डग्गामार वाहनों के सामने बेवस सिटी बस By विष्णु सिकरवार2022-07-06

16583

06-07-2022-


आगरा। एक जुलाई से भगवान टॉकीज से कागारौल के लिए शुरू की गई सिटी बस सेवा अभी फिलहाल घाटे में चल रही है। एक सप्ताह होने के बावजूद सिटी बसों को डग्गामार वाहन चालक सवारियां नही भरने दे रहे है।
डग्गामार वाहन सवारियों को जबदस्ती अपनी गाड़ियों में ठूस लेते है अगर सिटी बस का परिचालक उनसे कुछ बोलने की जहमत करता है तो उसे गालियों का सामना करना पड़ता है। 
  आपको बता दें कि शहर में प्रदूषण को खत्म करने तथा अवैध पार्किंग और डग्गामार वाहनों को बंद करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश है। लेकिन जिम्मेदार इन पर कार्यवाही करने की बजाय गर्मी के मौसम में अपने अपने एसी दफ्तरों में सोये हुए है। 
   इसी कड़ी में शहर को देहात से जोड़ने के लिए शासन के निर्देश पर आगरा भगवान टाकीज से कागारौल तक चार एसी सिटी बस चालू की गयी है। कागारौल में जर्जर पड़े बस स्टैंड पर ही इनका ठहराव किया जा रहा है। वही दर्जनों की संख्या में पहले से डग्गामार वाहन खड़े होते है। जिनकी बजह से आगरा जगनेर मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। लेकिन जिम्मेदार अपनी जेब भरने के चलते अभी इनकी तरफ आंख उठा कर भी नही देख पा रहे है,चाहे सरकार को राजस्व का कितना भी घाटा हो जाये। 
  अगर कागारौल से आगरा मार्ग की बात की जाए तो कागारौल से ईदगाह बस स्टैंड तक करीब आधा दर्जन थाने और पुलिस चौकियां भी है, लेकिन कहीं भी इनको रोका टोका नही जाता है। इन पर खुद पुलिस कर्मी नियमों को तोड़ कर पीछे पैरदान पर खड़े होकर सफर करते हुए देखे जा सकते है। जब कानून का पालन कराने वाले ही कानून तोड़ेंगे तो उनके खिलाफ कोई कैसे कार्यवाही कर सकता है। 
   आगरा एआरएम राजेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर से देहात को जोड़ने के लिए अभी फिलहाल चार बसों का संचालन शुरू किया गया है। लेकिन दुर्भाग्य है कि इस रुट पर डग्गामारी हावी है। इसके लिए आरटीओ से शिकायत कर कार्यवाही करवाई जाएगी। अगर ऐसा ही चलता रहा तो सरकारी बसों का खर्चा भी नही निकलेगा और बेवस विभाग को ये बंद करनी पड़ जाएगी।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article