पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है: रोली सिंह By tanveer ahmad2022-07-06

16577

06-07-2022-


मवई अयोध्या वृक्षारोपण जनांदोलन 2022 के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को मवई ब्लॉक क्षेत्र के बिहारा गांव में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह व विशिष्ट अतिथि रूदौली विधायक रामचन्द्र यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।ग्राम प्रधान बलवंत सिंह ने मंचासीन सभी अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि सीएम योगी द्वारा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ वृहद वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है। जिसे पूरा करना हम सबका कर्तव्य है। इसी क्रम में जनपद में 41 लाख 50 हजार 91 पौधरोपण किया जाना है।उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश के अंदर वृक्षारोपण अति आवश्यक है। क्योंकि वनों एवं पेड़ पौधों से जड़ी बूटियां,औषधियां, फल फूल प्राप्त होते हैं।जिनका लाभ आमजन को प्राप्त होता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है।
विधायक श्री यादव ने कहा कि 5,6 व 7 जुलाई 2022 तक प्रत्येक परिवार अपने पास पड़ोस में एक-एक वृक्ष अनिवार्य रूप रोपित करना है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष लगाना 10 पुत्र/पुत्रियों के बराबर है । एक वृक्ष लगाने से आपका सम्मान व स्वाभिमान दोनो बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से अपने आंगन में ज्यादातर नीम के वृक्ष लगाने पर बल दिया। और कहा कि यह एक औषधीय वृक्ष है। जिसके उपयोग से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। उन्होने कहा कि पेड़ जहां होते हैं। वहां की जलवायु भी ठीक रहती है।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अशेष गुप्ता,रेंजर ओमप्रकाश,डिप्टी रेंजर वीरेंद्र तिवारी,वन दरोगा नरेंद्र राव,अरविंद मिश्रा, प्रधान बलवंत सिंह ,ग्राम विकास अधिकारी विजय शंकर जे ई आशीष तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article