खेतों में नहीं मिली भैंस तो परिजनों के डर से भागा किशोर, पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा By विष्णु सिकरवार2022-06-26

16475

26-06-2022-


 आगरा। खेरागढ़ तहसील के थाना जगनेर क्षेत्र से लापता किशोर को पुलिस ने चंद घंटों की कढ़ी मशक्कत के बाद सकुशल बरामद कर लिया। किशोर के सकुशल बरामदगी पर पुलिस ने चैन की सांस ली। किशोर को बरामद कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। बच्चे की सकुशल मिलने पर परिजनों के चिंता से मुरझे हुए चेहरों पर मुस्कान बिखरने लगी।
धनीना निवासी रघुनाथ का दस वर्षीय बेटा नितेश शनिवार शाम को घर से खेतों पर भैंस लेने के लिए गया। खेतों से काफी देर तक वापिस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उसकी तलाश में जुट गए। काफी खोजबीन करने के बाद कहीं पता नहीं चला तो रात्रि करीब दस बजे पुलिस को बताया। तभी से पुलिस बच्चे का पता लगाने में जुटी हुई थी।
थाना प्रभारी जगनेर ईश्वर सिंह तोमर ने बताया है कि नितेश को परिजनों ने खेत पर भैंस लाने के लिए भेज दिया। लेकिन उसने आसपास भैंस काफी देखने के बाद नहीं मिली तो परिजनों की डांट फटकार के डर से पैदल भाग गया। पुलिस ने बताया कि नितेश के पास एक मोबाइल था जो कि बैटरी डाउन होने के कारण बंद हो गया। लेकिन उसकी लास्ट लोकेशन किरावली में मिली। उसी के आधार पर पुलिस टीम सक्रिय हो गई और रात्रि से लेकर सुबह तक किरावली के आसपास में खोजबीन करने में जुट गई। जिस पर वह एक ढाबे के पास मिल गया। पुलिस उसे जगनेर ले आई और सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिता रघुनाथ ने उसे छाती से लगा लिया।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article