सांसद के प्रयास से संसदीय क्षेत्र के हर घर को मिलेगा गंगा जल By विष्णु सिकरवार2022-05-07

16093

07-05-2022-


आगरा। सांसद फतेहपुर सीकरी एवं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर के प्रयास से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की महत्वाकांशी योजना जल जीवन मिशन हर घर जल के प्रथम चरण आगरा जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्र को करने पर सांसद चाहर ने सम्पूर्ण क्षेत्रवासिओं की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शिखावत का आभार व्यक्त किया। सांसद राजकुमार चाहर ने बताया कि जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत पिछले वर्ष जनपद - आगरा में प्रथम चरण में 576 ग्राम पंचायत के 725 राजस्व ग्रामों में हर घर नल से जल पहुँचाने हेतु मै ० नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी को चयनित कर कार्य आवंटित किया गया था। जिसकी अनुमानित लागत रु  1030 / - करोड़ थी। सांसद चाहर ने कहा योजना के अंतर्गत लगभग 300 स्थलों का सर्वेक्षण किया तथा पेयजल की मात्रा कम एवं मानक अनुरूप न होने के कारण योजना को भू - जल आधारित बोत पर न बनाये जाने का एवं सतही जल श्रोत से समस्त जनपद की योजना बनाये जाने का निर्णय हुआ। उसके लिए पिछले वर्ष सांसद चाहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गंगाजल घर - घर पेयजल हेतु देने का अनुरोध किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री  व् मुख्यमंत्री योगी ने आगरा जनपद को गंगाजल देने का निर्णय किया व नई योजना जल जीवन मिशन में बनाई गयी। सांसद चाहर ने बताया वर्तमान में सतही जल ( गंगाजल ) नरौरा बैराज , जनपद बुलंदशहर से 2300 एम एस  व्यास की राइजिंग मैन लगभग 126 किलोमीटर के माध्यम से पम्पिंग द्वारा आगरा को उपलब्ध कराये जाने वाला जल लाया जाएगा। नारखी टूंडला में वाटर वर्क्स बनेगा जिससे जनपद आगरा के समस्त विकास खण्डों को जल उपलब्ध करते हुए हर घर नल से जल पहुंचाया जाएगा। सांसद राजकुमार चाहर ने कहा वर्ष 2024 तक हर घर को गंगाजल पहुंचाने का लक्ष रखा है। इस कार्य हेतु दो डीपीआर बनाई गयी है। कंबाइंड राइजिंग मेन , हेड वर्क्स फॉर इनटेक रू 2661.25 करोड़ 2 ) मल्टी विलेज रुरल पाइप्ड वाटर सप्लाई योजना रु 4118.32 करोड़। उल्लेखनीय है सांसद चाहर जलशक्ति मंत्रालय की कमेटी के सदस्य भी है।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article