03 करोड़ 18 लाख 46 हजार 969 रुपए की अचल संपत्ति की गई कुर्क By राजेश कुमार 2022-07-02
सम्बंधित खबरें
02-07-2022-
उन्नाव ।पुलिस द्वारा गैंगस्टर रजोल सिंह उर्फ अरूण कुमार सिंह पुत्र स्व0 फतेह बहादुर सिंह नि0 742 कल्याणी देवी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव के विरुद्ध अन्तर्गत धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त अपराधी द्वारा समाजविरोधी क्रियकलापों से अर्जित की गई अवैध अचल सम्पत्ति जिसकी कीमत कुल 03 करोड़ 18 लाख 46 हजार 969 रुपए को जब्त/कुर्क किया गया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर की आख्या दिनांक 13.06.2022 द्वारा अवगत कराया गया कि मु0अ0सं0 293/22 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर अधिनियम में नामित अभियुक्त रजोल सिंह उर्फ अरूण कुमार सिंह पुत्र स्व0 फतेह बहादुर सिंह नि0 742 कल्याणी देवी थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध हैं तथा रजोल उपरोक्त के द्वारा अपने आर्थिक व भौतिक लाभ हेतु अवैध तरीके से गैंग बनाकर गरीब लोगों की जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से बेंचकर अपराध में आर्थिक लाभ प्राप्त कर रहा है।
जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वाद संख्या 09/2022 धारा 14(1) गिरोहबंद अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए सिटी मजिस्ट्रेट महोदया एव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर मय भारी पुलिस बल के साथ अभियुक्त रजोल उपरोक्त द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित अचल संपत्ति कीमत करीब 03,18,46,969/- रु0 को कुर्क/जब्त किया गया।
इनसेट
कुछ इस प्रकार हैं संपत्ति
खतौनी संख्या 1428 से 1433 के खाता संख्या 46 कुल भूमि 0.919 हे0 पर द्विव्यानंद आश्रम का निर्मित भवन जिसकी अनुमानित कीमत 02,48,29,000 रु0 है।
कल्यणी देवी सिविल लाइन भवन संख्या 71/01 जिसकी अनुमानित कीमत 08,56,660 रु0 व निर्मित भवन की कीमत 23,45,564 रु0 है।मोहल्ला पीताम्बर नगर भवन संख्या 1399 जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख 99 हजार रूपये है।अन्दर नगर पालिका गाटा संख्या 1425 से 1430 खाता संख्या 6444 खसरा सं0 2517 जिसकी अनुमानित कीमत 07,15,605 रु0 है।
बाहर नगर पालिका गाटा संख्या 1420 से 1433 खाता संख्या 447 खसरा सं0 1345 जिसकी अनुमानित कीमत 05,01,140 रु0 है।
उक्त कुल अचल सम्पत्ति की मालियत – 03,18,46,969/- रु0 है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article