खुदा के सजदे में एक साथ झुके सैकड़ों सिर, खेरागढ़ की जामा मस्जिद पर प्रशासन की मौजूदगी में हुई ईद की नमाज सीओ खेरागढ़ ने गले मिलकर दी बधाई By विष्णु सिकरवार 2022-05-04

16064

04-05-2022-


आगरा। कस्बा खेरागढ़ में ईदु उल-फितर पर जामा मस्जिद में खुदा के सजदे में एक साथ सैकड़ों सिर झुके। मुसलमान भाइयों ने ईद की नमाज अदा करके सुख, चैन और शांति की कामना करते हैं सभी की सुख समृद्धि की दुआ मांगी। इस दौरान पुलिस प्रशासन और तहसील प्रशासन मौजूद रहा।
 ईदु उल-फितर के मौके पर खेरागढ़ कस्बे की जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद परवेज ने सैकड़ो मुस्लिमों को जामा मस्जिद से सटे ईदगाह परिसर में नमाज अदा कराई। ईद की नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय ने देश में अमन चैन की दुआ अल्ला ताला से मांगी। वही ईदगाह परिसर में मुसलमान भाइयों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल-फितर की एक दूसरे को बधाई दी गई। ईद उल-फितर की नमाज के दौरान पुलिस सुरक्षा के खासे इंतजाम थे। इस दौरान पुलिस प्रशासन काफी चौकन्ना दिखा जिससे कोई भी शरारती तत्व माहौल को खराब ना कर पाए। उपजिलाधिकारी खेरागढ़ सुश्री अनुज नेहरा, सीओ महेश कुमार, तहसीलदार प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी खेरागढ़ जितेंद सिंह चंदेल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं इस दौरान सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने नमाज अदा करने आए लोगों को गले मिलकर बधाई दी।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article