भ्रष्टाचार पर करारी चोट करता है नाटक “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ़ एन अनार्किस्ट" By tanveer ahmad2022-06-15

16367

15-06-2022-


लखनऊ। नव अंशिका फाउण्डेश, उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी और संस्कृति विभाग के तत्वावधान में सोमवार 13 जून को नाटक “दी एक्सीडेंटल डेथ ऑफ़ एन अनार्किस्ट" का मंचन विकास दुबे के कुलश निर्देशन में वाल्मीकि ऑडिटोरियम में किया गया। इस नाटक के लेखक डारिओ फो हैं और इस नाटक का हिंदी रूपांतरण अमिताभ श्रीवास्तव ने किया हैं। इस नाटक के माध्यम से भ्रष्टाचार के मुद्दे को प्रभावी रूप से उठाया गया।

नाटक का कथानक, आतंकी बम विस्फोट के सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्ति पर आधारित था। पुलिस मुख्यालय में पूछताछ के दौरान उसकी मृत्यु चौथी मंजिल की खिडक़ी से गिर कर हो जाती है। पुलिस रिपोर्ट में तमाम साक्ष्यों को नजरअंदाज करते हुए उसे आत्महत्या करार दिया जाता है। नाटक के दौरान एक संकी का पुलिस मुख्यालय में प्रवेश होता है। वह अपने तर्कों से कथानक में मोड़ लाने में सफल हो जाता है। मंच पर बाजपेयी की राहुल दक्ष, हवलदार की आदर्श तिवारी, संकी की विकास दुबे, पहुजा की अमन आर्य, सुपरिटेंडेंट की सतीश झा, फातिमा की भूमिका सुधा प्रजापति ने प्रभावी रूप से निभायी। मंच परे में कला निर्देशक का राज नितिन यादव, प्रकाश परिकल्पना का नीतीश भारद्वाज और संगीत परिकलपना का तुषार गुप्ता, मंच सज्जा का मेराज आलम और अंशुमन दीक्षित ने दायित्व निभाया। इसमें शैलेश पाली, काव्या मिश्रा, मनीष पाली, राहुल य़ादव, शुभम तिवारी, शुभम सिंह, अंशिका त्यागी प्रज्ज्वल श्रीवास्तव ने सहयोग किया। रिया तिवारी सहायक निदेशक रहीं।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article