दुर्घटना में मृत बच्चियों को पूर्व विधायक शोभा सिंह ने दिया 2 लाख का चेक By tanveer ahmad2022-05-29

16287

29-05-2022-


सोहावल अयोध्या
 बीते साल  दिसंबर को थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज में ट्रक पलटने से तीन किशोरियों की हुई मौत के मामले में आखिरकार प्रशासन जाग गया। पांच माह बीत जाने के बाद मृतक बच्चियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में दो-दो लाख का चेक दिया गया। अंजली मौर्या  पुत्री अनिल मौर्या और 
सृष्टि कनौजिया  पुत्री       संजय कनौजिया निवासी मुमताज नगर व शिवानी पाल पुत्री  शिव दयाल पाल निवासी ग्राम भीखन पुर दुर्घटना में यह तीनों मृतक हो गई थी।
    सांसद लल्लू सिंह और विधायक अमित सिंह चौहान के काफी प्रयास के बाद परिजनों को उनके निवासी स्थान मुमताज नगर गांव में जाकर पूर्व प्रधान शिवशंकर मौर्या की उपस्थिति में पूर्व  विधायक शोभा सिंह चौहान व सांसद लल्लू सिंह ने मृतक के पिता को चेक   दिया। इस दौरान एसडीएम अनुराग प्रसाद, लेखपाल रामयज्ञ सिंह, लेखपाल जितेंद्र विश्वकर्मा, पूर्व प्रधान शिव शंकर मौर्या व अमरनाथ यादव भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि इस घटना ने क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। सुबह स्कूल को साइकिल से निकली आर्यकन्या की तीनों छात्राओं पर प्याज से लदा ट्रक पलट गया था।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article