Back to homepage

Latest News

करोडों की वसूली के बाद भी सडकों, बिज़ली के खम्भों आदि व्यवस्थाओं की हालत खस्ताहाल

करोडों की वसूली के बाद भी सडकों, बिज़ली के खम्भों आदि व्यवस्थाओं की हालत खस्ताहाल70

👤13-03-2022-

अमेठी- जगदीशपुर औधोगिक क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल कुछ दिनों पहलें चट्नी की तरह गिट्टी और मट्टी चटाकर हुई मरम्मत फिर हुआ बुरा हाल। युपीसीडा अंतर्गत औधोगिक क्षेत्र जगदीशपुर में सडकों में बड़े बड़े गड्ढों की वज़ह से राहगीरों तथा यहाँ लगी फैक्ट्रियों के आने जाने वाले साधनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बात करें युपीसीडा की तो उसके जीएम का साफ़ कहना है कि रोडों की मरम्मत का जिम्मा उनका नहीं है, यह काम अन्य विभाग द्वारा होना है। जबकि औधोगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों तथा यहाँ के रिहायशी लोगों का कहना है कि मोटी रकम रेंट के नाम पर युपीसीडा को जाता है। वहीं औधोगिक क्षेत्र में लगें बिज़ली के खम्भों को देखा जाये तो क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि वो 20-25 सालों से रह्ते आ रहें हैं पर अबतक कभी भी इनकी पेन्टिंग व मरम्मत होता नहीं देखा है। हालही में युपीसीडा द्वारा औधोगिक क्षेत्र में रहनें वालों को रेंट वसूली की नोटिसे ज़ारी की गई थी जिसमें लोगों ने मोटी रकम जमा भी किया पर सुविधाओं के नाम पर नाली, पार्क, रोड़ लाईट, साफ-सफाई आदि कुछ भी नहीं है। खस्ताहाल सडकों तथा अन्य व्यवस्थाओं का जिम्मेदार कौन यह बताने के लिये कोई तैयार नहीं, देखना यह है कि इन असुविधाओं पर कब किसकी नेता, अधिकारी की नज़रे इनायत होती है।

🕔मो० रहबर सिद्दीकी

13-03-2022-


अमेठी- जगदीशपुर औधोगिक क्षेत्र की सड़कों का बुरा हाल कुछ दिनों पहलें चट्नी की तरह गिट्टी और मट्टी चटाकर हुई मरम्मत फिर हुआ बुरा हाल। युपीसीडा अंतर्गत औधोगिक क्षेत्र...

Read Full Article
रायबरेली के डलमऊ तहसील  के 28 गांव नही मनाते हैं होली। एक हफ्ते बाद मनाई जाती हैं कोई

रायबरेली के डलमऊ तहसील के 28 गांव नही मनाते हैं होली। एक हफ्ते बाद मनाई जाती हैं कोई200

👤13-03-2022-

डलमऊ रायबरेली,उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ में होली का त्यौहार होली के दिन नहीं मनायी जाती है।इसकी वजह 700 वर्ष पहले घटित हुई घटना है लगभग 700 वर्ष पहले होली के दिन राजा के बलिदान के कारण शोक की परंपरा आज भी चली आ रही है ।1321 ईस्वी में पूर्व डलमऊ के राजा डलदेव  सिंह होली मना रहे थे। जश्न के दौरान जौनपुर के राजा शाह शर्की की सेना ने डलमऊ के किले पर आक्रमण बोल दिया आक्रमण की खबर मिलते ही  डलदेव राजा युद्ध करने के लिए 200 सिपाहियों के साथ मैदान में कूद पड़े। सदियां गुजर गई लेकिन डलमऊ तहसील क्षेत्र के 28 गांव में होली आते हैं उस घटना की यादें ताजा हो जाती हैं युद्ध में राजा के बलिदान के कारण यहां के 28 गांव में आज भी 3 दिनों तक शोक मनाया जाता है। रंगो के त्योहार आते हैं डलमऊ की ऐतिहासिक घटना की याद ताजा हो जाती है जिसके कारण लोग होली के आनंद के स्थान पर शोक में डूबे रहते हैं। ऐसा नहीं है कि यहां होली नहीं खेली जाती है होली के त्यौहार के 3 दिन बाद पढ़ने वाले पहले सोमवार या शुक्रवार को रंगो के पर्व होली को मनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है अशोक के बाद पूरे सद्भाव पूर्वक क्षेत्रवासी होली का पर्व मनाते हैं।हम आपको बता दें जश्न के दौरान जौनपुर के राजा शाह शर्की  कि सेना से युद्ध करते समय पखरौली गांव के निकट राजा वीर गति को प्राप्त हो गई जबकि राजा के 200 सैनिकों ने अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।


28 गांव मनाते हैं शोक
इस घटना को बीते कई साल हो गए आज भी होली आते ही डलमऊ तहसील क्षेत्र के 28 गांव सुनसान पड़ जाते हैं।लोग यहां होली वाले दिन रंगों से खेलने के वजाय शोक मनाते हैं।युद्ध में राजा के बलिदान के कारण यहां होली पर हर साल 3 दिन का शोक मनाया जाता है। होली होली के त्यौहार से 3 दिन बाद पढ़ने वाले पहले सोमवार या शुक्रवार को लोग होली खेलना शुरू करते हैं यहां होली के त्यौहार से 3 दिन बाद पढ़ने वालेसोमवार या शुक्रवार को रंगो के पर्व होली को मनाने की प्रथा सदियों से चली आ रही है सो के बाद पूरे सद्भाव पूर्वक क्षेत्रवासी होली का पर्व मनाते हैं।

🕔बलवंत कुमार

13-03-2022-


डलमऊ रायबरेली,उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के डलमऊ में होली का त्यौहार होली के दिन नहीं मनायी जाती है।इसकी वजह 700 वर्ष पहले घटित हुई घटना है लगभग 700 वर्ष पहले होली...

Read Full Article
गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिक रही है अवैध जहरीली शराब प्रशासन मौन

गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के दर्जनों गांव में बिक रही है अवैध जहरीली शराब प्रशासन मौन796

👤13-03-2022-

गुरबक्श गंज रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अटौरा चौकी के दर्जनों गांव में खुलेआम बिक रही है जहरीली शराब। हम आपको बता दें रायबरेली जनपद के महाराजगंज में हुई दर्जनों मौतों के बाद भी प्रशासन सबक नहीं ले रहा है। ऐसा ही एक मामला अटौरा चौकी के समीप साहपुर लगने वाले बाजार में खुलेआम धड़ल्ले से बाजार में बिक रही है कच्ची शराब। शराब पीने वालों की संख्या दिन में दिन बढ़ती जा रही हैं युवा वर्ग के पीढ़ी  बर्बाद हो रही हैं। कच्ची शराब के धंधे में पासवान जाति के लोगों की ही लिप्तता माना जाती है। लेकिन, उनके अलावा भी इस धंधे तमाम लोग उतर आए हैं। अवैध शराब के अड्डों के ये संचालक शौकीनों को विश्वास में लेने के लिए थोड़ी-बहुत शराब लाते हैं।बाकी ये अपने अड्डे पर केमिकल मिलाकर बड़ी मात्रा में शराब तैयार कर लेते हैं। बगैर नापतौल और केमिकल मिली शराब पीने से लोगों की जान हमेशा खतरा बना रहता है।गाँव-गाँव व गली-गली में खुलेआम हो रही अवैध शराब की बिक्री से जहाँ गाँवों का माहौल खराब हो रहा है, वहीं युवा पीढ़ी भी नशे की लत की आदी होती जा रही है। जिससे दर्जनों ऐसे परिवार है, जो उजड़ने की कगार पर हैं।ऐसा भी नहीं है कि अवैध शराब के कारोबार की जानकारी जिले के आवकारी विभाग और पुलिस प्रशासन को न हो, किन्तु जानकारी के बाबजूद भी अवैध शराब की बिक्री पर लगाम न लगने से आबकारी और पुलिस विभाग की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में खड़ी होती दिखाई दे रही है।

🕔 बलवंत कुमार

13-03-2022-


गुरबक्श गंज रायबरेली, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अटौरा चौकी के दर्जनों गांव में खुलेआम बिक रही है जहरीली शराब। हम आपको बता दें...

Read Full Article
हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारे का आयोजन

हिंदू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि पर हुआ भंडारे का आयोजन384

👤13-03-2022-

अयाेध्या। पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष  स्व कृष्ण मोहन दास की पुण्यतिथि   अयोध्या  रामघाट स्थित  आश्रम चंद्रद्वितेश्वर महादेव मठ पर मनाई गई। पुण्यतिथि पर रामनगरी के विशिष्ट संत-महंत, धर्माचार्याें व महासभा के पदाधिकारियाें ने बाबा कृष्णमाेहन दास की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। आश्रम के वर्तमान पीठाधीश्वर महंत रवींद्र कुमार दास ने कहा कि  गुरूदेव ने अयाेध्या नगरी में एक विशाल आश्रम की स्थापना कर उसका कार्यभार संभाला। वह हिंदू महासभा पार्टी से आजीवन जुड़े रहे। संगठन में कई पदाें काे सुशाेभित भी किया। हिंदू महासभा के लिए उन्होंने अपना सर्वस्य न्याैछावर कर दिया। उनका सपना था श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो जाे आज साकार हाे रहा है। मंदिर में विधि विधान से पूजन-अर्चन करने के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमे साधु संत पहुंच कर प्रसाद ग्रहण किये।

🕔 राकेश सिंह

13-03-2022-


अयाेध्या। पूर्वराष्ट्रीय अध्यक्ष  स्व कृष्ण मोहन दास की पुण्यतिथि   अयोध्या  रामघाट स्थित  आश्रम चंद्रद्वितेश्वर महादेव मठ पर मनाई गई। पुण्यतिथि पर रामनगरी...

Read Full Article
मूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी को किया लहूलुहान

मूली कहासुनी को लेकर पति ने पत्नी को किया लहूलुहान905

👤13-03-2022-

बछरावां रायबरेली/ उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर थाने हर कोतवाली एवं महिलाओं के लिए तरह तरह के कानून बना रही लेकिन फिर भी महिलाओं पर उत्पीड़न बंद होने का नाम नहीं ले रहा है ताजा मामला पचामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजियापुर रुस्तम खेड़ा का है जहां पर छोटी सी बात को लेकर पत्नी को उसके पति ने पूरी तरीके से पीटा जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर पुत्र गरीबे की पत्नी सरोज अपने मायके जाने के लिए कह रही थी लेकिन पति को यह बात नागवार गुजरी इसीलिए इसी को लेकर पति ने पत्नी को पूरी तरीके से पीटा महिला का आरोप है कि 16 साल से अधिक हो रहे हैं आए दिन नशा करके मुझको पीटते रहते हैं फिलहाल महिला ने बछरावां थाने जाकर पति के खिलाफ तहरीर दी एवं पुलिस ने महिला का मेडिकल कराने के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है

🕔 बलवंत कुमार

13-03-2022-


बछरावां रायबरेली/ उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हर थाने हर कोतवाली एवं महिलाओं के लिए तरह तरह के कानून बना रही लेकिन फिर भी महिलाओं पर उत्पीड़न...

Read Full Article
लालगंज प्रभारी निरीक्षक की लचर कार्यशैली के चलते मायूस होकर लौटते हैं फरियादी

लालगंज प्रभारी निरीक्षक की लचर कार्यशैली के चलते मायूस होकर लौटते हैं फरियादी495

👤13-03-2022-
लालगंज रायबरेली,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक इस लोक कुमार अपराधियों पर शिकंजा कसने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कानून व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के श्लोक कुमार चौकी प्रभारी और तथा थाना प्रभारियों का लगातार स्थानांतरण भी करते रहे कि शायद कानून व्यवस्था में सुधार आ  जाए लेकिन उन कानूनों को दरकिनार करते हुए लालगंज प्रभारी निरीक्षक के ऊपर कोई असर नहीं दिखाई पड़ता है। अवैध गांजा, शराब, अफीम, चरस, अवैध लकड़ी कटान, या फिर चोरी की घटनाएं हो उन पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रहे हैं। बाइक चोरी का मामला मॉडर्न कोच फैक्ट्री के सामने निकल कर आ रहा है जहां पर आठ मार्च से अब तक कई गाड़ियां चोरी हो चुकी है। लेकिन प्रशासन उन घटनाओं का खुलासा करने के बजाए उल्टे फरियादियों को ही गाड़ियों की सुरक्षित करने की सलाह देते हैं।और थाने में बैठे हलका इंचार्जों से फरियादी पीड़ित नजर आ रहे हैं। अगर कोतवाली में कोई फरियाद फरियाद लेकर जाता है तो वहां पर बैठे होमगार्ड से लेकर हल्का इंचार्ज और मुख्य आरक्षी फरियादियों से सही ढंग से बात भी नहीं करते हैं। वहीं दूसरी ओर शासन द्वारा निर्देश भी दिए जाते हैं ।कि थाने में आने वाले हर फरियादियों को गंभीरता पूर्वक सुनवाई किया जाए और मामले को निस्तारण किया जाए। ऐसे में अब देखना यह है खबर छपने के बाद लालगंज कोतवाली की लचर कार्यशैली मैं सुधार आता है या नहीं या यूं ही फरियादियों को दर-दर की ठोकरें खाना पड़ेगा।

🕔बलवंत कुमार

13-03-2022-

लालगंज रायबरेली,लालगंज कोतवाली क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का ग्राफ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है।जनपद के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक इस लोक कुमार अपराधियों पर शिकंजा कसने...

Read Full Article
माथुर वैश्य महिला मंडल का होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल

माथुर वैश्य महिला मंडल का होली मिलन समारोह में जमकर उड़ा अबीर गुलाल663

👤11-03-2022-

आगरा। शमसाबाद कस्बा में माथुर वैश्य महिला मंडल की पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इन दिनों फागुन का महीना चल रहा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह के आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में महिला मंडल शमसाबाद ने कस्बे के दाऊजी मंदिर पर होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन रखा। इस आयोजन में सर्व समाज की महिलाएं मौजूद रहीं। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को जमकर गुलाल लगाया और बधाइयां भी दी है। 

माथुर वैश्य महिला मंडल शमसाबाद की अध्यक्ष डिंपल गुप्ता ने बताया कि महिला मंडल द्वारा यह कार्यक्रम हर वर्ष किया जाता है। इस वर्ष आयोजन दाऊजी मंदिर पर किया गया है। जिसमें सर्व समाज की महिलाएं मौजूद रहती है। और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी बच्चों द्वारा कराया जाता है। एक-दूसरे से गले मिलकर बधाई दी जाती है। और सभी की मंगलमय जीवन की कामना के लिए प्रार्थना करते हैं। इसके अलावा महिला मंडल की एक महिला पदाधिकारी की शादी की वैवाहिक वर्षगांठ पर उन्हें बधाई दी गई है। कार्यक्रम में महिलाओं ने फूलों की होली के साथ-साथ एक दूसरे के गुलाल लगाया और समाज में एकजुटता का संदेश दिया है। इस दौरान कंचन अवनीश कांत गुप्ता, ममता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, प्रभा गुप्ता, नीरज गुप्ता, समता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, सीमा गुप्ता, सुनीता गुप्ता समेत तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

🕔विष्णु सिकरवार

11-03-2022-


आगरा। शमसाबाद कस्बा में माथुर वैश्य महिला मंडल की पदाधिकारियों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इन दिनों फागुन का महीना चल रहा है। जगह-जगह होली मिलन समारोह के...

Read Full Article
अग्रवाल महासभा आगरा की बैठक होटल वैभव पैलेस मदिया कटरा पर आयोजित की गई

अग्रवाल महासभा आगरा की बैठक होटल वैभव पैलेस मदिया कटरा पर आयोजित की गई673

👤11-03-2022-

आगरा। अग्रवाल महासभा आगरा की बैठक होटल वैभव पैलेस मदिया कटरा पर आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत महाराज जी के चित्र पर मालार्पण कर व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ शुरू की गई।
भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश मे प्रचंड जीत होने पर ब्रजक्षेत्र कोषाध्यक्ष एव अग्रवाल महासभा के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल का महासभा की कार्यकारिणी ने माला पहनाकर स्वागत किया एव शुभकामनाएं दी।
महामंत्री देवेंद्र गोयल ने बताया अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह 23-3-22 दिन बुधवार को महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर दोपहर तीन बजे से आयोजित किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी ऋषि अग्रवाल ने बताया कार्यक्रम संयोजक प्रेमचन्द अग्रवाल (सुपारी) सह-संयोजक विकास बंसल (लड्डू) महिला संयोजिका आशा अग्रवाल सह-संयोजिका चंचल अग्रवाल निशा सिंघल को बनाया गया।
महासभा कोषाध्यक्ष गौरव बंसल ने बैठक का संचालन किया।
बैठक में मौजूद मुख्य संरक्षक मुरारीलाल फतेहपुरिया केदारनाथ अग्रवाल संरक्षक अजय अग्रवाल 
बी एन अग्रवाल रमाशंकर अग्रवाल ब्रजमोहन अग्रवाल खेमचंद गोयल मुकेश नेचुरल पार्षद अमित ग्वाला दीपक अग्रवाल वैभव गर्ग सुधीर गोयल अनिल सिंघल पवन आगरी संजय अग्रवंशी जवाहरलाल सिंघल मुकेश अग्रवाल कृष्ण कुमार (बल्लेभाई) शिवराम सिंघल राजेश अग्रवाल ब्रजेश अग्रवाल चन्द्रेश गर्ग प्रतिभा जिन्दल शशी गोयल ममता सिंघल बबली जैन आदि रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

11-03-2022-


आगरा। अग्रवाल महासभा आगरा की बैठक होटल वैभव पैलेस मदिया कटरा पर आयोजित की गई।
बैठक की शुरुआत महाराज जी के चित्र पर मालार्पण कर व गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ...

Read Full Article
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सामाजिक लोगों ने दी बधाई,किया मिष्ठान वितरण

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर सामाजिक लोगों ने दी बधाई,किया मिष्ठान वितरण287

👤11-03-2022-

आगरा। आगरा के सिंधी समाज ने भारतीय जनता पार्टी की पांच में से चार राज्यों में मिली जीत पर खुशी जताई। आगरा की सभी नौ सीटो पर मिली शानदार जीत को लेकर भी सिधी समाज में अपूर्व उत्साह है । समाज के प्रमुख लोगों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक वापसी को लेकर बधाई दी और लड्डू  और शर्बत बाँटे। 
गौरतलब है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों की मतगणना आज चल रही है। 


जिसमें भाजपा अपने चारों राज्यों में सत्ता की वापसी करने में कामयाब रही। 

दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में सीएम योगी उत्तर प्रदेश के लिए उपयोगी साबित हुए। 

वह उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने वाले दूसरे व्यक्ति बन गए हैं। 

इससे पहले यह कारनामा नारायण दत्त तिवारी ने किया था।


आज कृष्णा कॉलोनी वासियों ने जीवनी मंडी वाटर वर्क्स रोड पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। 

भाजपा की जीत पर जश्न मनाया। 

सभी को बधाइयां दी और मिष्ठान वितरित किया। 

जिसमें सिंधी सेंटर पंचायत के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि  प्रदेश में ईमानदार सरकार की एक बार फिर वापसी हुई है। 

डबल इंजन की सरकार को प्रदेश के मतदाताओं ने तहे दिल से स्वीकार किया और भारी बहुमत से जिताया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से घनश्याम दास देवनानी, परमानन्द अतवानी,जेठा भाई,  मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी, नन्द लाल आयलनि,जय राम दास  होतचंदानी,  राज कुमार गुरनानी, किशोर बुधरानी, अशोक कोडवानी,  दौलत खूबनानी, अशोक  चावला,  लछमन गोकलानी, नरेश देवनानी,सुशील नोतनानी,  योगेश रखवानी, योगेश शटवानी , राकेश आडवाणी , श्याम लाल रंग नानी , प्रीतम दास रामचंदानी , घनश्याम दास , चेतन दास , शैली भाई , दीपक चौहान , सुरेंद्र सिंह सलूजा , जॉनी भाई आदि मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। वही खेरागढ़ विधानसभा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाह के समर्थकों ने उनकी जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मिष्ठान वितरण किया। मिष्ठान वितरण करने वाली है में ब्लॉक प्रमुख तोमर,छत्रपाल सिंह प्रधान,पदम सिंह तोमर,विष्णु सिकरवार, अमित शुक्ला, अंकित शुक्ला, शिवकुमार तोमर,भोलू चाचा,प्रवेश कसाना,श्यामसुंदर शर्मा, सोनू सिकरवार, दीपक सिकरवार, संतोष शर्मा,भगत सिंह प्रधान,लोकेंद्र सिकरवार आदि लोग रहे।

🕔विष्णु सिकरवार

11-03-2022-


आगरा। आगरा के सिंधी समाज ने भारतीय जनता पार्टी की पांच में से चार राज्यों में मिली जीत पर खुशी जताई। आगरा की सभी नौ सीटो पर मिली शानदार जीत को लेकर भी सिधी समाज में...

Read Full Article
आगरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत,9 सीटों पर किया कब्जा

आगरा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत,9 सीटों पर किया कब्जा522

👤11-03-2022-

आगरा। आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत जिला आगरा की 9 सीटों पर भाजपा भारी मतों से विजयी। आगरा की सभी नौ सीटो पर मिली शानदार जीत को लेकर सिधी समाज में अपूर्व उत्साह है। समाज के प्रमुख लोगों ने उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की ऐतिहासिक वापसी को लेकर बधाई दी और लड्डू  और शर्बत बाँटे। डबल इंजन की सरकार को प्रदेश के मतदाताओं ने तहे दिल से स्वीकार किया और भारी बहुमत से जिताया।
आगरा 2022 विधानसभा चुनाव नतीजे यह जीते प्रत्याशी।
1-आगरा में फतेहपुर सीकरी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी चौधरी बाबू लाल 47011मतों से चुनाव जीते। दूसरे स्थान पर सपा आरएलडी गठबंधन से ब्रजेश चाहर रहे। 
2-आगरा की बाह सीट पर 24,235 वोट से जीती बीजेपी प्रत्याशी रानी पक्षालिका सिंह। सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा दूसरे स्थान पर।
3-आगरा दक्षिण से बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय 56,640 मतों से जीते. दूसरे नंबर पर सपा के विनय अग्रवाल रहे।
4-आगरा में खेरागढ़ से बीजेपी के भगवान सिंह कुशवाह 36,497 मतों से जीते। दूसरे स्थान कांग्रेस के रामनाथ सिंह सिकरवार रहे।
5-आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट पर बीजेपी के बेबी रानी मौर्य 76,608 वोटों से विजयी, दूसरे स्थान पर बीएसपी किरण केशरी रही।
6-आगरा एत्मादपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी 48,249 वोटों से विजयी, दूसरे स्थान पर बीएसपी के प्रवल प्रताप सिंह रहे।
7-आगरा उत्तर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी पुरषोत्तम खंडेलवाल ने बीएसपी के शब्बीर अब्बास को 1,10,346 वोट से हराया।
8-आगरा फतेहाबाद विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी छोटेलाल वर्मा ने सपा की रुपाली दीक्षित को 52,197 वोटों से हराया ।
9-आगरा छावनी विधानसभा सीट से बीजेपी के डॉ जीएस धर्मेश ने सपा के कुंवर चन्द वकील को 48,697 वोटों से हराया। भरतीय जनता पार्टी की आगरा में सभी प्रत्याशी जितने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह दिखाई दे रहा है।

🕔विष्णु सिकरवार

11-03-2022-


आगरा। आगरा में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत जिला आगरा की 9 सीटों पर भाजपा भारी मतों से विजयी। आगरा की सभी नौ सीटो पर मिली शानदार जीत को लेकर सिधी समाज में अपूर्व...

Read Full Article

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article