उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ब्रजेश पाठक ने जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण By राजेश कुमार2022-06-02

16303

02-06-2022-


कमियां मिलने पर जिम्मेदारों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लोगों में चर्चा बनी है स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण की निभाई है औपचारिकता यदि औचक निरीक्षण करते तो गंभीर मिलती अनियमितताएं

निजी अस्पतालों नर्सिंग होम जांच केंद्रों आदि पर नहीं दिया कोई ध्यान जनता का शोषण जहां पर लगातार है जारी

उन्नाव। उप मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार ब्रजेश पाठक द्वारा जिला चिकित्सालय उन्नाव का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा सर्वप्रथम जिला चिकित्सालय स्थित इमरजेन्सी ब्लाक का गहन निरीक्षण किया गया इमरजेनसी वार्ड में भर्ती मरीजो का हाल-चाल जाना एवं इमरजेन्सी में उपलब्ध दवाओ की जानकारी प्राप्त की। उपमुख्यमंत्री आपातकाल की चिकित्सा व्यवस्था से संतुष्ट दिखें , उनके द्वारा इमरजेन्सी ब्लाक स्थित सी0टी0 स्कैन यूनिट का भी निरीक्षण किया गया। उनके साथ चल रहे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने अवगत कराया कि सी0टी0 स्कैन सुविधा मरीजो को सरकार द्वारा पीपीपी माडल पर दी जा रही है। वहां मरीज के उपस्थित होने पर  उपमुख्यमंत्री को सी0टी0 स्कैन फर्म के कर्मचारी ने बताया कि वर्तमान समय में सर्वर डाउन होने के कारण सी0टी0 कार्य में समय लग रहा है , तत्काल  सर्वर की समस्या को दूर करने के लियें अपने मुख्यालय से सम्पर्क करने हेतु निर्देशित किया गया। उपमुख्मंत्री द्वारा ओ0पी0डी0 कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। ओ0पी0डी0 में मरीजो से उपचार एवं चिकित्सालय से दवा मिल रही है कि नहीं , के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई। मरीजो के उत्तर से  उपमुख्यमंत्री ने संतोष जाहिर किया गया। तत्पश्चात उनके द्वारा चिकित्सको सहित अन्य स्टाफ का के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जो चिकित्सक/कर्मचारी अवकाश पर थे उनके अवकाश पर होने सम्बन्धी अभिलेखो का गहन निरीक्षण किया गया। उपमुख्यमंत्री ने ओ0पी0डी0 स्थित दवा वितरण कक्ष का भी निरीक्षण किया गया , दवाओ की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गई। माननीय  को अवगत कराया गया कि चिकित्सालय में आवश्यक जीवन रक्षक दवाईयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। ओ0पी0डी0 से निकलते समय चिकित्सालय में स्थापित आर0ओ0 प्लान्ट का भी निरीक्षण किया। उनके द्वारा आर0ओ0 कक्ष को ओर सुव्यवस्थ्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। परिसर की साफ सफाई व्यवस्था पर उपमुख्यमंत्री द्वारा संतोष प्रकट करते हुए इस क्षेत्र में और बेहतर करने हेतु निर्देशित किया है।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article