अस्तित्व खो रहे तालाब पोखरे पानी समेत तालाब पोखरे सोख गया प्रशासन By असद हुसैन, इसराक अहमद2022-05-15
सम्बंधित खबरें
15-05-2022-
बाजार शुक्ल अमेठी।संस्कृति और सभ्यता का प्रतीक माने जाने वाले तालाब और पोखरे बदहाल है। जल संरक्षण के साथ तालाब व पोखरों को संरक्षित करने का प्रदेश सरकार का फरमान हवा हवाई साबित हो रहा है। तालाब और सरोवर धीरे-धीरे अस्तित्व खोते जा रहे है लेकिन इनको बचाने का प्रयास कहीं से भी नहीं हो रहा है।
आज भी कई तरह के पूजा पाठ धार्मिक अनुष्ठान इन तालाबों के तट पर ही किए जाते है। आर्थिक संपन्नता के चलते जहां लोगों में तालाबों के प्रति बेरूखी है वहीं इनका लगातार अतिक्रमण होने से इनका अस्तित्व खतरे में है। क्षेत्र के सभी दिशाओं में तालाब पोखरे शासन प्रशासन की अनदेखी से आज अपना अस्तित्व धीरे-धीरे खोते जा रहे है। दशकों पूर्व तालाबों पोखरों में नहाने के लिए लोगों की भीड़ जुटती थी। वर्तमान में इन पोखरों के रख-रखाव के चलते जलकूम्भी से पानी स्नान करने लायक नहीं रह गया है। तालाबों पोखरों के आसपास गंदगी का अंबार लगा हैं। गंदगी व पटाव के कारण जमींदोज होते जा रहे है।
तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए सरकार द्वारा दभ भरती देखी जाती है हालात ढाक के तीन पात जैसे ही रह जाता है सरकार द्वारा घोषणा किया जाता है तालाब पोखरे की बाउंड्री बनाने के साथ कायाकल्प किया जायेगा। लेकिन इस दिशा में कुछ भी न होने से क्षेत्रवासी मायूस है।
राजस्व अभिलेखों के आधार पर प्रशासन क्षेत्र में पोखरे व तालाब के अस्तित्व को भले ही नकारे, पर सच यह है कि राजस्व कर्मियों की सांठगांठ से भू-माफियाओं ने राजस्व अभिलेखों से ऐसे खेल खेले हैं, जिन पर पर्दा डालना आसान नहीं होगा। जानकारी के अनुसार राजस्व अभिलेखों से क्षेत्र के बहुतयात ऐसे हैं तालाब जो नदारद हैं जो फिलहाल अस्तित्व में हैं। बाबा के बुलडोजर से जहां प्रशासनिक गलियारे से खलबली मची देखी जा रही वहीं भू माफियो के हौसले पस्त देखे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यदि जांच हुई तो कई की गर्दन फंसनी तय है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article