राशन लेने गए कार्ड धारक को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार By विष्णु सिकरवार 2022-06-07
सम्बंधित खबरें
07-06-2022-
आगरा। तहसील खेरागढ़ क्षेत्र में रविवार को राशन लेने गए कार्ड धारक पर कोटेदार के भतीजे ने नुकीले हथियार से बार करके घायल कर दिया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ लिया।
आपको बता दें कि रविवार दोपहर थाना जगनेर के सरेंधी में नगला लाले निवासी उत्तम पुत्र रामवीर राशन लेने गया था। इस दौरान कोटेदार राजवीर की दुकान पर उसका भतीजा कपिल पुत्र बनवारी वितरण का कार्य कर रहा था। राशन डीलर के भतीजे कपिल से राशन को लेकर उत्तम का विवाद होने लगा। मामला धीरे धीरे बढ़ता चला गया इस दौरान कपिल को गुस्सा आ गया और उसने नुकीले धारदार हथियार से उत्तम पर वार करके भाग गया। पुलिस ने पीढ़ित परिजनों की तहरीर पर जान लेवा हमले में मुकदमा पंजीकृत करके आरोपी कपिल को पकड़कर न्यायालय भेज दिया।
बताया जा रहा है कि कार्ड धारकों को कम राशन दिया जा रहा है जिसे लेकर कपिल और उत्तम में विवाद पैदा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि कपिल अपना आपा खो बैठा और उत्तम पर हमला करके घायल कर दिया। थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि उत्तम की तबियत ठीक है, चिंता की कोई बात नही है। उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, अब वह अपने घर पर है। आरोपी को पकड़कर न्यायालय भेजा गया है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article