कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ों कांग्रेसियों ने अग्नि वीर सैनिक भर्ती योजना का किया विरोध By राजेश कुमार2022-06-27
सम्बंधित खबरें
27-06-2022-
उन्नाव।कांग्रेस पार्टी की जिलाध्यक्ष आरती बाजपेई के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसियों ने चिलचिलाती धूप में सड़क पर निकल कर भारत सरकार की 4 वर्षीय अस्थायी सेना में नियुक्ति वाली अग्निपथ योजना के विरोध में सत्याग्रह आंदोलन छेड़ा। उन्होंने इस योजना को सेना में भर्ती होने वाले नौजवान देशभक्तों के साथ छलावा करार दिया। तभी उप जिलाधिकारी अंकित शुक्ला और उप पुलिस अधीक्षक विक्रमाजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ आ धमके और आंदोलनकारियों को तहसील कार्यालय के लिए कूंच करने से जबरन रोक दिया।
कांग्रेस पार्टी के विधानसभा क्षेत्र कार्यालय चयनिका पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सत्याग्रह आंदोलन कर रहीं जिला अध्यक्ष श्रीमती बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से देश के नौजवान रोजगार तो कम पायेंगे, लेकिन अधिकांश युवक बेरोजगारी का दंश झेलने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने दावा किया कि ठेका प्रथा पर देश की सेवा संभव ही नहीं है। आज सेना में भर्ती होने वाला हर नौजवान अपने और अपने परिवार के भविष्य को लेकर सशंकित है। उन्होंने अग्निपथ योजना के संदर्भ में प्रश्न किया कि जबकि सेना कल्याण कार्यक्रम के द्वारा बमुश्किल 10 फ़ीसदी पूर्व सैनिकों को रोजगार नही मिल पा रहा है तो मात्र 4 साल की नौकरी के बाद जबरन रिटायर किए गए हजारों अग्नि वीरों को सरकार आखिर कैसे नौकरी देगी। उन्होंने दुख जताया कि इस योजना में सेवानिवृत्त फौजी पेंशन का भी हकदार नहीं होगा। ऐसी स्थिति में देश के बेरोजगार नौजवानों की अच्छी खासी फौज खड़ी हो सकती है, जो देश के लिए बेहद घातक सिद्ध होगी। इसलिए कांग्रेस पार्टी हर नौजवान के साथ खड़ी है और इस योजना के निरस्तीकरण की मांग करती है। आंदोलनकारी केंद्र और प्रदेश सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी कर रहे थे। तभी भारी पुलिस बल के साथ एसडीएम अंकित शुक्ला और पुलिस क्षेत्राधिकारी विक्रमाजीत सिंह आ पहुंचे। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तहसील कार्यालय जाने से जबरन रोक दिया। सत्याग्रह में प्रमुख रूप से कमल तिवारी एआईसीसी, दिनेश शुक्ला पीसीसी, जिला उपाध्यक्ष ताजुद्दीन अंसारी व कृष्ण पाल यादव (पूर्व प्रमुख), युसूफ फारुकी खुर्रम महासचिव, मंसूर अली, अतुल शुक्ला, विदुषी बाजपेई सचिव यूपीएसएम, नगर अध्यक्ष सलमान सिद्दीकी, उपाध्यक्ष इक़बाल अंसारी, महेंद्र मिश्रा, अब्दुल माबूद , ठाकुर दुर्गेश सिंह, जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ रामकृष्ण रावत, व्यापार प्रकोष्ठ के अमित रंजन मिश्रा, वरुण तिवारी, डॉ बुद्धा लाल गौतम, संजीव शुक्ल, कमलेश शुक्ल, विशाल मिश्रा, संतोष यादव, शानू , पप्पू द्विवेदी, ज़मील, संतोष त्रिपाठी, बलराम त्रिवेदी सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे |
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article