जमीनी विवाद को सुलझाने के दौरान राजस्व कर्मी और शिकायत कर्ता पक्ष में हुई हाथापाई और गाली गलौज, वीडियो वायरल By विष्णु सिकरवार2022-06-04
सम्बंधित खबरें
04-06-2022-
आगरा। ताज नगरी आगरा की खेरागढ़ तहसील क्षेत्र में वर्षों पुराने जमीनी विवाद को सुलझाने गई तहसील की टीम और शिकायत कर्ता पक्ष के लोगों में हाथापाई और गाली गलौज हो गई जिसका एक वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में तहसील कर्मी और शिकायत कर्ता पक्ष की महिलाएं एक दूसरे पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगा रहे है।
मामला थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव चीत का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वर्षों पूर्व चीत निवासी पंचम सिंह के घरवालों ने अपनी जमीन पर दस दस रुपए के स्टांप पेपर में प्लाटिंग कर दी लेकिन उसकी रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा नहीं हुआ। लोगों ने खरीदी जमीन पर अपने घर मकान बनवा कर रहने लगे। अब कई वर्षों से पंचम सिंह उस जमीन को खाली करवाने के लिए तहसील, कलेक्ट्री, पुलिस, कमिश्नर आदि दफ्तरों के अपनी दरखास्त लेकर चक्कर लगा रहा है। दरखास्त पर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए जमीन के कुरा बंटवारे करा दिए लेकिन उससे वह संतुष्ट नहीं हुए। जिस पर उसने मंडलायुक्त को अपनी शिकायत दी। शिकायत पर मंडलायुक्त ने मामले की जांच पड़ताल कर निस्तारण कराने का आदेश दिए। जिस पर लेखपाल मोहर सिंह राजस्व की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान लेखपाल मोहर सिंह और पंचम सिंह की पत्नी, बच्चों में झगड़ा हो गया। इस दौरान झगड़े का किसी ने वीडियो बना लिया। वीडियो में तहसील कर्मी और शिकायत कर्ता पक्ष की महिला एक दूसरे पर मारपीट और गाली गलौज करने का आरोप लगा रहे है।
तहसील कर्मी मोहर सिंह ने बताया कि वह कागारोल में इंचार्ज राजस्व निरीक्षक है। लेखपाल रामकिशन के साथ वह उच्चाधिकारियों के आदेश पर मौके पर गए और पंचम सिंह को बुलाने के लिए कहा लेकिन वह नहीं आए। उनकी पत्नी और बेटे, बेटी आ गए। उनसे बातचीत करने लगे तो वह अभद्रता करने लगे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article