प्रत्येक थानों में प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं की सुनवाई हो By परवेज़ अहमद2022-05-05

16076

05-05-2022-

मथुरा । राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती रामसखी कठेरिया ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए निर्देश दिये कि महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध तरीके से किया जाये। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों में महिला डेस्क सुचारू रूप से कार्य करें, वे महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ यह भी विश्वास दिलायें कि उनके साथ न्याय किया जायेगा।
श्रीमती कठेरिया ने निर्देश दिये कि शासन द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिले। उन्होंने निराश्रित महिलाओं को पेंशन, आयुष्मान कार्ड, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला को मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए शिक्षा का बढ़ा योगदान है। इसलिए प्रत्येक कन्या का पढ़ाना आवश्यक है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रत्येक ग्रामीण क्षेत्र में यह ध्यान रखा जाये कि कोई बालिका शिक्षा के अधिकार से वंचित न रह जाये।
मा0 सदस्या ने कहा कि प्रत्येक विभाग जिसमें महिला अपनी समस्या लेकर आती है, उस समस्या के निदान के लिए एक निश्चित समय सीमा तय करें और उस सीमा के अन्दर ही समस्या का निस्तारण करें। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि जो व्यक्ति महिलाओं के अधिकार के प्रति लापरवाही बरतेगा उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सोनिका वर्मा ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण निरंतर कार्य कर रहा है, कोई भी पीड़ित महिला विधिक सेवा प्राधिकरण से निशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती है। बैठक में डिप्टी कलेक्टर प्रीति जैन, सीओ सदर प्रवीन मलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 अभिनव मिश्रा, महिला थाना अध्यक्ष अलका ठाकुर आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article