Back to homepage

Latest News

घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया

घर-घर तिरंगा अभियान चलाया गया603

👤10-08-2022-

अयोध्या
अयोध्या।देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के क्रम में घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में चंद्रबली सिंह इंटर कॉलेज में  तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में आई भाजपा महिला मोर्चा की महानगर मंत्री श्रीमती स्वाति सिंह ने बच्चों को ध्वजा वितरित किया  एवं अभिषेक सिंह प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ को ध्वजा पट्टी पहनाकर सम्मानित किया। वहीं दूसरी तरफ ब्रह्माकुमारी आश्रम ईश्वरी विश्वविद्यालय माउंट आबू की तरफ से भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी करुणा पांडे के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण में कई लोग शामिल हुए।  ध्वजारोहण का कार्यक्रम दर्शन नगर साईं का पुरवा में किया गया।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-


अयोध्या
अयोध्या।देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष में देश में अमृत महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव के क्रम में घर घर तिरंगा अभियान चलाया...

Read Full Article
संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से बरामद हुआ वृद्ध का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से बरामद हुआ वृद्ध का शव836

👤10-08-2022-


मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ।घटनास्थल दो जिलों की सीमा होने के कारण मवई तथा असंदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।घटनास्थल की पुष्टि मवई क्षेत्र में होने पर मवई पुलिस ने शव को बाहर निकलवा कर पी एम के लिये भेज दिया।बाराबंकी जिले के असंदरा थाना क्षेत्र के ग्राम मंझौटी के नागेश्वर कनौजिया पुत्र मोहन लाल का खेत और ट्यूवेल मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली में पड़ता है।सोमवार को नागेश्वर मवई बाजार जाने की बात कहकर घर से निकले थे।जब वह शाम तक वापस नही लौटे तो उसका लड़का राम गनेश ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा।बुधवार को राम गनेश जब अपने ट्यूबेल की कोठरी के अंदर कुंआ में जब देखा तो उसकी लाश 40 फिट गहरी कुंवे में पड़ी मिली।इसकी सूचना पहले उसने थाना असंदरा में की क्योंकि उसका घर मंझौटी असंदरा थाना क्षेत्र मे पड़ता है लेकिन उसका खेत अयोध्या जिले के मवई थाना में पड़ता है।घटना स्थल मवई थाना क्षेत्र में होने के कारण उसने फिर घटना की सूचना मवई पुलिस को दी।सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मवई नीरज सिंह एस एस आई आर सी यादव तथा हल्का के उप निरीक्षक गुलाम रसूल मौके पर पहुंचे।फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कुंवे से बाहर निकलवाया।उप निरीक्षक गुलाम रसूल ने पंचायत नामा भरा।सी ओ संदीप सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की।पुलिस के मुताबिक मृतक ज्यादातर शराब के नशे में ही रहता था।नशे में होने के कारण शायद उसके साथ यह हुई है।प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि शव की पी एम के लिये भेज दिया गया है।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-



मवई अयोध्या मवई थाना क्षेत्र के ग्राम परौली के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में कुंवे से एक वृद्ध का शव बरामद हुआ।घटनास्थल दो जिलों की सीमा होने के कारण मवई तथा...

Read Full Article
विधायक ने किया अमृत सरोवर का शिलान्यास,पीएम आवास लाभार्थियों को बांटा प्रमाण पत्र

विधायक ने किया अमृत सरोवर का शिलान्यास,पीएम आवास लाभार्थियों को बांटा प्रमाण पत्र 261

👤10-08-2022-

मवई अयोध्या।
मवई ब्लाक के नेवरा गांव में निर्मित राज्य अमृत सरोवर परसी तालाब का शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने जागरूकता यात्रा भी निकाला और सरोवर के चारों ओर तिरंगा झंडा के साथ यात्रा किया।विधायक ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।
विधायक रामचंद्र यादव ने मवई ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नेवरा में मनरेगा योजना द्वारा निर्मित अमृत सरोवर का शिलान्यास किया।विधायक ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि अमृत सरोवर देश की आजादी के 75 वर्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जल संरक्षण की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। कहा कि सरोवर के चारों ओर सुंदर सीढ़ी सहित गांव के लोगों को टहलने के लिए पाथ-वे भी बनाया जाएगा। कहा कि यह योजना गांव के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ तिरंगा झंडा लेकर तालाब के चारो ओर यात्रा भी किया।विधायक ने गांव के पीएम आवास योजना से लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया।इस मौके पर बीडीओ रशेष गुप्ता,ग्राम प्रधान विक्रमाजीत यादव,भीम सिंह,निर्मल जायसवाल, संजय जायसवाल,बीडीसी रामकुमार यादव,रामसेवक,इरफ़ान खां,पंकज जायसवाल समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

🕔tanveer ahmad

10-08-2022-


मवई अयोध्या।
मवई ब्लाक के नेवरा गांव में निर्मित राज्य अमृत सरोवर परसी तालाब का शिलान्यास किया।इस मौके पर उन्होंने जागरूकता यात्रा भी निकाला और सरोवर के चारों...

Read Full Article
या हुसैन की सदाओं के साथ भानौली में निकला मोहर्रम का जुलुस, नम आंखों से अज़ादारों ने दफ्न किए ताज़िये

या हुसैन की सदाओं के साथ भानौली में निकला मोहर्रम का जुलुस, नम आंखों से अज़ादारों ने दफ्न किए ताज़िये897

👤10-08-2022-

अमेठी, मुसाफिरखाना : क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को बहुत ही गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। 10 मोहर्रम यानि आशूरा के दिन इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की याद में ताबूत निकाला गया। या हुसैन–या हुसैन की सदाओं के साथ अज़ादारों ने इमाम हुसैन का ताबूत उठाया और मातम करते हुए जुलूस निकाला। 

सुबह से ही मजलिसों का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह सबसे पहले मौलाना आसिफ हुसैन के घर पर मजलिस हुई। उसके बाद कई घरों के साथ साथ बड़े इमामबाड़े, छोटे इमामबाड़े, दरगाहे आलिया व पूरे बस्ती में मजलिस हुई। मजलिस के बाद आमाल–ए–आशूरा किया गया, जिसमें भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की।

ताबूत, अलम और ताज़िया के साथ जुलूस बड़े इमामबाड़े से निकलकर अपने तयशुदा मार्ग से जामा मस्जिद इमामबाग पहुंचा। जहां लोगों ने नमाज़ पढ़ी। नमाज़ के बाद जुलूस वापस बड़े इमामबाड़े पहुंचा और यहां अंजुमन सिपाहे हुसैनी के नौजवानों ने ज़ंजीरज़नी कर बीबी फातेमा को उनके लाल का पुरसा दिया। यहां मौलाना सैयद यामीन अब्बास ने तकरीर की और लोगों को कर्बला के शहीदों के बारे में बताया। इसके बाद जुलूस छोटे इमामबाड़े पहुंचा, जहां मौलाना खादिम अब्बास ने तकरीर की। इसके बाद नौहा मातम के साथ जुलूस आगे बढ़ा और दरगाहे आलिया होते हुए कर्बला पहुंचा, जहां अज़ादारों ने ताज़िया दफ्न किया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और भारी पुलिस बल तैनात रहा।

क्यों मनाया जाता है मोहर्रम ?

आज से करीब 1400 साल पहले कर्बला में इंसाफ की जंग हुई थी। इस जंग में पैगंबर हजरत मोहम्‍मद के नवासे इमाम हुसैन अपने 72 साथियों के साथ शहीद हो गए थे। इस्लाम की रक्षा के लिए उन्होंने खुद को कुर्बान कर दिया था। यह घटना मुहर्रम के 10वें दिन यानी रोज-ए-आशूरा के दिन हुई थी। इसी कारण मुहर्रम की 10 तारीख को ताजिए निकाले जाते हैं।

इस दिन शिया समुदाय के लोग मातम मनाते हैं, मजलिस पढ़ते हैं और काले रंग के कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं। इस दिन शिया समुदाय के लोग भूखे-प्यासे रहकर शोक व्यक्त करते हैं। ऐसा मानना है कि इमाम हुसैन और उनके काफिले के लोगों को भी भूखा रखा गया था और उन्हें इसी हालत में शहीद किया गया था।

🕔असद हुसैन

10-08-2022-


अमेठी, मुसाफिरखाना : क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को बहुत ही गमगीन माहौल में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। 10 मोहर्रम यानि आशूरा के दिन इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों...

Read Full Article
दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो अंतर्जनपदीय वाहन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार176

👤06-08-2022-
वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के पास से एक स्कॉर्पियो एक बोलोरो पिकअप,एक ई रिक्शा बरामद किया। प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर विजय पाल सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत वर्मा के निर्देशन में कोतवाली नगर की पुलिस  टीम को दो अंतर्जनपदीय वाहन चोरो को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर हवाई पट्टी ओवर ब्रिज के पास जनौरा से  इनकी गिरफ्तारी हुई है। इनके पास से चोरी की एक स्कोर्पियो,1 बोलोरो,1 बैटरी रिक्शा ,1 देसी पिस्टल, चार आधार कार्ड, नशीले पदार्थ की पुड़िया बरामद हुई है। यह लोग वाहन बुक करा कर ड्राइवर को  नशीला पदार्थ खिलाकर चोरी की घटना को अंजाम देते थे ।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को  25000 का इनाम दिया गया है। पकड़े गए चोरों की पहचान थाना सदना सीतापुर के विपुल पांडे पुत्र मुकुट बिहारी पांडे व थाना परशुरामपुर जनपद गोंडा के राहुल कुमार मिश्रा देवी प्रसाद मिश्रा के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह , प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस सेल  अभिमन्यु शुक्ला व कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

🕔राकेश सिंह

06-08-2022-

वाहन चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह के 2 शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों के पास से एक स्कॉर्पियो एक बोलोरो पिकअप,एक ई रिक्शा बरामद किया।...

Read Full Article
ए डी एम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न

ए डी एम की अध्यक्षता में तहसील दिवस सम्पन्न727

👤06-08-2022-

सोहावल संपूर्ण समाधान दिवस  ए डी एम प्रशासन की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुआ उप जिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया  167 शिकायत आई मौके पर पांच शिकायत का निस्तारण कर दिया गया   बाकी बची शिकायतों को सम्बंधित विभागों को सौपते हुए गुण दोष के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया ।ग्राम राम नगर धौरहरा निवासी माता प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि ग्राम सभा की सरकारी नाली पर कुछ लोगो ने अतिक्रमण करते हुएअबैध कब्जा कर लिया है।उसे खाली कराने की कराया जाए।तो वही अर्थर निवासी शान मुहम्मद ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए शिकायत किया  कि ग्राम सभा अरथर में पशुचर की जमीन पर गांव लोगों ने कब्जा कर लिया है शिकायत के बाद कार्यवाही नही हो रही हैं।इस अवसर पर, क्षेत्राधिकारी सदर शैलेन्द्र गौतम,  तहसीलदार, पवन कुमार गुप्ता  सहित अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

🕔tanveer ahmad

06-08-2022-


सोहावल संपूर्ण समाधान दिवस  ए डी एम प्रशासन की अध्यक्षता में सभागार में संपन्न हुआ उप जिला अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया  167 शिकायत आई मौके पर पांच शिकायत...

Read Full Article
उपचुनाव में विजयी महिला प्रधान का फिरोज़ खान गब्बर ने  किया स्वागत

उपचुनाव में विजयी महिला प्रधान का फिरोज़ खान गब्बर ने किया स्वागत523

👤06-08-2022-

सोहावल अयोध्या ।विकास खंड सोहावल की ग्राम सभा इस्माइल नगर सिहोरा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव के निधन के उपरांत संपन्न हुए उपचुनाव में स्वर्गीय प्रधान जी की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पालता यादव की जीत पर आज बीकापुर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे हाजी फिरोज़ खान गब्बर के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात कर बधाई दी।।फिरोज़ खान गब्बर ने कहा कि स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव जीवन के अंतिम क्षणों तक समाजवादी विचारधारा से जुड़े रहे, उनके द्वारा जीवन में किया गया संघर्ष हम सबके लिए एक प्रेरणा हैं।फिरोज़ खान गब्बर ने पूरे परिवार सहित ग्राम सभा की सम्मानित जनता को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी तरह की आवश्यकता पड़ने पर हम एक भाई और बेटे के रूप में गांव के विकास एवं जनता के सम्मान की सुरक्षा के लिए हमेशा हाज़िर रहेंगे।।।इस मौके पर ग्राम सभा मंगलसी के प्रधान रामचेत यादव, राम चन्दर यादव, समाजवादी पार्टी के निवर्तमान ज़िला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, ग्राम सभा रौनाही के पूर्व प्रधान मेराज अहमद खान, ग्राम सभा बरई कला के पूर्व प्रधान नरेंद्र यादव, मोहम्मद शोएब खान, राजेश यादव, वरिष्ठ नेता अमृत लाल वर्मा, अशोक यादव, मनोज यादव, रजनीश यादव प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

🕔मोहम्मद फहीम

06-08-2022-


सोहावल अयोध्या ।विकास खंड सोहावल की ग्राम सभा इस्माइल नगर सिहोरा के पूर्व प्रधान स्वर्गीय सहदेव प्रसाद यादव के निधन के उपरांत संपन्न हुए उपचुनाव में स्वर्गीय...

Read Full Article
अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन

अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा रैली का हुआ आयोजन320

👤06-08-2022-
सोहावल अयोध्या। । सोहावल तहसील के दौलतपुर गांव में हर घर में तिरंगा  रैली उप जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में  निकाली गई। यह रैली गांव की गलियों में घूमती हुई लोगो मे देश भक्ति का जज्बा  भरते हुए लोगो को हर घर पर तिरंगा के लिए प्रेरित करती रही।रैली में बच्चे भारत माता की जय तथा वन्दे मातरम का घोष करते हुए ग्रामवासियों में देशभक्ति का जज्बा भरते रहे।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सोहावल ने यात्रा के दौरान सभी ग्रामीणों को हर घर मे तिरंगा लहराने की अपील की। एसडीएम ने कहा कि भारत की आजादी के लिए शहीद होने वाले महान सपूतो ने बलिदान दिया है। उन शहीदो के कारण हमें आजादी मिलने पर 75 वे वर्ष मे अमृत महोत्सव मनाने का सुअवसर मिला है। इस मौके पर मंशा राम प्रधान दौलत पुर शैलेंद्र वर्मा प्रधान भाईपुर, राजकुमार यादव ग्राम पंचायत अधिकारी अखिलेश सिंह सहित दर्जनो ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

🕔मोहम्मद फहीम

06-08-2022-

सोहावल अयोध्या। । सोहावल तहसील के दौलतपुर गांव में हर घर में तिरंगा  रैली उप जिलाधिकारी सोहावल मनोज कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में  निकाली गई। यह रैली गांव की गलियों...

Read Full Article
अयोध्या जिले के इतिहास में दर्ज हुआ ग्राम पंचायत पिरखौली का नाम

अयोध्या जिले के इतिहास में दर्ज हुआ ग्राम पंचायत पिरखौली का नाम14

👤06-08-2022-

ग्राम पंचायत का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत में निकाली गई तिरंगा यात्रा


सोहवल,अयोध्या विकासखंड सोहावल अंतर्गत ग्राम पंचायत  पिरखौली में हर घर तिरंगा एवं ग्राम पंचायत स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत ग्रामीणों एंव अधिकारियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली एवं ग्राम सभा की बैठक कर पंचायत दिवस उत्सव के रूप में आयोजन कर ग्राम सचिवालय में मनाया गया अब ग्राम पंचायत पिरखौली का स्थापना दिवस हर वर्ष 05 अगस्त को मनाया जाएगा बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी शीतला प्रसाद सिंह ने कहा कि जनपद अयोध्या में यह पहला पंचायत स्थापना दिवस है इस ग्राम पंचायत से पंचायत स्थापना दिवस मनाने की मुहिम शुरू की जा रही है धीरे-धीरे ऐसे ही जनपद की हर ग्राम पंचायतों में पंचायत स्थापना दिवस मनाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी,सोहावल मोनिका पाठक ने बताया कि पंचायत स्थापना दिवस की शुरुआत के साथ-साथ 15 अगस्त, 2022 को देश की आजादी के 75 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए 75 वीं वर्षगांठ पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर ग्राम पंचायत पिरखौली में ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा की शुरुआत की गई । डीपीआरओ एवं खंड विकास अधिकारी ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी की सराहना करते हुए कहा पंचायत सचिवालय एवं गांव में ऐसी ही बेहतर व्यवस्था जिले के सभी प्रधान गणों को करनी चाहिए। इस अवसर पर बुजुर्ग देवी प्रसाद भट्ट ने भारत को आजादी कैसे मिली इस अपनी जानकारी साझा की इस अवसर पर जॉइंट वीडीओ विमलेश मोहन श्रीवास्तव प्रमुख प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान DC दीपक कुमार, DPM उपेंद्र तिवारी, एडीओ पंचायत राजीव श्रीवास्तव ग्राम पंचायत अधिकारी सुशील पांडेय एडीओ महिला सुषमा रानी BC रामकुमार यादव आयोजक प्रधान प्रतिनिधि कप्तान  तिवारी, प्रधान अमरीश पांडेय  प्रधान योगेंद्र प्रताप सिंह प्रधान राम चंद्र रावत प्रधान रियाज अली राजेश तिवारी मालेन्द्र तिवारी पवन तिवारी सच्चिदानंद तिवारी पिंटू तिवारी संतोष शुक्ला डॉक्टर राम नरायन मौर्य अमरनाथ मौर्या राजकुमार त्यागी रवि सिंह सुधीर सेन पिंकू राय अभिषेक पांडेय सोनू पांडेय सोनू गुप्ता टिंकू राय हेरंब सेन अनुज से आलोक तिवारी सतीश पांडेय श्रवण कुमार पांडेय राम बहादुर पांडे नीरज पांडेय नितिन पांडेय राज सिंह रंजीत सिंह अमरेंद्र पांडेय रोहित पांडेय अंसल सिंह सुमित पांडेय धीरेंद्र सिंह जितेंद्र रावत विनय रावत रामकेवल रावत अखिलेश पांडेय बृजभूषण प्रताप तिवारी सुशील कुमार जामिन अली प्रधान रियाज अली हबीब उल्ला सहीम हरेंद्र अन्नू अमरेश कुमार राहुल पांडेय सचिन तिवारी अनुराग पांडेय अशोक मिश्रा अशोक रावत सुवेचन्द शिव भवन शिव दिलीप दिवाकर सुजीत कुमार अजय कुमार पहलाद कुमार राम भवन जगजीवन विनोद कुमार अनुज तिवारी रविंद्र गुप्ता अतुल कुमार जनक लाल राजित राम आदित्य प्रताप तिवारी अभिनव प्रताप तिवारी शिवम तिवारी अंशु तिवारी प्रिंस तिवारी आकाश तिवारी अमन तिवारी हरिओम तिवारी निरहू राजकुमार सेन पवन सेन सोमनाथ श्रीचंद संदीप अरविंद कुमार अंकित मौर्य लल्लू मौर्य अर्जुन संदीप यादव प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों लोगों मौजूद रहे

🕔मोहम्मद फहीम

06-08-2022-


ग्राम पंचायत का मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस एवं ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत में निकाली गई तिरंगा यात्रा


सोहवल,अयोध्या विकासखंड सोहावल अंतर्गत...

Read Full Article
यूनियन बैंक ने किया MSME मेगा कस्टमर आउटरीच ऋण शिविर का आयोजन

यूनियन बैंक ने किया MSME मेगा कस्टमर आउटरीच ऋण शिविर का आयोजन 791

👤06-08-2022-
यूनियन ओफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के तत्वावधान में अयोध्या, बाराबंकी,रायबरेली, सुल्तानपुर व बस्ती में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न ज़िलों में आयोजित ऋण शिविर में बैंक के सैकड़ों ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र दिया गया।। अयोध्या ज़िले में आयोजित शिविर का उद्घाटन क्षेत्र प्रमुख श्री हिमांशु मिश्रा ने किया। उक्त अवसर पर उप क्षेत्र प्रमुख़ श्री अमित कुमार व अन्य कार्यपालक व स्टाफ़ उपास्तिथ थे।।
अपने अभिभाषण में क्षेत्र प्रमुख श्री हिमांशु मिश्रा ने कहा कि अयोध्या क्षेत्र के व्यापारियों की सुविधा  के लिया इस तरह  शिविरो   का  आयोजन निरंतर किया जाएगा जिससे कि व्यापारियों को उनके लिए उपयोगी विभिन्न ऋण योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाके और अधिकतम ग्राहकों को ऋण सुविधा दी जा सके।।पांच जिलों में आयोजित इन ऋण शिविरों में १२० ग्राहकों को ५३ करोड़ रुपए को सैद्धांतिक स्वीकृति पत्र दिया गया।। अयोध्या रीजनल हेड हिमांशु मिश्रा ने ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ग्राहकों के लिए हमेशा तत्पर है अगर ग्राहक छोटा लोन लेता है तो उसको समय से अदा कर देना चाहिए जिससे बैंक को बड़ा लोन करने में कोई दिक्कत ना हो और ग्राहक अपना व्यवसाय को तेजी से आगे बढ़ा सके गोल्डलाइन योजना को लेकर कहा कि प्रचार प्रसार के माध्यम से जनता तक गोल्ड लोन योजना की जानकारी दी जा रही है जिन ग्राहकों के पास सोना है अब उन्हें बेचने की जरूरत नहीं है वह बैंक में सुरक्षित रखकर उसी पर लोन ले सकते हैं और समय अनुसार अदा कर अपना सोना वापस ले सकते हैं अगर कोई भी ग्राहक को समस्या होती है तो वह नजदीकी शाखा में जाकर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान कर सकता है ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अपना समय निकालकर सभी ग्राहक यहां पर आए सभी का धन्यवाद है यूनियन बैंक ग्राहकों की सेवा के लिए अपनी शाखाओं के माध्यम से हमेशा तत्पर है।
इस अवसर पर अयोध्या  क्षेत्र के उप  क्षेत्र प्रमुख श्री अमित कुमार ने  देश के आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका को रेखांकित करते हुए सेवा गुणवत्ता पर ध्यान देने का आह्वान किया एवं उपस्थित सभी  ग्राहकों ,कार्यपालकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया.।

🕔तुफ़ैल अहमद

06-08-2022-

यूनियन ओफ़ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय अयोध्या के तत्वावधान में अयोध्या, बाराबंकी,रायबरेली, सुल्तानपुर व बस्ती में ऋण शिविर का आयोजन किया गया। विभिन्न ज़िलों में आयोजित...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article