विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम By मोहम्मद बिलाल2022-06-05
सम्बंधित खबरें
05-06-2022-
जिलाधिकारी ने योगाभ्यास में लिया भाग लेकर किया पौधरोपण
बहराइच 05 जून। अष्टम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2022 को भव्यतापूर्वक मनाये जाने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर 19 मई से सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष 14 से 21 जून तक योग सप्ताह मनाये जाने की तैयारियाँ शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इन्दिरा गाँधी स्टेडियम में वृहद वृक्षारोपण एवं सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाधिकारी डॉ चन्द्र, अपर जिलाधिकारी मनोज, उप जिलाधिकारी सदर सौरभ गंगवार आईएएस, जिला क्रीडाधिकारी नीरज कुमार मिश्रा, क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ अशोक कुमार पाण्डेय गुलशन, गायत्री परिवार के पदाधिकारी, शिक्षक, खिलाड़ी सहित लगभग 250 योगभ्यासियों द्वारा कॉमन योगा प्रोटोकाल के अनुरुप योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ गुलशन ने बताया कि योग दिवस 21 जून 2022 को 06 लाख लोगों को योगाभ्यास कार्यक्रम से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
योगाभ्यास कार्यक्रम के उपरांत जिला अधिकारी डॉ. चन्द्र ने अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ताकि वातावरण हरा-भरा हो और पर्यावरण भी संतुलित बना रहे। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। जिलाधिकारी डॉ चन्द्र ने योगाभ्यास के पश्चात् मौजूद लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए संकल्प भी दिलाया।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article