कागारोल में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से किशोर की मौत, चचेरा भाई घायल By विष्णु सिकरवार2022-05-23

16235

23-05-2022-


आगरा। खेरागढ़ तहसील के थाना कागारोल क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार मामला सोमवार सुबह करीब आठ बजे के थाना कागारोल क्षेत्र के गांव अखबाई का हैं। एक ट्रैक्टर ट्रॉली पर 16 वर्षीय साहिल पुत्र देवेंद्र सिंह और चचेरा भाई 15 वर्षीय सुमित पुत्र रविंद्र सिंह बैठे थे। ट्रैक्टर को उनके परिवार का ही व्यक्ति चला रहा था। खेत से घर आते समय कच्चे मार्ग पर ट्रैक्टर का पहिया धंसने से वह पलट गया जिसमें वह दब गए। हादसे को देखकर चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा करके उसमें दबे लोगों को बाहर निकाल कर उपचार के लिए चिकित्सकों के पास ले गए। चिकित्सकों ने साहिल को मृत घोषित कर दिया वहीं सुमित का उपचार चल रहा हैं। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और मामले की जांच पड़ताल में लग गई।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article