एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने किया युवा उत्सव का शुभारम्भ By मोहम्मद बिलाल2022-07-21
सम्बंधित खबरें
21-07-2022-
बहराइच। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला अन्तर्गत युवा कार्यक्रम विभाग, भारत सरकार के तत्वावधान में महिला महाविद्यालय बहराइच के बहुउद्देशीय हाल में आयोजित ‘‘युवा उत्सव‘‘ कार्यक्रम का मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। तत्पश्चात कलाकारो द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह व प्रभारी डीओ पी.आर.डी. राजन कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
महिला महाविद्यालय के बहुउद्देशीय हाल में ‘‘युवा उत्सव’’ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में लोकनृत्य (फोक डांस), लोकगीत (फोक-सांग), एकांकी (वन एक्ट-प्ले), क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी), कनार्टक वोकल, सितार वादन, बाँसुरी वादन, तबला वादन, वीणा वादन, मृदंगम वादन, हारमोनियम लाइट, गिटार वादन, मणिपुरी नृत्य, ओडिसी नृत्य, भरतनाट्यम नृत्य, कत्थक नृत्य, कुचिपुड़ी नृत्य व एक्सटेम्पोर (एलोक्यूशन) आदि विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया गया। ‘‘युवा उत्सव’’ के अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता में हारमोनियम लाइट में आदेश, क्लासिकल वोकल (हिन्दुस्तानी) में अंकित वाल्मीकि, एकांकी में आदित्य एण्ड ग्रुप, बांसुरी वादन में आदित्य त्रिपाठी व कत्थक में गरिमा एवं अन्नपूर्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जसवीर सिंह, श्रद्वा पाण्डेय एवं शिवम कुमार द्वारा निर्णायक की भूमिका का निर्वहन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अमित कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया। जिला विकास अधिकारी व प्रभारी जिला युवा कल्याण अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व मेडल प्रदान किया गया।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article