खेरागढ़ में पुलिस प्रशासन की निगरानी में शांति पूर्ण संपन्न हुई जुम्मे की नमाज By विष्णु सिकरवार 2022-06-17

16385

17-06-2022-


आगरा। बीते दो सप्ताह से जुमे की नमाज के बाद यूपी के कई शहरों में भड़की हिंसा के और उपद्रव की घटनाओं के बाद ताजनगरी आगरा का प्रशासन किसी भी सूरत में ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के सभी स्थानों पर प्रशासन की देखरेख में हुई नमाज।
खेरागढ़ की जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज मौलवी मोहम्मद परवेज ने अदा कराई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चे, युवक,बुजुर्ग मौजूद रहे। जिन्होंने नमाज अदा करते हुए सर्व समाज के लिए सुख शांति और अमन चैन की कामना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उपजिलाधिकारी अनुज नेहरा, सीओ खेरागढ़ महेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जिन्होंने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था अपनी अपनी पैनी निगरानी में रही।
जुमे की नमाज के शांति पूर्ण संपन्न होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों के बाहर जाने के बाद ही पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। जिसके बाद भी प्रशासन लगातार कस्बे में गश्त करता रहा।
खेरागढ़ की जामा मस्जिद में जुमे की नमाज मौलवी मोहम्मद परवेज, नदीम में मदीना मस्जिद के मौलवी हाफिज अब्दुल रहमान, जामा मस्जिद जगनेर के मौलवी अनवार खान, कागारोल की जामा मस्जिद,  नयागांव की जामा मस्जिद, बसई की मस्जिद आदि में शांति पूर्ण ढंग से नमाज अदा हुई। इस दौरान भारी बल मौजूद रहा।
सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि सर्किल में करीब चालीस मस्जिद पर शांति पूर्ण ढंग से नमाज संपन हुई है, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article