Back to homepage

Latest News

शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया

शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया829

👤29-06-2022-

बारुन(अयोध्या)।शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत देवरिया के प्राथमिक विद्यालय सफदरभारी में शिक्षक संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख रूप से नवीन नामांकन,निपुण भारत अभियान,चहक कार्यक्रम,टीएलएम आदि पर विस्तार से चर्चा किया गया।मुख्य वक्ता एआरपी गणित सुनील शर्मा ने निपुण भारत अभियान के मुख्य उद्देश्य-समझ के साथ पढ़ना,बेसिक गणित की समझ,बुनियादी कौशल का विकास तथा कक्षा 1 से 3 तक छात्रों को निपुण भारत अभियान द्वारा निर्धारित प्रमुख लक्ष्यों को अर्जित करने के संबंध में शिक्षकों को विस्तार से बताया।बैठक की अध्यक्षता शिक्षक संकुल अजय गुप्ता  तथा संचालन वंदना श्रीवास्तव ने किया। बैठक को शिक्षक संकुल सावन कुमार तिवारी,निधि सिन्हा,राजेश कुमार विश्वकर्मा,उमेश श्रीवास्तव,मनीष मयंक मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से अजय कुमार,नंदिता हरीश,बृजेश यादव,चांदबाबू खान,आनंद सिंह,दीपशिखा, कुमकुम पांडेय,किरण तिवारी,अमिता शर्मा,रागिनी सिंह, दिव्या गोस्वामी,श्रुति शर्मा,कुसुम,अर्चना,विजय यादव,वकार अहमद,उमेश यादव समेत दर्जनों ने शिक्षकों,शिक्षामित्रों व अनुदेशकों ने हिस्सा लिया।

🕔tanveer ahmad

29-06-2022-


बारुन(अयोध्या)।शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर अंतर्गत न्याय पंचायत देवरिया के प्राथमिक विद्यालय सफदरभारी में शिक्षक संकुल की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रमुख...

Read Full Article
लेनदेन के विवाद में हुई फायरिंग से दहशत, गुस्साए ग्रामीणों ने दबंगों की स्कार्पियो किया आग के हवाले

लेनदेन के विवाद में हुई फायरिंग से दहशत, गुस्साए ग्रामीणों ने दबंगों की स्कार्पियो किया आग के हवाले326

👤28-06-2022-

जगदीशपुर-अमेठी। अपराधियो के हौसले बुलंद है। शतिर दबंगों ने पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दिया। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट घटना से आक्रोशित हुए ग्रामीणों ने दबंगों स्कॉर्पियो मे आग लगा दी। जहां घटनाक्रम पर प्रकाश  डाले तो शतिर लोगो पर अंकुश क्षेत्रीय पुलिस का नही है। कानून व्यवस्था पंगु हो चली है।
जानकारी के मुताबिक
 कोतवाली क्षेत्र जगदीशपुर के लोढियांवा मेरे बगाही गांव में प्रथम पक्ष के बिहारी यादव उम्र 32 वर्ष व हरबक्श यादव उम्र 38 वर्ष पुत्रगण नकछेद यादव  निवासी ग्राम अलमापुर कोतवाली जगदीशपुर जनपद अमेठी व दूसरे पक्ष के वीरू दिवेदी उम्र 25 वर्ष पुत्र अंजनी दिवेदी  निवासी ग्राम लुधियांवा व सुमित यादव उम्र 23 वर्ष पुत्र रणजीत   निवासी ग्राम लोसनपुर थाना जगदीशपुर के मध्य पैसों के लेनदेन को लेकर वाद विवाद/कहां सुनी हो गयी। आरोप है कि कहासुनी की घटना में उत्तेजित होकर हरबख्श यादव द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग की गई। फायरिंग से किसी को चोट चपेट आना प्रकाश में नही आया है। फायरिंग किये जाने से क्रोधित होकर वीरू दिवेदी पक्ष के लोगों द्वारा बिहारी यादव की स्कॉर्पियो गाड़ी संख्या यूपी 32 एलजेड 1251 मे आग लगा दी गई। ग्रामीणो द्वारा बताया जा रहा है कि बिहारी यादव फाइनेंस( सूद) का काम करता है। बिहारी यादव से वीरू द्विवेदी ने ₹260000 ब्याज पर उधार लिए थे। बिहारी यादव का कथन है कि वीरू द्विवेदी ने पैसा अभी तक नहीं लौट आया है जबकि वीरू दिवेदी का कथन है कि उसने उक्त रूपए ब्याज सहित दिनांक 26जून.2022 को लौटा दिया है। वीरू द्विवेदी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है और सुमित यादव वीरू का पाटनर है ।
  लोढियावा मजरे बगाही कोतवाली जगदीशपुर निवासी प्रदीप कुमार कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार के दिन दोपहर में बैंक आफ बड़ौदा जगदीशपुर शाखा से पैसे निकालकर अपने साथियों के साथ कार से घर लौट रहा था कि बैंक से ही कार द्वारा पीछा करते हुए लोढियावा गांव स्थित पंचायत भवन के पास चार युवकों ने जान से मारने की नीयत से  अंधाधुंध फायरिंग करने लगे जहां प्रदीप कुमार व उनके साथियों ने अपनी जान बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे तथा शोर मचाया तो गांव वालों को आता देख चारों युवको ने अपनी कार छोड़ कर  मौके से भाग गये । जिसके चलते प्रदीप कुमार ने कोतवाली पहुंच कर लिखित शिकायत करते हुए युवकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

🕔tanveer ahmad

28-06-2022-


जगदीशपुर-अमेठी। अपराधियो के हौसले बुलंद है। शतिर दबंगों ने पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दिया। दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट घटना से आक्रोशित हुए ग्रामीणों...

Read Full Article
पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार 838

👤28-06-2022-
अयोध्या। एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे को किया गिरफ्तार। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित मुकुट काम्प्लेक्स के सामने पवन बिल्डिंग में थाना खंडासा क्षेत्र बेहटा के सौरभ सिंह की ईंट पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारा रिकाबगंज निवासी अर्जित सिंह उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया।मृतक के भाई ने बताया कि वे दोनों भाई जिला अस्पताल में साइकिल स्टैंड का काम देखते हैं। दो दिन पहले भाई के साथ आरोपी से किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। वही एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि बीती रात किसी ने  सौरभ सिंह के सर पर प्रहार करके हत्या कर दी थी, पुलिस को जानकारी मिलते ही चंद घंटों में ही आरोपी निक्की सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है अन्य आरोपियों के शामिल होने पर उनकी भी गिरफ्तारी की जाएगी।

🕔 राकेश सिंह

28-06-2022-

अयोध्या। एक युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया था। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे को किया गिरफ्तार। नगर कोतवाली क्षेत्र के रिकाबगंज स्थित...

Read Full Article
जिला अध्यक्ष और जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण

जिला अध्यक्ष और जिला अधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण322

👤28-06-2022-

कुछ बताएं देखकर जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उन्नाव।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह,  रवीन्द्र कुमार जिलाधिकारी ,दिनेश त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विराट कुमार श्रीवास्तव, सचिव रघुवंश मणि सिंह,द्वारा जिला कारागार उन्नाव का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान  जिला जज द्वारा जेल में निरुद्ध महिलाओं एवं पुरुष बंदियों को जेल प्रशासन द्वारा मुहैया होने वाली सुविधाओं एवं भोजन तथा साफ-सफाई की व्यवस्था के बारे में जाना एवं उनकी समस्यायें सुनी व सम्बन्धित अधिकारी को उसका निराकरण हेतु निर्देशित किया तथा बंदियों से रहन-सहन, खान-पान एवं स्वास्थ्य सेवा आदि के बारे में पूछ-ताछ किया गया। महिला बैरक, पुरुष बैरक, पाकशाला, चिकित्सालय आदि का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कारागार में रोटी बनाने वाली मशीन आ गयी है, किन्तु बिजली की पर्याप्त सप्लाई नहीं आ रही है। उक्त के सम्बन्ध में जिला जज ने सम्बन्धित अधिकारी को उसका निराकरण हेतु निर्देशित किया। जिला कारागार के जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिला कारागार उन्नाव में कुल 1484 बंदी निरुद्ध है, जिनमें से 1376 पुरुष बंदी, 64 महिला बंदी तथा महिलाओं के साथ रह रहे 44 बच्चे निरुद्ध है। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार की व्यवस्था संतोषजनक पाई गयी। जिला जज द्वारा महिला बैरक के निरीक्षण किया गया जिसके दौरान पाया गया कि महिलाओं को जरी-जरदोजी के तहत कुछ बंदी महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त सचिव महोदय द्वारा कोविड-19 के विषय में जानकारी दी एवं मास्क लगाने सेनेटाइजेशन व कोविड-19 गाइडलाइन पालन करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। सचिव द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को उनके विधिक अधिकारों एवं जेल अपील के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी।

🕔राजेश कुमार

28-06-2022-


कुछ बताएं देखकर जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

उन्नाव।सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जनपद न्यायाधीश हरवीर सिंह,  रवीन्द्र कुमार...

Read Full Article
प्रवर्तन दल और पुलिस ने बाजार में बेच रहे प्लास्टिक पन्नी के दुकान पर मारा छापा

प्रवर्तन दल और पुलिस ने बाजार में बेच रहे प्लास्टिक पन्नी के दुकान पर मारा छापा654

👤28-06-2022-

अयोध्या।  सरकार प्लास्टिक पन्नियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है,  लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार प्लास्टिक पन्नियों को बेच रहे है। बाजार में प्लास्टिक की  पन्नियों को रोकने के लिए बीच-बीच में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रवर्तन दल और पुलिस की टीम ने मकबरा स्थित शांति  ट्रेडर्स की दुकान पर  छापा मारकर काफी मात्रा में पन्नियां बरामद की। यह एक बड़ी कार्रवाई शासन प्रशासन की तरफ से है। सरकार प्लास्टिक के पन्नी के ऊपर प्रतिबंध लगाई हुये है। वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों में इसका कोई खौफ नजर नहीं आ रहा है। और खुलेआम धड़ल्ले से प्लास्टिक की पन्नियों को बाजार में बेच रहे हैं।

🕔 राकेश सिंह

28-06-2022-


अयोध्या।  सरकार प्लास्टिक पन्नियों पर प्रतिबंध लगा चुकी है,  लेकिन इसके बावजूद भी दुकानदार प्लास्टिक पन्नियों को बेच रहे है। बाजार में प्लास्टिक की  पन्नियों...

Read Full Article
अवैध संबंध के चलते की गई थी हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार,एक फरार

अवैध संबंध के चलते की गई थी हत्या, पुलिस ने हत्यारे को किया गिरफ्तार,एक फरार432

👤28-06-2022-

 पुलिस ने अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का किया खुलासा। हत्यारे को गिरफ्तार कर चाकू किया बरामद।
थाना रौनाही सुचिता गंज निवासी चांद बाबू की हत्या का रौनाही पुलिस ने खुलासा करते हुऐ हत्यारे करन उर्फ रामकरन को नेशनल हाईवे सोहावल कट के पास से गिरफ्तार कर भेजा जेल, एक मौके पर फरार। पुलिस की पूछताछ में पता चला की  प्रेम प्रसंग के चलते हुई चांद बाबू उर्फ इमरान की हत्या। हत्यारे करण की बहन से था मृतक चांद बाबू का अवैध संबंध। रात में मृतक करण की बहन से मिलने गया था, इसी दौरान पकड़े जाने पर हत्यारा करन व पिता रमेश ने मृतक की चाकू से गला काट कर दी हत्या।  हत्या कर दोपहिया पर लाद कर हरीपुर जलालाबाद के सामने शारदा सहायक नहर में फेंका था शव। पिता रमेश कुमार फरार है। पुलिस की एक टीम आरोपी को गिरफ्तार करने में लगी है।

🕔 राकेश सिंह

28-06-2022-


 पुलिस ने अवैध संबंध के चलते हुई हत्या का किया खुलासा। हत्यारे को गिरफ्तार कर चाकू किया बरामद।
थाना रौनाही सुचिता गंज निवासी चांद बाबू की हत्या का रौनाही पुलिस...

Read Full Article
भारतीय किसान यूनियन ने तिकुनिया पार्क में की बैठक

भारतीय किसान यूनियन ने तिकुनिया पार्क में की बैठक638

👤28-06-2022-

भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क अयोध्या मैं जिला अध्यक्ष अरविनद जिला अध्यक्ष सुमन पांडे की अध्यक्षता में पुरानी समस्याओं को लेकर एक मीटिंग कराई गई पंचायत में कोई प्रशासनिक अधिकारी ना आने की वजह से किसान यूनियन के लोग उग्र उग्र होकर सड़क पर उतर आए और तिकोनिया पार्क से निकलकर पैदल मार्च आंदोलन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट पहुंचकर प्रदर्शन किया मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दिया गया और मौके पर एसडीएम ने आकर हमारी मांगों को सुना हम लोगों ने 6 बिंदुओं का ज्ञापन सौंपा किसान नेता फरीद अहमद ने कहां की अगर समस्याओं का निस्तारण जल्द से जल्द ना हुआ तो किसान यूनियन आ राजनैतिक बहुत बड़ा आंदोलन करेगी जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी,किसान समस्याओं के मुद्दे, जिले भर में पात्र व्यक्तियों के राशन कार्ड ना बनना, बंद पड़े इंडिया टुडे मार्क.2 का नल बंद होना, दूषित पानी देना, नगर निगम द्वारा सफाई ना होना, कई सरकारी चकरोड पर अतिक्रमण खाली कराना, आंदोलनकारियों में, श्री राम वर्मा, फरीद अहमद,  नगर अध्यक्ष अजय यादव, डॉ राम जन्म, राजेंद्र वर्मा, राम प्रकाश वर्मा,योगेंद्र कुमार साहू, संगीता निर्मला धरमशिला कांति देवी, शांति देवी, शीला आज सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

🕔तुफैल अहमद

28-06-2022-


भारतीय किसान यूनियन आराजनैतिक सदर तहसील के सामने तिकोनिया पार्क अयोध्या मैं जिला अध्यक्ष अरविनद जिला अध्यक्ष सुमन पांडे की अध्यक्षता में पुरानी समस्याओं को लेकर...

Read Full Article
भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण,नई दिल्ली (FSW) मोबाइल  प्रयोगशाला वाहन कर जागरूक

भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण,नई दिल्ली (FSW) मोबाइल प्रयोगशाला वाहन कर जागरूक94

👤28-06-2022-

 उन्नाव।भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण,नई दिल्ली द्वारा संचालित FOOD SAFETY ON WHEELS(FSW) मोबाइल प्रयोगशाला वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच कर आम जनमानस व खाद्यकारोबारकर्तागण को जागरूक किया गया तथाउन के द्वारा प्रयोग में लाई जा रही खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जानकारी दी गयी FSW द्वारा आज राजधानी मार्ग शुक्लागंज एवम् उन्नाव शहर आदि बाजारों में खाद्य पदार्थ पेडा,बेसन,मसाले,दही इत्यादि की जांच करते हुए कुल 41
नमूने जांच किये गए इनमें 39 पास व 2 फेल पाए गए।उक्त टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार व राम नरेश थे।साथ ही उपस्थित खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य तेल के सही प्रयोग, ईट राइट इनिशियेटिव व स्वच्छता के विषय में टीम द्वारा जागरूक किया गया।

🕔राजेश कुमार

28-06-2022-


 उन्नाव।भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण,नई दिल्ली द्वारा संचालित FOOD SAFETY ON WHEELS(FSW) मोबाइल प्रयोगशाला वैन द्वारा खाद्य पदार्थों की जांच कर आम जनमानस व खाद्यकारोबारकर्तागण...

Read Full Article
जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण

जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसएसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण280

👤28-06-2022-

बहराइच 28 जून। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने पाकशाला, कारागार अस्पताल, महिला एवं बाल बैरक सहित अन्य बैरकों का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान सीजेएम जगन्नाथ, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बहराइच की सचिव श्रीमती शिखा यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एस.के. सिंह, प्रभारी अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ला, डिप्टी जेलर देवकान्त वर्मा, एस.के. त्रिपाठी व श्रीमती रीना तिवारी, चिकित्सक डॉ. आभास अंकुर श्रीवास्तव व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद बिलाल

28-06-2022-


बहराइच 28 जून। जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप...

Read Full Article
गो-आश्रय स्थल परसेण्डी का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण

गो-आश्रय स्थल परसेण्डी का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्षण887

👤28-06-2022-

बहराइच 28 जून। जनपद भ्रमण पर आये मा. मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ.प्र. श्री अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम परसेण्डी में संचालित अस्थायी गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर संरक्षित गोवंशों के चारे-पानी, रहने के लिए की गयी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया तथा गोवंशों को हरा-चारा, गुड़ व फल खिलाकर गो-सेवा की।
निरीक्षण के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एन. त्रिपाठी ने मा. मंत्री को बताया कि यहॉ पर कुल 282 गोवंश संरक्षित हैं जिसमें 159 नर तथा 123 मादा गोवंश हैं। गो-आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों के पर्याप्त मात्रा में भूसे की व्यवसथा है। हरे चारे के लिए यहॉ पर 0.5 एकड़ में नेपियर घास तथा 0.6 एकड़ में चरी की बोआई की गयी है। गोवंशों के लिए 08 टिन शेड के साथ-साथ स्वच्छ पेयजल की भी व्यवस्था है। श्री राजभर ने गो-आश्रय स्थल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि शासन की मंशानुरूप सभी व्यस्थाएं सुनिश्चित की जायें ताकि संरक्षित गोवंशों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अवधेश कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी कैसरगंज महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्र सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

🕔मोहम्मद बिलाल

28-06-2022-


बहराइच 28 जून। जनपद भ्रमण पर आये मा. मंत्री श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग, उ.प्र. श्री अनिल राजभर ने जनपद भ्रमण के दौरान विकास खण्ड कैसरगंज अन्तर्गत ग्राम परसेण्डी...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article