शैक्षिक संगठनों के नेतृत्व में शिक्षक आलोक पाण्डेय के निधन पर बीआरसी सुमेरपुर में शोकसभा आयोजित By राजेश कुमार2022-07-18

16659

18-07-2022-


संघों के पदाधिकारियों एवम् शिक्षकों ने शिक्षक आलोक पाण्डेय को श्रद्धांजलि देकर किया नमन

उन्नाव। सुमेरपुर ब्लाक के समस्त शैक्षिक संगठनों के नेतृत्व में शिक्षक आलोक पाण्डेय के निधन पर बीआरसी सुमेरपुर में शोक सभा का आयोजन कर स्वर्गीय आलोक पाण्डेय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर उनको नमन किया। शिक्षक आलोक पाण्डेय की सोमवार को विद्यालय जाते समय फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मृत्यु हो गयी। खण्ड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कान्त मिश्र ने शिक्षक आलोक पाण्डेय के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
           बतातें चलें कि कानपुर जनपद के पाल्हेपुर गाँव निवासी एवम् उच्च प्राथमिक विद्यालय सेढूपुर में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत शिक्षक आलोक पाण्डेय (39 वर्ष) को सोमवार को फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे उनकी दुर्घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। स्वर्गीय आलोक पाण्डेय अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार में कमाने वाले एक मात्र सदस्य थे। शिक्षक संघों के पदाधिकारियों में विनोद सिंह धर्मेश श्रीवास्तव संकल्प मिश्रा डॉ आशीष दीक्षित सोनू बाजपेई देश दीपक पाण्डेय स्वतन्त्र सिंह कृष्ण मोहन सिंह बसन्त मिश्रा अक्षय कटियार समेत आदि संकट की इस घड़ी में परिवार को यथा सम्भव सहयोग का शीघ्रता शीघ्र दिलाने का भरोसा दिलाया और जीवन के कठिन समय में शिक्षकों को एकजुट रहते हुए एक दूसरे का सहयोग करते रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षक की मौत से शिक्षक शिक्षामित्र एवम् अनुदेशकों में भारी आक्रोश व्याप्त रहा।
        इस अवसर पर रवि शंकर पाण्डेय लोकेश मिश्र गिरीश प्रताप सिंह देश दीपक पाण्डेय विक्रम सिंह रामदेव यादव दीपक वर्मा प्रेम शंकर शुक्ला अखण्ड प्रताप सिंह राम प्रताप सिंह नीरज कुमार कमलेश कुमार प्रदीप सिंह सुनील गुप्ता महादेव प्रसाद योगेंद्र शुक्ला अंकित रावत अरुणेंद्र विक्रांत हरिओम योगेश आमोद गौतम दीप नारायण श्रीवास्तव शिवाजी अवस्थी अभिषेक मिश्रा प्रभाकर विकास भारती इंसाद अली निवेदिता सचान निशा तोमर कुसुम शुक्ला उषा भदोरिया आराधना सुमन सिंह वंदना दीक्षित रूपा सारिका शुक्ला रेखा लक्ष्मी मिश्रा योगिता सिंह प्रतिभा वंदना शालिनी सारिका शुक्ला समेत सैंकड़ों शिक्षक शिक्षामित्र एवम् अनुदेशक मौजूद रहे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article