महिला हेल्पडेस्क एवं परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 15 विवादित जोड़े साथ रहने को हुए राजी By राजेश कुमार 2022-05-15
सम्बंधित खबरें
15-05-2022-
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस लाइन एवं समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। महिला हेल्पडेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्शदाताओं की सहायता से महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा उपस्थित जोड़ों की समस्याओं को सुना गया। परामर्शदाताओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा समस्याओं का काउंसलिंग के द्वारा निवारण करने का प्रयास करते हुए सभी जोड़ों की आपस में परस्पर वार्ता करायी गई तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के सभी पहलुओं को समझा गया एवं उनके निराकरण के प्रयास किये गये। परिवार परामर्श केन्द्र एवं महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयास रंग लाये तथा कुल 15 पति-पत्नी के विवादित जोड़े साथ रहने हेतु राजी हुए, जिसमें परिवार परामर्श केन्द्र में उपस्थित 09 विवादित जोड़ों में 04 विवादित जोड़ों की विदाई शामिल है। परिवार परामर्श केन्द्र से निरीक्षक प्रेमलता दीक्षित, म0आ0 रीता, म0आ0 अर्चना, म0आ0 शिवम व महिला हेल्प डेस्क में नियुक्त महिला आरक्षियों, परिवार परामर्शदाताओं में डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, राजेन्द्र सिंह सेंगर, रामशंकर वर्मा, राम स्नेही यादव, प्रभा यादव तबस्सुम नफीज अशोक रस्तोगी का विशेष योगदान रहा ।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article