Back to homepage

Latest News

पुलिस और एसटीएफ ने पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुलिस और एसटीएफ ने पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया925

👤05-06-2022-

आगरा पुलिस और एसटीएफ ने घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ट्रक चालक और क्लीनर फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
 ट्रक के चालक और क्लीनर ने बेंगलुरु से 260 बोरी सुपारी लेकर 19 मई को दिल्ली जा रहे ट्रक को चोरी कर लिया। आगरा पुलिस और एसटीएफ ने घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक, इनोवा कार और 220 बोरी सुपारी भी बरामद की है। चालक, क्लीनर और एक अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है।
थाना फतेहपुर सीकरी में दर्ज कराई थी रिपोर्ट दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी सुभाष चंद्र ने 24 मई को आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी में ट्रक चालक रवि भट्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक चालक 260 बोरी सुपारी लदा ट्रक लेकर फरार हो गया था। सुपारी की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई। थाना प्रभारी श्रुति श्रीवास्तव ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना के खुलासे में जुट गई।
पीलीभीत से पकड़े आरोपी
जांच के दौरान ट्रक चालक की लोकेशन पीलीभीत मिली। इस पर टीम ने पीलीभीत के न्यूरिया गेट के समीप से इनोवा सवार शरद गुप्ता निवासी खटीमा, उधम सिंह नगर, प्रदीप रावत निवासी चंपावत, उत्तराखंड, हसन अजहरी निवासी बहेड़ी, बरेली को पकड़ा। इनकी निशानदेही पर 220 बोरी सुपारी एवं ट्रक बरामद किया गया।
सुपारी को बेचने का था प्लान
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि ट्रक चालक रवि भट्ट, परिचालक कालू, जुनैद रजा, कबीर चंद उर्फ कुर्री उस्ताद ने मिलकर चोरी की साजिश रची थी। चालक ने बताया था कि दिल्ली की ट्रांसपोर्ट कंपनी के ट्रक से बेंगलुरु से सुपारी आ रही है। उसे गायब कर बेच देंगे। इसके बाद 19 मई को धौलपुर की ओर आ रहे सुपारी से भरे ट्रक को लेकर अलीगंज, पीलीभीत पहुंच गए। ट्रक समेत माल को साथियों के सहयोग से छुपा दिया।
आरोपियों को पकड़ने वाली टीम
थाना प्रभारी फतेहपुर सीकरी प्रशिक्षु आईपीएस श्रुति श्रीवास्तव, प्रभारी एसटीएफ आगरा धूम सिंह, उप निरीक्षक मोहित कुमार, ज्ञानेन्द्र कुमार, नितिन कुमार थाना फतेहपुर सीकरी, हेड कॉस्टेबल विमल कुमार एसटीएफ, कॉस्टेबल विवेक कुमार, प्रदीप कुमार एसटीएफ, कॉस्टेबल पवन कुमार, सापेक्ष कुमार, राहुल कुमार आदि शामिल थे।

🕔 विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा पुलिस और एसटीएफ ने घटना का खुलासा करते हुए पीलीभीत से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि ट्रक चालक और क्लीनर फरार हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने का प्रयास...

Read Full Article
लोडिंग टैम्पो के चलते समय पईया निकल कर भागे,गनीमत रही बड़ा हादसा होने से बचा

लोडिंग टैम्पो के चलते समय पईया निकल कर भागे,गनीमत रही बड़ा हादसा होने से बचा252

👤05-06-2022-

आगरा। आगरा से जगनेर की ओर आ रहे मैजिक टेंपू का आगरा जगनेर मार्ग कागारौल कस्बे से थोडी दूर गुलजार कॉलोनी मजार के सामने अचानक रविवार सुबह करीब दस बजे पिछले दोनों पईया निकल कर भाग गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक बाइक सवार दम्पति बाल बाल बच गए। लोगों का कहना है कि अगर टेंपू ज्यादा स्पीड़ में होता तो कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी।

🕔 विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा। आगरा से जगनेर की ओर आ रहे मैजिक टेंपू का आगरा जगनेर मार्ग कागारौल कस्बे से थोडी दूर गुलजार कॉलोनी मजार के सामने अचानक रविवार सुबह करीब दस बजे पिछले दोनों पईया...

Read Full Article
कुआं में गिरने से गाय की मौत

कुआं में गिरने से गाय की मौत260

👤05-06-2022-

आगरा। मेवली निवासी रामवतार परमार ने रवी परिहार को फोन कर बताया कि आगरा रोड जगनेर पर मेवली गांव के बाहर एक गाय माता कुआं मैं पड़ी हुई तो रवी परिहार जिला गौरक्षा प्रमुख तुरन्त बजरंगी जनों को लेकर पहुंचे और जेसीबी को फोन करके बुलाया और जेसीबी मालिक भूरा परमार प्रधान ने तुरन्त जेसीबी भेजी और जिला गौरक्षा प्रमुख ने ग्रामीण जन और बजरंगीजनों की सहायता से गाय को बाहर निकाला तो पता चला गाय माता मृत हो चुकी है। तो उन्होंने उसको हिन्दू रीती रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करवाया। इस मौके पर बबलू परमार भीकम कुशवाहा गणेश कुशवाहा बलुआ परमार बलवीर परमार आदि लोग मोजूद रहे। सभी लोगों का बहुत बहुत धन्यवाद एवं ऐसे ही गौसेवा करते रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा। मेवली निवासी रामवतार परमार ने रवी परिहार को फोन कर बताया कि आगरा रोड जगनेर पर मेवली गांव के बाहर एक गाय माता कुआं मैं पड़ी हुई तो रवी परिहार जिला गौरक्षा प्रमुख...

Read Full Article
खेरागढ़ के बृथला कुंड का हुआ सौंदर्यीकरण, सांसद ने हवन पूजन कर किया उद्घाटन

खेरागढ़ के बृथला कुंड का हुआ सौंदर्यीकरण, सांसद ने हवन पूजन कर किया उद्घाटन705

👤05-06-2022-

आगरा। खेरागढ़ तहसील के ब्लॉक सैंया क्षेत्र में स्थित बृथला कुंड का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद और विधायक ने विधि विधान से हवन पूजन कर किया।
शनिवार देर शाम को कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद सांसद राजकुमार चाहर सैंया के बृथला कुंड पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विधि विधान से हवन पूजन कर बृथला कुंड पर हुए कार्यों और लीलाविलास मंदिर पर नव मुख्य गेट का लोकार्पण फीता काटकर उद्घाटन किया। 
बृथला कुंड के तीनों घाटों पर सांसद ने जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत स्टील की रेलिंग लगवाई गई है। वही ब्लॉक प्रमुख सैंया ने अपनी निधि से कई कार्य करवाए है साथ ही ग्रामीणों ने भी अपना योगदान दिया है।
बृथला कुंड को दूर दूर के लोग इसे औषधि कुंड के नाम से भी जानते है। इसमें स्न्नान करने से चर्म रोग समाप्त हो जाते है। सैकड़ों की संख्या में चर्म रोग से पीड़ित आसपास के गावों समेत मध्यप्रदेश, राजस्थान से भी आकर रविवार को स्नान करने आते है। 
 सैंया क्षेत्र का लीला विलास मंदिर द्वापर युग से बना हुआ है। मान्यता के अनुसार बृथलासुर नाम का राक्षस रहा करता था, जिसका भगवान श्रीकृष्ण ने संहार कर ग्रामीणों को राक्षस के कहर से मुक्ति दिलाई थी। तभी से इस गांव का नाम बृथला पड़ा और यह आस्था का केंद्र बना।
 इस दौरान जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह,  विधायक भगवान सिंह कुशवाह, ब्लॉक प्रमुख पति श्रीकांत त्यागी, समाजसेवी पूर्ण कांत त्यागी, सुधीर गर्ग, लोकेंद्र प्रसाद त्यागी, डॉ धर्मेंद्र , उदयभान त्यागी, देवकांत हिंदुस्तानी, नीरज त्यागी, गिरीश त्यागी, जितेंद्र आदि लोग उपस्थित रहे।

🕔 विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा। खेरागढ़ तहसील के ब्लॉक सैंया क्षेत्र में स्थित बृथला कुंड का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य हुआ। जिसका उद्घाटन क्षेत्रीय सांसद और विधायक ने विधि विधान...

Read Full Article
पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व: धर्मवीर सिंह चौहान

पर्यावरण संरक्षण हमारा मौलिक दायित्व: धर्मवीर सिंह चौहान792

👤05-06-2022-


सोहावल अयोध्या
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोहावल ब्लॉक के गौरा ब्रह्मनान ग्राम सभा के त्रिलोदकी गंगा के किनारे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि व सोहावल ब्लॉक द्वारा आयोजित वृहद पौधरोपण के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या जिला, खण्ड कार्यकारिणी सोहावल, व सोहावल ब्लॉक के गणमान्य नागरिकों द्वारा बरगद, अर्जुन, पाकड़, पीपल आदि पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में जिला पर्यावरण संयोजक धर्मवीर सिंह चौहान ने पर्यावरण संरक्षण को अपना मौलिक दायित्व बताते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया तथा उपस्थित जनों से सभी मांगलिक कार्यक्रमों, जन्मदिन के अवसर, पित्रपक्ष, पुत्र-पुत्री के जन्म, विवाह, वैवाहिक वर्षगाँठ आदि सभी अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि हम सभी पर्यावरण संरक्षण व सँवर्द्धन के प्रति गम्भीर न हुए तो निकट भविष्य ऑक्सिजन का सिलेंडर लेकर सफ़र करना पड़ेगा।
गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए बीकापुर के विधायक डॉ.अमित सिंह चौहान ने सभी से एक-एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण की ज़िम्मेदारी लेने व अनावश्यक पेड़ों के न काटने की अपील की।
कार्यक्रम में बीडीओ सोहावल, मंडल अध्यक्ष भाजपा अरुण तिवारी, खण्ड पर्यावरण संयोजक ओमकार, सह खण्ड कार्यवाह सूरज चतुर्वेदी, प्रचारक विशाल, नंद कुमार, राजा सिंह, पंकज मिश्रा, अर्जुन सिंह, सूर्य प्रसाद श्रीवास्तव, नंद कुमार सिंह, रमेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, धन्ना सिंह, पंकज मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।

🕔मोहम्मद फहीम

05-06-2022-



सोहावल अयोध्या
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में सोहावल ब्लॉक के गौरा ब्रह्मनान ग्राम सभा के त्रिलोदकी गंगा के किनारे विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य...

Read Full Article
आगरा पुलिस के अंकुश मंगल को गिरफ्तार करने से सटोरियों में मचा हड़कंप

आगरा पुलिस के अंकुश मंगल को गिरफ्तार करने से सटोरियों में मचा हड़कंप699

👤05-06-2022-

आगरा। आगरा पुलिस की लगातार कार्यवाही व सटोरियों के विरुद्ध अभियान चलाने के बाद भी सटोरियों व बुकियों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। आज कल देहात क्षेत्र में ही सटोरियों का वे खोप होना चर्चा का विषय बना हुआ है। आगरा पुलिस ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों और बुकी में हड़कंप मचा हुआ है जो क्रिकेट मैच का सट्टा लगाते हैं। पुलिस ने आगरा के सबसे बड़े क्रिकेट सट्टेबाज बुकी अंकुश मंगल को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से अन्य सट्टेबाज और बुकी भी भूमिगत हो गए हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंकुश दूसरे प्रदेश में छिपा था। एसपी सिटी विकास कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम उसे पकड़कर ले आई। इस कार्रवाई के बाद सटोरियों में हड़कंप मच गया है।
आगरा एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि थाना न्यू आगरा में अंकुश मंगल और उसके गैंग के सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी सिटी विकास कुमार और एएसपी सत्य नारायण को जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने अपनी विशेष टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने का टास्क दिया। गोपनीय तरीके से पुलिस ने कार्रवाई की।
एसपी सिटी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ा ही गुप्त रखा गया था। थाना पुलिस को भी इस कार्रवाई की सूचना नहीं दी गई थी। इसके बाद ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ सका। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके सदस्यों को भी पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद संपत्ति को चिह्नित किया जाएगा। जो भी अपराध से अर्जित होगी, उसे कुर्क कर दिया जाएगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी अंकुश मंगल मूलरूप से जगनेर का रहने वाला है। उसने कई साल पहले कमला नगर की ब्रजधाम कालोनी में घर खरीद लिया था। उसने शुरुआत जुआ कराने से की थी। इसके बाद वो क्रिकेट सट्टे की बुक चलाने लगा। अंकुश मंगल पर मुकदमे तो दर्ज किए गए, लेकिन गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। पुलिस की दबिश देने से पहले ही वो भाग निकलता था। इसके पीछे पुलिस की दबिश की सूचना लीक होना था। उसके गुर्गे दूसरे जनपदों में सक्रिय हैं। वह बुक चलाते थे। चर्चा यह भी है कि उसका खुद का बैटिंग एक्सचेंज है। हालांकि पुलिस अभी जांच में लगी है।
चार साल पहले अंकुश आगरा से चला गया था। वह कैंसर से पीड़ित अपनी पत्नी के इलाज के लिए दिल्ली चला गया। वहीं एक फ्लैट भी खरीद लिया। दिल्ली से ही अपना नेटवर्क चला रहा था। गुपचुप तरीके से आगरा आता था। अपने गुर्गों से मिलकर चला जाता था। हाल ही में कानपुर पुलिस ने करोड़ों का सट्टा पकड़ा था। इसमें उसका भी नाम सामने आया था। तब से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी थी।
थाना न्यू आगरा में प्रभारी निरीक्षक विजय विक्रम सिंह ने गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें अंकुश अग्रवाल उर्फ अंकुश मंगल के अलावा उसके साथी जगनेर निवासी राजू उर्फ राजेंद्र मंगल, सुभाष नगर निवासी सौरभ अग्रवाल, सिकंदरा स्थित सिल्वर एस्टेट निवासी तरुण खन्ना, सीताराम कालोनी निवासी अंशुल अग्रवाल, जीवनी मंडी स्थित मयूर अपार्टमेंट निवासी संजय कुमार और कर्मयोगी एन्क्लेव निवासी आशीष उर्फ आशू सिंघल को नामजद किया है। मुकदमे में लिखा है कि आरोपियों का संगठित गिरोह है। वह समाज विरोधी क्रियाकलाप में शामिल रहते हैं, जिससे जनता में भय और आतंक व्याप्त है।
पुलिस की अंकुश पर कार्रवाई के बाद शहर के सटोरिये भूमिगत हो गए हैं। चर्चा है कि उन्होंने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए है। घरों से फरार हो गए हैं। अंकुश के साथी भी भूमिगत हो गए हैं। हालांकि इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है। वही खेरागढ़ क्षेत्र में सटोरियों की सक्रियता बढ़ गई हैं जो बड़े सटोरिये कई वर्ष पहले खेरागढ़ से पुलिस के भय से आगरा भाग गए थे। इस समय खेरागढ़ में बड़े पैमाने पर सट्टे व बुकी का काम किया जा रहा है जो कस्बा के बजाय आसपास के गांव व पड़ोस के राजस्थान से कर रहे हैं।

🕔 विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा। आगरा पुलिस की लगातार कार्यवाही व सटोरियों के विरुद्ध अभियान चलाने के बाद भी सटोरियों व बुकियों पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। आज कल देहात क्षेत्र में ही सटोरियों...

Read Full Article
पर्यावरण दिवस पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता

पर्यावरण दिवस पर कराई गई चित्रकला प्रतियोगिता320

👤05-06-2022-
आगरा। प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में विकासखंड  सैयां के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक सचिन शुक्ला के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया एवं चित्रकला प्रतियोगिता का  आयोजन किया गया। इसमे छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की पेंटिंग बनाई गई। जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
इस मौके पर समाजसेवी  डॉ अनुपम शुक्ला ने लोगों को बताया पर्यावरण की रक्षा करना बहुत ही जरूरी है इसके लिए हमें अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने चाहिए। इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा कार्यक्रम अधिकारी सुश्री संदीप कौर ने बताया कि पर्यावरण दिवस पर आगरा जिले के प्रत्येक ब्लॉक में स्वयंसेवकों द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहे है। इस अवसर पर राखी, दिया , काव्या , नकुल , विपिन आदि लोग मौजूद रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

05-06-2022-

आगरा। प्रत्येक वर्ष पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में विकासखंड  सैयां के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवक सचिन शुक्ला के तत्वावधान...

Read Full Article
एनएचआरसी ने शाहगंज एनकाउंटर की आठ सप्ताह में जाँच के आदेश दिए

एनएचआरसी ने शाहगंज एनकाउंटर की आठ सप्ताह में जाँच के आदेश दिए 117

👤05-06-2022-

आगरा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर द्वारा थाना शाहगंज,आगरा में 20 अप्रैल 2022 की रात घटित कथित एनकाउंटर के संबंध में आठ सप्ताह में जाँच के आदेश दिए हैं।
एसएसपी आगरा को भेजे अपने आदेश में आयोग ने एसएसपी से मामले के शिकायतकर्ता तथा पीड़ित को अपनी बात कहने का अवसर देते हुए मामले की जाँच कर उन्हें जाँच के परिणाम से अवगत कराने को कहा है।
अमिताभ तथा नूतन ने अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें एक विडियो प्राप्त हुआ जो शाहगंज के कथित एनकाउंटर से संबंधित बताया जाता है। सूचना के अनुसार शाहगंज में 14 अप्रैल को बीएसएफ के एक जवान के लूट की वारदात हुई थी। जिसके क्रम में 20 अप्रैल की रात थाना शाहगंज क्षेत्र के पथौली नहर के पास के पुलिस के कथनानुसार मुठभेड़ में दो बदमाशों का एनकाउंटर हुआ। जिसमें उनके पैर में गोली लगी थी।
इस संबंध में आगरा पुलिस द्वारा पत्रकारों के ग्रुप में मामले से सम्बंधित बाईट की वीडियो भेजी गई लेकिन संभवतः एसपी सिटी विकाश कुमार बाईट खत्म होने के बाद मोबाइल का कैमरा बन्द करना भूल गए। इस स्थिति में बाइट के बाद मैडम अभी बोलना नहीं, थोड़ी देर के लिए. अरे वो खोखे डाल दिए हैं सर, पुलिस वाले खोखे कहाँ हैं, पुलिस वाले खोखे” जैसे शब्द पुलिसवालों द्वारा बोले गए। उन्होंने मामले को संदिग्ध बताते हुए जाँच की मांग की थी।

🕔विष्णु सिकरवार

05-06-2022-


आगरा। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने अमिताभ ठाकुर तथा डॉ नूतन ठाकुर द्वारा थाना शाहगंज,आगरा में 20 अप्रैल 2022 की रात घटित कथित एनकाउंटर के संबंध में आठ सप्ताह में जाँच...

Read Full Article
संविदा कर्मी ने लगाया पवन कुमार जई पर आरोप

संविदा कर्मी ने लगाया पवन कुमार जई पर आरोप475

👤04-06-2022-

पवन कुमार जई ने बेचा दिया 250000 में सरकारी ट्रांसफार्मर 

कार्रवाई नीं हुई तो सीएम कार्यलय पर जाकर कर लूंगा आत्मदाह: पीडि़त

बालामऊ (हरदोई )। कहते हैं कि तुम डाल डाल तो हम पात पात की कहावत इन भ्रष्टाचारियों पर बिलकुल सटीक बैठती नजर आ रही है। उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार व घूसखोरी को रोकने के लिए चाहे जितनी सख्ती कर दें फिर भी भ्रष्टाचार व घूसखोरी को रोकने में ना काम साबित हो रहे हैं। जहां योगी सरकार ना कामी की तरफ आगे बढ़ रही तो वहीं भ्रष्टाचारी व घूसखोर कामयाबी की तरफ बढ़ रहे हैं। बातदें कि मामला विद्युत विभाग का है जहां विकास खंड कछौना क्षेत्र के कासिमपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हिया गांव के निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र स्व सुरेश सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गौसगंज विद्युत विभाग में कार्यरत अवर अभियंता पर लाखों रुपये के गमन के आरोप लगाया है। धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह तेरवा दहीगवां 33/11 केबी पॉवर हाउस एसडीओ संडीला के अंतर्गत संविदा कर्मचारी के पद पर 22 वर्ष से कार्य कर रहा हैं! संविदा कर्मी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि पवन कुमार वर्मा (जेई) ने जब से अपना कार्य भार संभाला है। तब से वह अपने पद का दुर्पयोग करके अवैध रूप से धन उगाही कर रहे हैं। जिससे सरकार व जनता को लाखों का चूना लग रहा है। जहां पर बिजली विभाग करोड़ों रुपए का घाटा अपने बजट में दिखा रही है। और बिजली विभाग जनता को दोषी समझ रहा है। पीडि़त लाइनमैन धर्मेंद्र ने बताया कि अवर अभियंता पवन कुमार व लाइनमैन जान मोहम्मद अन्य कर्मचारियों से जबरदस्ती कार्य कराते हैं। और जनता से धन उगाही करते हैं। पैरा गांव का ट्रांसफार्मर अवर अभियंता ने 250000 लेकर बेच दिया!  इतना ही नहीं अवर अभियंता पवन कुमार वर्मा धर्मेंद्र से कहते हैं कि 250000 महीने मुझे लाकर दो नहीं तो तुम को जान से मार दूंगा और अगर किसी से शिकायत की तो तुमको नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। जमीनी स्तर पर भ्रष्ट अधिकारी अपने ही विभाग को मटिया मेट करने में लगे हैं। धर्मेंद्र सिंह ने कहा काफी समय बीत गया है लेकिन बिजली विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने मेरे पत्र पर सज्ञान नहीं लिया। अगर दो तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं हुई तो सीएम कार्यलय पर आत्मदाह कर लूूंगा।

🕔shahzan naqvi

04-06-2022-


पवन कुमार जई ने बेचा दिया 250000 में सरकारी ट्रांसफार्मर 

कार्रवाई नीं हुई तो सीएम कार्यलय पर जाकर कर लूंगा आत्मदाह: पीडि़त

बालामऊ (हरदोई )। कहते...

Read Full Article
कार्यकर्ता हमारी पूंजी अमोल धरोहर उन्हीं की मेहनत का परिणाम,योगेंद्र उपाध्याय

कार्यकर्ता हमारी पूंजी अमोल धरोहर उन्हीं की मेहनत का परिणाम,योगेंद्र उपाध्याय20

👤04-06-2022-


मोदी योगी के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली सफलता. योगेंद्र उपाध्याय

आगरा  उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने विधानसभा चुनाव में मेहनत और लगन से कार्य करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया। प्रेम वाटिका अवधपुरी में आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा तकनीकी एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर शिवाजी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का चांदी का मुकुट साफा और फूल मालाएं पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्वागत एवं आभार समारोह में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पार्टी के देव तुल्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत लगन से दक्षिण विधानसभा में तीसरी बार रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में जीत का श्रेय एक-एक कार्यकर्ता के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हमारी पार्टी की अनमोल धरोहर हैं। कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से प्रदेश में प्रचंड बहुमत से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है।
शिवाजी मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के सम्मान एवं आभार समारोह में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने अपने हाथों से एक-एक कार्यकर्ता पर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री द्वारा कार्यकर्ताओं के इस तरह सम्मान से गदगद हुए कार्यक्रम में पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर योगेंद्र उपाध्याय का अभिनंदन स्वीकार किया। स्वागत समारोह के दौरान उस समय कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना ना रहा जब कैबिनेट मंत्री मंच छोड़कर एक-एक कार्यकर्ता के पास पहुंचकर उनके ऊपर पुष्प वर्षा कर आभार व्यक्त किया।
 सम्मान समारोह में शिवाजी मंडल के सभी पदाधिकारी ,वरिष्ठ नेता, पार्षद ,मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ,उनकी टीम बिल्डिंग संयोजक ,वार्ड अध्यक्ष ,बूथ अध्यक्ष ,पन्ना प्रमुख ,मतदान के दिन चुनाव में कार्य करने वाले पोलिंग एजेंट ,भाजपा समर्थक समर्पित लोगों की कार्यक्रम में मौजूदगी रही। इस मौके पर प्रमुख रूप से डॉ प्रदीप उप्रेती , हेमंत भोजवानी, डॉक्टर अलौकिक उपाध्याय,मंडल अध्यक्ष मुकेश कुशवाहा ,महामंत्री योगेश कश्यप ,महामंत्री देवेश पचौरी ,उपाध्यक्ष बबलू चाहर ,मंडल मंत्री ओम प्रताप सिंह ,योगेंद्र कश्यप, मुकेश कुशवाहा ,रितेश शुक्ला, विक्रम चाहर, सतीश चौधरी ,राजकुमार चौधरी ,निशा दुबे ,घनश्याम हेमनानी ,संतोषी लाल वर्मा,महानगर मीडिया प्रभारी सुनील करमचंदानी आदि लोग मौजूद रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

04-06-2022-



मोदी योगी के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से मिली सफलता. योगेंद्र उपाध्याय

आगरा  उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article