आगरा में लूट के बाद पति-पत्नी की हत्या,कमरे में खून से लथपथ मिलें शव By विष्णु सिकरवार2022-07-04

16558

04-07-2022-


आगरा। जनपद के पिनाहट कस्बे में रविवार दोपहर को एक गल्ला व्यापारी और उसकी पत्नी का शव घर में खून से लथपथ पड़ा हुआ मिला। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। लूट के बाद दोनों की हत्या की गई है। वहीं दोहरे हत्याकांड की खबर से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मौके पर एस पी पूर्व सोमेंद्र मीणा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से गुस्साए व्यापारियों ने बाजार को बंद कर दिया।
थाना पिनाहट कस्बे के मोहल्ला मार निवासी सुरेश गुप्ता 70 वर्ष गल्ला व तेल मिल के व्यापारी थे। वह शानिवार को अपने पुत्र के पास आगरा गए थे। वहां से शाम चार बजे वापस आ गए। इसके बाद उन्होंने मिल को खोला। शाम साढ़े 7 बजे मिल को बंद करके घर चले गए। सुरेश गुप्ता हमेशा जल्दी दुकान खोल लेते थे। लेकिन रविवार दोपहर 12 बजे तक वह मिल खोलने के लिए दुकान पर नहीं आयें। ना ही कोई घर से बाहर निकला। इस पर पडोसी उनके घर पर गए।
खून से लथपथ मिलें शव
घर का दरवाजा खोलते ही पडोसियों के होश उड़ गए। कमरे में सुरेश गुप्ता व उनकी पत्नी कृष्णा 65 वर्ष का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। वहीं घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। शोर सुनकर अन्य लोग भी मौके पर आ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। व्यापारी पति-पत्नी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एस पी ग्रामीण पूर्वी सोमेंद्र मीणा कई थानों की फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घटना से पिनाहट कस्बे के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उन्होंने बाजार को बंद कर दिया है। व्यापारियों ने जल्द से जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की है। वहीं व्यापारी के घर में कोहराम मच गया है। ये बोले पुलिस अधिकारी
एस पी पूर्वी सोमेंद्र मीणा ने बताया है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घर में लूटपाट हुई है। इसी को लेकर दोनों की हत्या की गई है। पुलिस आस-पास के घरों में लग रहे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article