महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 32 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी By राजेश कुमार 2022-07-24

16715

24-07-2022-


उन्नाव।पुलिस अधीक्षक  दिनेश त्रिपाठी के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में जनपद उन्नाव के समस्त थानों की महिला हेल्पडेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया तथा परिवार परामर्शदाताओं की सहायता से महिला हेल्पडेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षियों द्वारा उपस्थित जोड़ों की समस्याओं को सुना गया। परामर्शदाताओं एवं महिला आरक्षियों द्वारा समस्याओं का काउंसलिंग के द्वारा निवारण करने का प्रयास करते हुए सभी जोड़ों की आपस में परस्पर वार्ता करायी गई तथा उनके परिजनों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं के सभी पहलुओं को समझा गया एवं उनके निराकरण के प्रयास किये गये। महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयास रंग लाये तथा कुल 32 पति-पत्नी के विवादित जोड़े साथ रहने हेतु राजी हुए, जिसमें महिला थाना से 11, थाना सोहरामऊ से 04, थाना दही से 03, थाना कोतवाली सदर, थाना अजगैन व थाना असोहा से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना हसनगंज, थाना पुरवा, थाना गंगाघाट, थाना बिहार, थाना अचलगंज, थाना फतेहपुर चौरासी व थाना बेहटामुजावर से 01-01 जोड़े की सकुशल विदाई की गई। परिवार परामर्शदाताओं में डॉ0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र समिति, श्री अबसार अली, डॉ0 सगीर अहमद खान व प्रेम गुरू एवं प्र0नि0 महिला थाना श्रीमती पुष्पा सिंह, महिला हेल्पडेस्क्स पर नियुक्त महिला आरक्षियों का योगदान सराहनीय रहा ।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article