आगरा नगर निगम शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर By विष्णु सिकरवार 2022-07-06
सम्बंधित खबरें
- उपजिलाधिकारी पंकज कुमार की अध्यक्षता में भाले सुल्तान में पीस कमेटी बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने के निर्देश
- अखंड ज्योति गंगा यात्रा का डलमऊ में हुआ भव्य स्वागत
- अनुदेशिका की तबादले की खबर सुनते ही बच्चे हुए भावुक
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छत्राओं के लिए राहत भरी खबर
- होम्योपैथी पुरोधा सम्मान से नवाजे गये प्रसिद्व चिकित्सक डा. सलीम
06-07-2022-
आगरा। महापौर नवीन जैन के नेतृत्व आगरा नगर निगम भी शत प्रतिशत डिजीटल नगर निगम बनने की ओर अग्रसर हो चुका है। आगरा नगर निगम में लगभग सभी विभागों का काम न केवल ऑनलाइन हो चुका है बल्कि कार्यालय में रखे सभी रिकाॅर्ड भी डिजीटल फाॅर्म में सुरक्षित रखे जा रहे हैं जिससे अनावश्यक कागजों और समय की बचत हो रही है। नगर निगम के कार्यकारिणी कक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में महापौर नवीन जैन ने बताया कि विगत 4 वर्षों में नगर निगम को डिजिटलाइज्ड बनाने हेतु जन हित में कई सुविधाएं शुरू की गयीं हैं।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि सभी करदाताओं के हाउसटैक्स रिकार्ड को डिजिटाइज्ड करा हाउसटैक्स के पोर्टल www.agrapropertytax.com पर उपलब्ध करा दिया गया है। कोई भी करदाता अपने गृहकर से सम्बन्धित समस्त रिकार्ड ऑनलाइन देख सकता है व उसका प्रिंट भी निकाल सकता है।
महापौर नवीन जैन ने बताया कि नगर निगम में घर बैठे ही ऑनलाइन हाउस टैक्स जमा करने की सुविधा लगभग ढ़ाई साल पहले ही शुरू हो चुकी है। इससे पहले लोगों को नगर निगम के कार्यालय या कैश काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती थी लेकिन ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा शुरू हो जाने के बाद अब गृहस्वामी घर बैठे ही अपना हाउस टैक्स जमा कर सकता है। वहीं ऑनलाइन पैसा जमा करने के बाद एंड्राॅयड बेस्ड टैक्स कलेक्शन डिवाइस के माध्यम से टैक्स की रसीद तुरन्त ही उसके ऑनलाइन रिकाॅर्ड में अपडेट हो जाती है।
नगर निगम आगरा में नामांकन (म्यूटेशन) कराने के लिए भी आनलाईन पोर्टल संचालित है जिसमे आवेदक स्वयं आनलाईन आवेदन प्रस्तुत करता है। जिसके उपरान्त विभागीय कार्यवाही भी आनलाईन की जाती है जिसकी स्थिति आवेदक आनलाइन ही देख सकता है। विभागीय कार्यवाही पूर्ण होने के उपरान्त आवेदक का नामांकन आनलाईन ही किया जाता है। नगर निगम आगरा द्वारा नामांकन की प्रक्रिया पूर्णत आनलाईन है। आनलाईन संचालित पोर्टल www.agrapropertytax.com/mutation है।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article