आजादी का अमृत महोत्सव अभियान अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के जन्म दिवस पर ओज पर आधारित कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन By राजेश कुमार2022-07-23
सम्बंधित खबरें
23-07-2022-
उन्नाव। आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अन्तर्गत अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद के जन्म दिवस पर ग्राम बदरका उन्नाव में ओज पर आधारित कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन के क्रम में सर्व प्रथम जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी सांसद प्रतिनिधि विधायक भगवन्तनगर आशुतोष कुमार शुक्ला, ब्लाक प्रमुख सिकन्दरपुर करन प्रेम सिंह चन्देल एवं अन्य गणमान्य नागरिको द्वारा अमर शहीद चन्द्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गयी व जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक का स्वागत बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर जिला विकास अधिकारी संजय कुमार पाण्डेय, जिला पर्यटन अधिकारी सन्तोष कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी सिकन्दरपुर करन श्री चन्द्र शेखर एवं ग्राम बदरका के प्रधान संजय यादव द्वारा किया गया ।
आजादी का अमृत महोत्सव के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए उपस्थित जन समूह को आगामी 13 अगस्त 2022 से 15 अगस्त 2022 तक प्रत्येक घर में तिरंगा फहराते हुए सेल्फी को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की गयी। कार्यक्रम में ओज पर आधारित कविता पाठ हेतु मंच का संचालन विश्वनाथ विश्व द्वारा किया गया। सुश्री प्रियंका शुक्ला, शानू बाजपेयी, अतुल बाजपेयी, राहुल वर्मा सुश्री श्रद्धा कुमारी द्वारा उपस्थित जन समूह के समक्ष औज से ओत-प्रोत कविता पाठ किया गया जिस पर उपस्थित जन समूह द्वारा ताली के माध्यम से कवियों का उत्साह वर्धन किया गया। संतोष कुमार सिंह जिला पर्यटन अधिकारी द्वारा कार्यक्रम के समापन की घोषणा करते हुए जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा उपस्थित जन समूह को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article