तीन नाबालिग किशोरियाँ आगरा कैंट स्टेशन से पकड़ी By विष्णु सिकरवार2022-05-22
सम्बंधित खबरें
22-05-2022-
आगरा। बीती रात आगरा कैंट स्टेशन पर माहौल बड़ा ही विचित्र देखने को मिला। तीन नाबालिग किशोरियाँ आगरा कैंट स्टेशन पर दिखाई दी और अचानक से गश्त कर रही टीम को देखकर भागने लगी। उन्हें भागता देख आरपीएफ और चाइल्ड लाइन की टीम ने दौड़ कर उन्हें पकड़ लिया। पकड़े जाने पर तीनों नाबालिग लड़की डरी और सहमी नहीं बल्कि आरपीएफ पर ही अकड़ने लगी। सख्ती से पूछताछ हुई तो पता चला कि तीनों नाबालिग लड़कियां अपने सपनों को पूरा करने के लिए माया नगरी मुंबई जा रही थी। वह तीनों घर से भागी हुई थी और परिजनों को भी इसकी कोई खबर नहीं थी। आरपीएफ ने कार्रवाई कर तीनों किशोरियों को चाल्डं लाईन के सुपुर्द कर दिया।
बॉलीवुड की नगरी मुंबई का सफर आसान नहीं है लेकिन तीन किशोरियों के मन में न जाने क्या आया कि घर से मुंबई जाने के लिए निकल गईं। तीनों किशोरियों के गायब होने के बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। आनन-फानन में किशोरियों की तलाश शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद आगरा कैंट स्टेशन से पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। शिकोहाबाद रेलवे कॉलोनी से शनिवार शाम को लापता गुनगुन (13), प्रगति (12), हिमांशी (13) को रविवार सुबह आगरा कैंट स्टेशन से आगरा आरपीएफ ने बरामद कर लिया। छात्राओं को अभी चाइल्ड लाइन को सौंपा गया है। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि तीनों किशोरियां मुंबई जाने के लिए आगरा कैंट स्टेशन पहुंची थीं।
नाबालिग लड़कियों के पकड़े जाने पर तीनों लड़कियां डरी नहीं बल्कि इस अंदाज में बात कर रही थी कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है। आरपीएफ को पट्टी पढ़ाने लगी कि किसी ने रुमाल सुंघाया और यहां छोड़ दिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसमें से एक लड़की टूट गई और पूरी कहानी का पर्दाफाश हो गया।
सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि लड़कियां माया नगरी मुंबई जा रही है। वह मुंबई क्यों जाना चाहती थी किशोरियां मुंबई क्यों जा रही थीं। इन्हें मुंबई कौन ले जा रहा था। इनका क्या मकसद था। इन सभी बातों का अभी रहस्य बना हुआ है। वहीं पुलिस इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article