श्रमिकों का दिल जीत कर भारतीय मजदूर संघ पहुंचा शून्य से शिखर पर By मोहम्मद फहीम2022-07-23
सम्बंधित खबरें
23-07-2022-
सोहावल अयोध्या।।भारतीय मजदूर संघ का 68 वां स्थापना दिवस शनिवार को प्रेस क्लब परिसर में मनाया गया. इस मौके पर संघ के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. दत्तोपंत ठेंगड़ी ने वर्ष 1955 में भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी. यह गैर राजनीतिक संगठन है. जमशेदपुर में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि योगाचार्य डॉक्टर चैतन्य व विशिष्ट अतिथि महानगर प्रचारक सुबोध जी एवं विभाग प्रमुख जयप्रकाश सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे. योगाचार्य डॉक्टर चैतन्य कहा कि देश में जितने भी मजदूर संगठन सरोकार नहीं रखता है और राष्ट्रहित, उद्योग हित एवं मजदूर हित के मंत्र को लेकर कार्य करता है महानगर प्रचारक सुबोध जी ने कहाभारतीय मजदूर संघ भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय श्रमिक संगठन है. इसकी स्थापना भोपाल में महान विचारक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने महान समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी के जन्मदिवस के अवसर पर 23 जुलाई, 1955 में भोपाल में की।भारत के अन्य श्रम संगठनों की तरह यह किसी संगठन के विभाजन के कारण नहीं बना, और न ही यह किसी राजनीतिक दल की श्रमिक इकाई है. यह राष्ट्रीय व राष्ट्र हित में विचारधारा वाले लोगों का एक सम्मिलित प्रयास का परिणाम था।विभाग प्रमुख जय प्रकाश सिंह ने कहा यह देश का पहला मजदूर संगठन है, जो मजदूरों का, मजदूरों के लिए, मजदूरों द्वारा संचालित स्वतंत्र मजदूर संगठन है. स्थापना के पश्चात द्रुत गति से उन्नति करते हुए आज भारतीय मजदूर संघ देश में सर्वाधिक सदस्ता वाला मजदूर संगठन है।भारतीय मजदूर संघ स्थापना के 52 वर्ष (आज 64 वर्ष पूरे हो गए) पूरे होने पर एक करोड़ से अधिक सदस्यता तथा पांच हजार से अधिक यूनियनों के साथ देश का पहले नम्बर का केन्द्रीय श्रमिक संगठन बना. भारतीय मजदूर संघ का कार्य भारत के 32 राज्यों तथा 44 उद्योगों में है. 1989 की सदस्यता सत्यापन के आधार पर पहली बार 1996 में देश का नम्बर एक मजदूर संगठन घोषित हुआ. वर्ष 2002 की सदस्यता सत्यापन के परिणाम की घोषणा के अनुसार भारतीय मजदूर संघ 62 लाख से भी अधिक सदस्य संख्या के साथ देश का सबसे अधिक सदस्यों वाला मजदूर संगठन बना हुआ है।भारतीय मजदूर संघ की स्थापना से पहले मजदूर संगठन राजनीतिक पार्टियों से सम्बन्धित थे तथा पार्टी के मजदूर संगठन के रूप में कार्य करते थे. प्रारम्भ में अन्य मजदूर संगठनों का विरोध तथा व्यंग्य भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं को सहना पड़ता था, लेकिन भारतीय मजदूर संघ ने एक गैर राजनीतिक श्रमिक संगठन के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया तथा आज भी उसी सिद्धान्त पर कायम है. कोई भी राजनीतिक नेता इसका पदाधिकारी नहीं है तथा न ही राजनीतिक चुनाव नहीं लड़ता है.देश हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम.नया जमाना आएगा, कमाने वाला खिलाएगा.बी.एम.एस. की क्या पहचान, त्याग-तपस्या और बलिदान.4. राष्ट्र का औद्योगिकीकरण, उद्योगों का श्रमिकीकरण, श्रमिकों का राष्ट्रीयकरणजिला अध्यक्ष जय प्रकाश सिंह ने बताया यह देश का एकमात्र ऐसा केन्द्रीय श्रम संगठन है जो किसी भी अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन से सम्बद्ध नहीं है और न ही कोई अन्तरराष्ट्रीय आर्थिक सहायता लेता है. 1996 से देश के पहले क्रमांक के केन्द्रीय श्रम संगठन के नाते भारतीय मजदूर संघ अन्तरराष्ट्रीय श्रम संगठन के सम्मेलनों में भारतीय श्रमिकों का प्रतिनिधित्व करता आ रहा है. भारतीय मजदूर संघ ने – भारतीय श्रम शोध मण्डल, सर्वपंथ समादर मंच, विश्वकर्मा श्रमिक शिक्षा संस्था व पर्यावरण मंच जैसे सहयोगी संगठनों की भी स्थापना की है.संचालन कार्यकर्ता सुजीत कुमार पांडे ने कियाइस अवसर पर श्री अंबरीश सिंह, जी एन पांडे,डीसी यादव,अजीत प्रताप सिंह, बृजेश चौरसिया विनय मिश्रा, मुकेश पांडे, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article