वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत जनपद में बृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर पूरा किया गया By राजेश कुमार2022-07-05
सम्बंधित खबरें
05-07-2022-
उन्नाव।वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत महनौरा, नवाबगंज,में वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते माननीय सांसद जनपद डॉ स्वामी साक्षी महाराज, जनपद के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जी, पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण और स्कूली छात्र-छात्राएं।वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत लालपुर, विकासखंड बिछिया, उन्नाव में वृक्षारोपण करते जनपद के नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण।
मां चंद्रिका देवी मंदिर बक्सर धाम, उन्नाव में दर्शन उपरांत वृक्षारोपण महा अभियान 2022 के तहत वृक्षारोपण करते नोडल अधिकारी/ प्रमुख सचिव, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग अनिल गर्ग जिलाधिकारी रवींद्र कुमार जी व मुख्य विकास अधिकारी दिव्यांशु पटेल सहित अन्य अधिकारीगण।
उप कृषि निदेशक ने विकासखण्ड सि0सिरोसी के राजकीय कृषि प्रक्षेत्र पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन दलहन घटक योजनान्तर्गत दलहन मिनीकिट, उर्द, मूंग एवं अरहर बीज का निशुल्क वितरण कार्यक्रम एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सदर पंकज गुप्ता ने फलदार वृक्ष को रोपित करते हुये यह सन्देश दिया कि सभी नागरिक पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बने तथा ज्यादा-से-ज्यादा पौधो को रोपित करें। उन्होंने कृषकों से जैविक खेती करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक उन्नाव डा0 मुकुल तिवारी ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण जन आन्दोलन चलाया जा रहा है, जिसमें जनपद में कृषि विभाग द्वारा तीन दिवसों में 467700 पोधों का रोपण किया जाना है। आज दिनंाक 05.07.2022 को 80 प्रतिशत पौधांे का रोपण किया जायेगा तथा शेष 20 प्रतिशत पौधों का रोपण दो दिनों में पूर्ण कर लिया जायेगा। उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देेते हुये कहा कि किसान भाई दलहनी फसलों को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते है।
जिला कृषि अधिकारी कुलदीप कुमार मिश्रा ने कृषक भाईयों से अपील की, कि राजकीय कृषि बीज भण्डार पर उन्नत प्रजाति के बीज अनुदान पर उपलब्ध है, जिसका लाभ कृषक भाई ले सकते है। कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी अशोक कुमार द्वारा किया गया। खेत तालाब योजनान्तर्गत विकास खण्ड बिछिया के ग्राम पवई में कृषक सुरेश मिश्रा के तालाब के चारों ओर फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास शुक्ला, उप सम्भागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर विकास किशोर एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें तथा इनके द्वारा पौधों रोपण भी किया गया।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article