाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद नफीस राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉo सुधीर सिंह  राष्ट्रीय संरक्षक मौजी लाल गौतम केंद्रीय मुख्य सचिव अजय सिंह  प्रदेश संगठन मंत्री अंजनी तिवारी समाजसेवी सादिक अली प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा राष्ट्रीय सचिव शाकिर अली 
 जिला उपाध्यक्ष चितरंजन दुबे प्रदेश सचिव ओमप्रकाश सिंह  मीडिया संचालक राजीव कुमार शर्मा लखनऊ नगर उपाध्यक्ष सैफ रजा जिला संगठन मंत्री शमशाद अली आदि पत्रकार मौजूद रहे
हमारे पत्रकार से वार्ता के दौरान अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार से बातचीत की शैलेंद्र कुमार जी ने कारगिल विजय को कहा सभी देशवासी कर रहे हैं सलाम, खास तौर पर जो अमर शहीद हुए थे जिन वीरों ने कारगिल युद्ध में अपनी आहुति दी थी आज वीरों को याद रखते हुए उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया जा रहा है

🕔tanveer ahmad

14-08-2022-


लखनऊ । बुद्धेश्वर में आज अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तरफ से शहीदों के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस दौरान सैकड़ों पत्रकार बाइकों पर सवार होकर तिरंगा...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article