Back to homepage

Latest News

स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे

स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिल उठे चेहरे33

👤01-05-2022-

मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिये चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना फ्री स्मार्ट फोन/टेबलेट-वितरण के क्रम में आज सोहावल क्षेत्र के अरकुना बाज़ार स्थित रामलखन पटेल महाविद्यालय में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुँचे परानापुर गाँव निवासी हाइकोर्ट अधिवक्ता अखिलेश दुबे लगभग 300 मेधावी छात्र एवं छात्राओं को फ़ोन वितरित कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। स्मार्टफोन पाकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्रों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक शत्रोहन वर्मा,  किसान नेता नकुल पाण्डेय, अखिलेश मिश्रा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

🕔tanveer ahmad

01-05-2022-


मुख्यमंत्री  योगी आदित्य नाथ द्वारा युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिये चलाई जा रही महत्वपूर्ण योजना फ्री स्मार्ट फोन/टेबलेट-वितरण के क्रम में आज सोहावल...

Read Full Article
खेरागढ़ के विद्यालयों में केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला ने दिव्यांग छात्रों और अभिभावकों के साथ किया संवाद

खेरागढ़ के विद्यालयों में केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला ने दिव्यांग छात्रों और अभिभावकों के साथ किया संवाद397

👤01-05-2022-

 आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं और अभिभावकों से संवाद किया। केबीसी विजेता बुंदेला की सामाजिक सरोकारों से जुड़कर रहने की ललक ही उनको अलग करने की राह दिखा रही है। जिससे वह निरंतर दिव्यांग छात्रों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को फिर से हिमानी बुंदेला ने ब्लॉक खेरागढ़ के न्याय पंचायत दिगरौता और रसूलपुर के विद्यालयों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकंडई पहुंची जहां उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं से वन बाई वन मिली और दिव्यांग छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके सपनों में पंख लगाए।
 जिसके बाद वह दिगरौता न्याय पंचायत के  उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां पर भी उन्होंने समस्त दिव्यांग छात्रों से उनकी अभिरुचि जानी। उनके शिक्षण हेतु उनके मनपसंद विषय और पारिवारिक स्थिति को जानते हुए अपने को कभी कमजोर नहीं समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने बताया हैं कि अधिकतर जगहों पर दिव्यांग छात्रों के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र के बारे में अभिभावक परेशानी होने का कारण बता रहे हैं जिस पर उन्होंने मंडलायुक्त आगरा से इस बारे में बात करने की कही हैं। उन्होंने कहा हैं कि न्याय पंचायत बार शिविर आयोजित कर दिव्यांग छात्र छात्राओं के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांग रखेंगी।
हिमानी बुंदेला ने बताया कि उनके द्वारा दिव्यांग छात्रों के हित में दूरगामी सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। जिन परिस्थितियों से जूझकर मैंने सफलता हासिल की, वही सफलता समस्त दिव्यांगों को दिलाना चाहती हूं। बेसिक शिक्षा विभाग समेत शिक्षा के अन्य महकमों के समन्वय से हम निश्चित ही शिक्षा क्रांति लाने में सफल रहेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर चल रहे इस संवाद कार्यक्रम को विस्तार दिया जाएगा।खेरागढ़ के विद्यालयों में केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला ने दिव्यांग छात्रों और अभिभावकों के साथ किया संवाद


विष्णु सिकरवार ब्यूरो प्रमुख आगरा
 आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं और अभिभावकों से संवाद किया। केबीसी विजेता बुंदेला की सामाजिक सरोकारों से जुड़कर रहने की ललक ही उनको अलग करने की राह दिखा रही है। जिससे वह निरंतर दिव्यांग छात्रों के सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही हैं।
इसी कड़ी में शनिवार को फिर से हिमानी बुंदेला ने ब्लॉक खेरागढ़ के न्याय पंचायत दिगरौता और रसूलपुर के विद्यालयों में पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकंडई पहुंची जहां उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं से वन बाई वन मिली और दिव्यांग छात्र छात्राओं से संवाद करते हुए और उनका मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके सपनों में पंख लगाए।
 जिसके बाद वह दिगरौता न्याय पंचायत के  उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंची। यहां पर भी उन्होंने समस्त दिव्यांग छात्रों से उनकी अभिरुचि जानी। उनके शिक्षण हेतु उनके मनपसंद विषय और पारिवारिक स्थिति को जानते हुए अपने को कभी कमजोर नहीं समझते हुए निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। दैनिक भास्कर से बात करते हुए उन्होंने बताया हैं कि अधिकतर जगहों पर दिव्यांग छात्रों के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र के बारे में अभिभावक परेशानी होने का कारण बता रहे हैं जिस पर उन्होंने मंडलायुक्त आगरा से इस बारे में बात करने की कही हैं। उन्होंने कहा हैं कि न्याय पंचायत बार शिविर आयोजित कर दिव्यांग छात्र छात्राओं के आधार कार्ड और प्रमाण पत्र बनवाने के लिए मांग रखेंगी।
हिमानी बुंदेला ने बताया कि उनके द्वारा दिव्यांग छात्रों के हित में दूरगामी सोच के साथ कार्य किया जा रहा है। जिन परिस्थितियों से जूझकर मैंने सफलता हासिल की, वही सफलता समस्त दिव्यांगों को दिलाना चाहती हूं। बेसिक शिक्षा विभाग समेत शिक्षा के अन्य महकमों के समन्वय से हम निश्चित ही शिक्षा क्रांति लाने में सफल रहेंगे। न्याय पंचायत स्तर पर चल रहे इस संवाद कार्यक्रम को विस्तार दिया जाएगा।

🕔 विष्णु सिकरवार

01-05-2022-


 आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र के विद्यालयों में शुक्रवार को केबीसी विजेता हिमानी बुंदेला पहुंची। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग छात्र छात्राओं और अभिभावकों से संवाद...

Read Full Article
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन253

👤01-05-2022-

आगरा। रविवार को उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा ने समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा।(1)प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल,केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री भारत सरकार,(2)सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री (केबिनेट स्तर) योगेंद्र उपाध्याय,(3) विजय शिवहरे (एमएलसी) आगरा-फिरोजाबाद से मुलाकात कर संघ के पधाधिकारिओं के साथ शिक्षकों की समस्याओं का ज्ञापन सौंपा व विस्तार से बात रखी। केंद्रीय राज्य मंत्री व उ प्र सरकार के कैबिनेट मंत्री व एमएलसी ने समस्याएं सुनकर व ज्ञापन में उल्लेखित शिक्षक समस्याएं भीषण गर्मी में 80 प्रतिशत छात्र उपस्तिथि का शिक्षकों पर दबाब अमान्य स्कूलों की बंदी संविदा कर्मियों से स्कूल शिक्षकों की चैकिंग जो अनुचित है। शिक्षकों के साथ अशिष्ट व्यवहार बात-बात पर अधिकारियों द्वारा शिक्षकों के विरुद्ध एफआईआर की धमकी देने आदि विषयों पर सम्पूर्ण समाधान व गुरुओं के सम्मान से अनावश्यक रूप से खिलवाड़ करने अधिकारियों की व मामला स्वंय जिलाधिकारी आगरा व शासन के संज्ञान में लाने की बात की व शिक्षकों के साथ शिष्ट व्यहवहार हो इसके प्रति कटिबद्धता जताई। इस अवसर पर हरिओम यादव जिलामन्त्री,कर्ण धाकड़ (महानगर अध्यक्ष),बाहुबली जैन नगर महामंत्री ब्रजेश शुक्ल अध्यक्ष पिनाहट, मांगीलाल गुर्जर,अनंगपाल सिंह अध्यक्ष बाह,परमवीर सिंह अध्यक्ष अमृतपाल  ब्लॉक मंत्री,सीता वर्मा कोषाध्यक्ष एतमादपुर 
,अमर सिंह,डॉ अरविंद यादव,दिगम्बर सिंह,अध्यक्ष बरौली अहीर प्रदीप बाबा,मंत्री दिलावर सिंह,बंटी शर्मा,जयप्रकाश,मनोज उपाध्याय जगनेर,अनिरुद्ध सिंह खेरागढ़,उषा चाहर अछनेरा,डॉ राजकुमार सिंह फतेहाबाद,ममता रानी,प्रज्ञा गौरव,डॉ अनुपम यादव,डॉ अनुराग,अशोक जादौन,विवेक चौधरी,सीमा चौधरी,गुंजन शर्मा,रेनू भट्ट,अनिल कुमार,अजीत कुमार,नीरज वरुण सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षकगण व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

01-05-2022-


आगरा। रविवार को उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ आगरा ने समस्याओं को लेकर जनप्रतिनिधियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा।(1)प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल,केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्यमंत्री...

Read Full Article
सोलर लाइट्स से रोशन होंगे फतेहपुर सीकरी लोकसभा के ग्रामीण बाजार

सोलर लाइट्स से रोशन होंगे फतेहपुर सीकरी लोकसभा के ग्रामीण बाजार632

👤01-05-2022-
आगरा। शाम के समय ग्रामीण क्षेत्र के बाजार जल्द ही कुछ समय बाद रोशनी से जगमग दिखाई देंगे। इन बाजारों के मुख्य स्थान,चौराहों पर सोलर लाइट्स लगायी जायेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों की रोनक बढ़ जायेगी। फतेहपुर सीकरी लोकसभा के सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि अक्सर फतेहपुर सीकरी लोकसभा के ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सूरज ढलते ही अंधेरा पसर जाता है। जिसकी वजह से परेशानी का समना करना पड़ता था। इन बाजारों को प्रकाशित करने के लिए लोकसभा क्षेत्र के फतेहपुरसीकरी, अछनेरा,अकोला,बरोली आहीर,बिचपुरी,खेरागढ़,सैंया,जगनेर,फतेहाबाद,शमसाबाद,बाह,पिनाहट व जैतपुरकलां विकास खंड के अन्तर्गत चयनित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण बाजारों में प्रमुख चौराहों व अन्य चयनित मुख्य स्थानों पर सोलर स्ट्रीट लाइट स्वीकृत कराई गयी हैं। जल्द ही प्रस्तावित स्थानों पर ये सोलर स्ट्रीट लाइट्स लगा दी जायेंगी।

🕔विष्णु सिकरवार

01-05-2022-

आगरा। शाम के समय ग्रामीण क्षेत्र के बाजार जल्द ही कुछ समय बाद रोशनी से जगमग दिखाई देंगे। इन बाजारों के मुख्य स्थान,चौराहों पर सोलर लाइट्स लगायी जायेंगी। इससे ग्रामीण...

Read Full Article
देश के विकास में श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान

देश के विकास में श्रमिकों का सबसे बड़ा योगदान798

👤01-05-2022-

उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित जन शिक्षण संस्थान, उन्नाव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उन्नाव द्वारा संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस का आयोजन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय औरास में विद्यालय के बच्चों एवं संस्थान द्वारा प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों के मध्य सम्पन्न हुआ।
     संस्थान के निदेशक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी ने खूब कहा है कि दोनों मजदूर चल पडे हैं अपने-अपने काम पर, एक गमछा डालकर दूसरा लैपटाप टांग कर। जी हां, हर वह इन्सान जो अपना पेट पालने के लिए काम करता है वह श्रमिक होता है। फिर वह चाहे नंगे पैर चले या बी एम डब्ल्यू कार से। देश के विकास में वहां के श्रमिकों का सबसे बडा योगदान होता है, क्योंकि देश को बनाने की नींव यही श्रमिक रखता है। इन्हीं को सम्मान देने के लिए हर वर्ष 01 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन का मकसद ना केवल श्रमिकों को सम्मान देना है बल्कि उनके अधिकारों के प्रति आवाज को बुलन्द करना और उन्हें सभी अधिकार देना भी है।
    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने कहा कि हर  वर्ष 1 मई को अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाने का मकसद श्रमिकों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके योगदान को याद करना है। साथ ही उनके अधिकारों के लिए आवाज बुलन्द करना और उनके खिलाफ हो रहे शोषण को रोकना भी है। इस वर्ष श्रमिक दिवस की थीम सकारात्मक सुरक्षा और स्वस्थ संस्कृति का निर्माण करने के लिए मिलकर कार्य करना है। 
बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन, संध्या देवी सहायक अध्यापक, लेखाकार अतुल बाजपेई आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों मुस्कान, दीपाली, काजल, मानसी आदि द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के क्षेत्रीय कार्यकर्ता धनन्जय सिंह द्वारा किया तथा धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका वन्दना द्वारा किया गया।

🕔 राजेश कुमार

01-05-2022-


उन्नाव। आजादी के अमृत महोत्सव श्रृंखला के अन्तर्गत कौशल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में संचालित जन शिक्षण संस्थान, उन्नाव एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,...

Read Full Article
धूल भरी आंधी से मेले में झूला गिरा, हादसा

धूल भरी आंधी से मेले में झूला गिरा, हादसा223

👤01-05-2022-

आगरा। ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में रविवार शाम को अचानक से आई आंधी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं दीनदयाल पर लगे ऐतिहासिक मेले में झूला गिर गया। ठेलें पलट गई जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान पहुंचा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।
कई दिनों से लगातार तापमान में हो रही वृद्धि से लोगों हलकान थे वहीं रविवार को दिन भर लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। शाम होते हुए मौसम ने करवट बदली। मौसम में तापमान में गिरावट आने लगी और अचानक से धूल भरी आंधी चलने लगी। आंधी देखते ही देखते बढ़ती गई और लोगों के परेशानी का कारण बढ़ गई। सर्दियों के सीजन में कागारोल क्षेत्र के मैरिज होम में आंधी चलने से टेंट के पर्दे फट गए, कुर्सियों बिखर गई, पेड़ टूटकर गिर गए। वहीं सैंया मार्ग पर दीनदयाल धाम पर लग रहे दो दिवसीय ऐतिहासिक मेले में लगा झूला गिर गया, ठेलें पलट गई जिससे किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली हैं लेकिन आर्थिक नुकसान हुआ हैं। वहीं कागारोल क्षेत्र में आंधी के बाद तेज बारिश शुरु हो गई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन शादी वाले घरों में मुश्किल खड़ी हो गई।

🕔 विष्णु सिकरवार

01-05-2022-


आगरा। ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में रविवार शाम को अचानक से आई आंधी ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी। वहीं दीनदयाल पर लगे ऐतिहासिक मेले में झूला गिर...

Read Full Article
नवभारतीय किसान संगठन ने किया पंचायत

नवभारतीय किसान संगठन ने किया पंचायत794

👤01-05-2022-

वकार अहमद को बनाया गया जिला मीडिया प्रभारी

प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था पटरी पर लाने की मांग किया।

मिल्कीपुर-अयोध्या।चमनगंज-पटखौली बाजार स्थिति नवभारतीय किसान अराजनैतिक के जिला कार्यालय पर किसान पंचायत का आयोजन किया गया।पंचायत में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला शामिल हुए।किसान पंचायत में बदहाल विद्युत व्यवस्था समेत किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।पंचायत में संगठन का विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों पर सक्रिय किसानों का मनोनयन किया गया।जिसमें मिल्कीपुर के किसान वकार अहमद को जिला मीडिया प्रभारी,रुदौली के हृदय नारायण शर्मा को पूर्वांचल प्रभारी व राष्ट्रीय सलाहकार,रंजीत कुमार शर्मा को प्रदेश सचिव, सुरेश बहादुर सिंह को जिला अध्यक्ष अमेठी,दिलीप सिंह को मंडल प्रवक्ता के पद पर मनोनयन करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई और सभी को शपथ दिलाई गई।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द बदहाल विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने की अपील करते हुए कहाकि बिजली ना आने के कारण किसानों की फसलें सूख रही है साथ ही कहाकि उनका संगठन किसान के हितों की रक्षा के लिए दिन-रात कार्य कर रहा है। स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों पर संगठन ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से सरकार को घेरकर किसानों को न्याय दिलाने का काम किया है।संगठन के कार्यों के कारण ही पूरे प्रदेश का किसान अन्य संगठनों को छोड़कर नवभारतीय किसान संगठन में शामिल हो रहा है।किसान पंचायत के आयोजनकर्ता शिव शंकर मिश्रा ने कहाकि शीर्ष नेतृत्व विशेषकर राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला जी के सहयोग के कारण ही बड़ी संख्या में किसानों को न्याय दिलाने का कार्य नवभारतीय किसान संगठन की जिला इकाई ने किया है।कहाकि मिल्कीपुर के कर्मडांडा गांव में निर्मित बाजार हाट की अनियमितताओं का मुद्दा उठाकर हो रही अनियमितताओं पर अंकुश लगाया और किसान हित में बाजार हाट का निर्माण सही से हुआ, मिल्कीपुर में कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रशासन द्वारा गरीब किसानों को वरीयता दी गई,कई किसानों का राशन कार्ड प्रशासन ने काट दिया था जिसकी लड़ाई लड़कर पुनः किसानों का राशन कार्ड बनवाया गया ऐसे तमाम मुद्दों पर हमारा संगठन लगातार कार्य कर रहा है।किसान पंचायत का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद पांडेय तथा अध्यक्षता शिव शंकर मिश्रा ने किया। बैठक को प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री पीएन दुबे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विनोद राय, लखनऊ जिला अध्यक्ष शिल्पी मिश्रा, सुल्तानपुर जिला अध्यक्ष अनिल मिश्रा,रज्जन दुबे,नन्हे सिंह,चिंतामणि मिश्रा,सभाराज मौर्य आदि किसान नेताओं ने संबोधित किया।किसान पंचायत में अर्जुन मिश्रा,रामचंद्र मौर्य,दिलदार,परशुराम,अजय कुमार मिश्रा,रामराज यादव, गुदुन यादव,रामानंद दुबे समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। पंचायत के उपरांत मुख्य अतिथि निर्मल शुक्ला ने जिला अध्यक्ष के सुपुत्र के विवाहोपरांत आयोजित प्रीतिभोज में शामिल हुए और वर-वधू को  नवदांपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद भी दिया।

🕔tanveer ahmad

01-05-2022-


वकार अहमद को बनाया गया जिला मीडिया प्रभारी

प्रदेश सरकार से जल्द से जल्द विद्युत व्यवस्था पटरी पर लाने की मांग किया।

मिल्कीपुर-अयोध्या।चमनगंज-पटखौली...

Read Full Article
बार एसोसिएशन का रोजा इफ्तार हुआ सम्पन्न

बार एसोसिएशन का रोजा इफ्तार हुआ सम्पन्न640

👤01-05-2022-

सोहावल अयोध्या  ।अलबिदा के बाद रोजा इफ्तार का कार्यक्रम  लगातार चल रहा है। हिंदू मुस्लिम दोनों धर्म के लोग आपस में  मिलकर अयोध्या की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए रोजा इफ्तार में शरीक हो रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 30/4/22 को बार एसोसिएशन फैजाबाद अयोध्या में रोजा इफ्तार का प्रोग्राम किया गया जिसमें फैजाबाद बार एसोसिएशन के सम्मानित अधिवक्ताओं ने सर्बधर्म समभाव के साथ हिदू मुस्लिम एकता को दर्शाते हुए एक साथ बैठ कर मनाया।इस मौके पर बोलते हुए  श्री मंसूरीइलाही एडवोकेट ने बताया कि हमारे अयोध्या में हिन्दू व मुस्लिम दोनों  धर्मो के उत्सवों में शरीक हो करके एक साथ मनाते हैं।हिदुयो के पर्व होली, दीवाली, व मुस्लिमों के ईद आदि त्योहारों पर दोनों धर्म के लोग एक  साथ सरीक हो करके तथा गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते हैं।।आज इस इफ्तार पार्टी में श्री महफूज उस्मानी एडवोकेट श्री बख्तियार आलम एडवोकेट श्री रंजीत बहादुर एडवोकेट श्री राम शंकर यादव एडवोकेट श्री आर पी सिंह एडवोकेट श्री अरविंद सिंह एडवोकेट श्री सौरभ मिश्रा एडवोकेट तथाबार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष श्री सुशील चौबे एडवोकेट बार एसोसिएशन के वर्तमान उपाध्यक्ष श्री राजीव पांडे एडवोकेट श्री नसीम अहमद एडवोकेट श्री आफताब अहमद एडवोकेट आदि तमाम वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता गण सम्मिलित हुए।

🕔मोहम्मद फहीम

01-05-2022-


सोहावल अयोध्या  ।अलबिदा के बाद रोजा इफ्तार का कार्यक्रम  लगातार चल रहा है। हिंदू मुस्लिम दोनों धर्म के लोग आपस में  मिलकर अयोध्या की गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल...

Read Full Article
दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार922

👤01-05-2022-
अयोध्या। चैन स्नैचिंग व लूटपाट करने वाले  दो बदमाशों की कोतवाली नगर व कैंट थाना पुलिस की हुई मुठभेड़।  मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। पुलिस ने अफीम कोठी के पास घेराबंदी करते हुए अपराधियों को  गिरफ्तार कर  लूट का सामान किया बरामद। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बीती रात दो अपराधियों के साथ कैंट पुलिस व कोतवाली नगर पुलिस की मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के दौरान दो चैन स्नैचर राजेश निषाद और सोनू निषाद पुलिस की गोली से घायल हुए इनके पास से अवैध असलहा,कारतूस , कई चैन, बिना नंबर प्लेट, एक अपाची बाइक  व अन्य सामान बरामद हुए है। दोनों अपराधियों की पहचान थाना कैंट के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि यह सुबह टहलने वाली महिलाओं को ही अपना निशाना बनाते थे और उनके साथ लूट की वारदात को देते देते थे अंजाम। विगत दिनों में  इन्होंने 7 लूट जनपद अयोध्या के विभिन्न थानों क्षेत्र  व बाराबंकी कोतवाली  क्षेत्र में की हैं। इनका अपराधिक इतिहास रहा है यह पूर्व में भी कई लूटपाट के मामले में जेल जा चुके हैं,इनको गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

🕔राकेश सिंह

01-05-2022-

अयोध्या। चैन स्नैचिंग व लूटपाट करने वाले  दो बदमाशों की कोतवाली नगर व कैंट थाना पुलिस की हुई मुठभेड़।  मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में लगी गोली। पुलिस ने...

Read Full Article
हाईवे पुलिस ने 4 शातिर चोरो को चोरी की योजना बनाते हुए ताले तोडने वाले उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार

हाईवे पुलिस ने 4 शातिर चोरो को चोरी की योजना बनाते हुए ताले तोडने वाले उपकरणों के साथ किया गिरफ्तार8

👤30-04-2022-

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार थाना हाईवे के नेतृत्व में उ0नि0 रिंकू कुमार चौकी प्रभारी तारसी द्वारा मय पुलिस बल के मुखबिर खास की सूचना पर भरतपुर तिराहा के पास हाईवे पुल के नीचे 04 शातिर चोरो अभिमन्यु पुत्र बहादुर सिंह निवासी जानू थाना गोवर्धन हाल पता तुलसी नगर कालोनी थाना हाईवे, राजपाल पुत्र रमेश नि0 भूडरसू थाना रिफाइनरी,राकेश पुत्र जगदीश नि0 हरिवाटिका नरसी विहार कालोनी थाना हाईवे, सुरेन्द्र पुत्र लक्ष्मण नि0 महोली रोड शक्ति नगर कालौनी हाईवे मथुरा
 को चोरी की योजना बनाते हुए ताले तोडने वाले उपकरणों (हथौडा, छैनी, टार्च, पेचकस, आरी का ब्लेड, प्लास) के साथ गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 
गिरफ्तार किये गये उपरोक्त चोर ग्रुप बनाकर ताले तोडने वाले उपकरणो का प्रयोग करके घरो मे बिजली के कनेक्सन काट कर ताले व अलवारी तोड कर चोरी करते हैं ।

🕔 परवेज़ अहमद

30-04-2022-


मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार थाना हाईवे के नेतृत्व...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article