डीएम की अपील पर ईंट निर्माता कल्याण समिति करेगा 2500 कुन्टल भूसादान By मोहम्मद बिलाल 2022-05-11
सम्बंधित खबरें
11-05-2022-
बहराइच 11 मई। जनपद के गोआश्रय स्थलों में संरक्षित निराश्रित गोवंशो के लिए जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र संचालित अभियान में बहराइच ईंट निर्माता कल्याण समिति द्वारा 2500 कुण्टल भूसा दान करने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्ट्रेट सभागार में ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों तथा भूसा व्यापारियों के साथ आयोजित बैठक में डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र की ओर से की गयी अपील पर समिति की ओर से निराश्रित गोवंशों के लिए 2500 कुण्टल भूसादान करने का आश्वासन दिया गया। जबकि भूसा व्यापारियों द्वारा गोआश्रय स्थलों को भूसा आपूर्ति करने का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा खनन निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि भट्ठा स्वामियों की जो भी समस्याएं हैं उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण करायें साथ ही जनपद में संचालित अवैध भटठों के विरूद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाय। डीएम ने भूसा व्यापारियों को बताया कि जनपद में संभावित बाढ़ व गोआश्रय स्थलों पर भूसा की आपूर्ति हेतु टेण्डरिंग की प्रक्रिया चल रही है। अर्हता रखने वाले व्यापारी उक्त प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, अपर जिलाधिकारी मनोज, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी संजय मिश्रा, ईट निर्माता समिति के पदाधिकारी मो. अब्दुल्ला, चन्द्रदेव सिंह सहित अन्य पदाधिकारी, भूसा व्यवसायी व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article