नशेड़ी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से ताबड़ तोड़ प्रहार कर मौत के घाट उतारा By विष्णु सिकरवार 2022-05-14

16153

14-05-2022-


आगरा। खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में बीती रात्रि शराबी पति से परेशान पत्नी ने धारदार हथियार से पति पर हमला बोल दिया। हमले में पति गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए आगरा ले गए लेकिन उसने दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी पत्नी को पकड़ने में जुट गई हैं। जानकारी के अनुसार मामला बीती रात्रि करीब नौ बजे के थाना बसई जगनेर के गुगावंद का हैं। 35 वर्षीय देवेंद्र पुत्र गोलेराम घर पर शराब पीकर पहुंचा। शराब के नशे में टल्ली देखकर पत्नी गिरजा देवी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और आग बबूला हो उठी। उसने पति को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया जिससे झगड़ा शुरू हो गया। पत्नी के हाथ धारदार हथियार लग गया जिससे उसने ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर अन्य परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिए आगरा ले गए। आगरा अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पत्नी ने पति को मौत के घाट उतारने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई और मामले की जानकारी करने में जुट गई। थाना प्रभारी बसई जगनेर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया हैं कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया हैं। पत्नी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार देवेंद्र जमकर शराब पीता था जिससे आए दिन पति पत्नी में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार को उसने घर के कुछ बर्तन आदि सामान बेचकर शराब पीकर घर पहुंचा था। यह बात पत्नी गिरिजा के सिर से ऊपर चली गई और उसने आव देखा ना ताव शराब के नशे में टल्ली देखकर पति देवेंद्र पर हमला बोल दिया और उसे मौत के घाट उतार दिया।

मृतक देवेंद्र के तीन बच्चे हैं 

मृतक देवेंद्र के तीन बच्चे हैं जिसमें सबसे बड़ा बेटा ग्यारह साल, छोटा बेटा नौ साल और सात वर्षीय बेटी हैं। देवेंद्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article