श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर हुआ भंडारा, उमड़ी भक्तों की भीड़ By विष्णु सिकरवार2022-06-27
सम्बंधित खबरें
27-06-2022-
आगरा। लखनपुरा गांव में हनुमान मंदिर पर महन्त हरिदास महाराज के सानिध्य में पिछले सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर हवन व भंडारे का आयोजन किया गया। जो देर शाम तक चलता रहा। खेरागढ़ कस्बे से सटे गांव लखनपुरा स्थिति हनुमानजी के मंदिर पर पिछले एक सप्ताह से चल रही श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर आयोजित हवन व पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मथुरा से आये कथा व्यास विनोद शास्त्री महाराज ने सात दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई।
उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। ग्राम प्रधान बी पी सिंह ने बताया कि आज कथा समापन के दिन सोमवार को सुबह नौ बजे से वैदिक विधि-विधान से हवन पूजन कर पूर्णाहुति के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को पंगतों में बिठाकर प्रसादी खिलाई गई जो देर शाम तक चलती रही।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article