गूंगी बहरी दस वर्षीय बच्ची को स्वानों किया गम्भीर रूप से घायल By विष्णु सिकरवार2022-07-25
सम्बंधित खबरें
25-07-2022-
आगरा। आगरा के जिला अस्पताल में एक दस वर्षीय मासूम को देखकर चिकित्सक बुरी तरह से घबरा गए। जैसे ही चिकित्सकों ने मासूम की हालत देखी उसे तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। बच्ची पूरी तरह से खून से लथपथ थी। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। डॉक्टर ने बच्ची को ओटी में ले जाते वक्त बच्ची की स्थिति के बारे में तो पूछा तो बच्ची के परिजनों का कहना था कि खूंखार स्वानों ने इस मासूम पर हमला कर दिया। मासूम बोल नहीं सकती, गूंगी है। इसीलिए वह किसी को आवाज भी नहीं दे पाई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बमुश्किल खूंखार स्वानों से इस बच्ची को बचाया और फिर उसे तुरंत जिला अस्पताल ले आए।
घटना दहतोरा क्षेत्र के गगोई गांव की है। परिजनों ने बताया कि मासूम बच्ची का नाम गुंजन है। गुंजन बोल नहीं सकती। गुंजन की मां नहीं है पिता भी मानसिक रोगी है। इसीलिए वह अपनी दादी के पास रहती है। गुंजन सुबह लगभग 5:30 बजे घर से निकल गई और रास्ते में खूंखार स्वानों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। एक साथ कई स्वानों द्वारा हमला किए जाने से बच्ची पूरी तरह से सहम गई। स्वानों ने उसके शरीर को बुरी तरह से काटा है।
मासूम बच्ची के परिजनों ने बताया कि वह बच्ची को ढूंढ रहे थे, तभी गांव के ही एक युवक ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी। जब वह घटनास्थल पर पहुंचे थे तो बच्ची अपने आप को एक कपड़े में लपेटे हुए थी। जब वह कपड़ा हटाया तो सभी के होश उड़ गए। सिर से लेकर पांव तक बच्ची के शरीर पर घाव ही घाव थे और खून बह रहा था। बच्ची को तुरंत उसी स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे तुरंत उपचार के लिए ऑपरेशन थिएटर ले गए।
मासूम गुंजन को जिस स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया था उसे देखकर चिकित्सक तुरंत उसे ऑपरेशन थिएटर में ले गए। मासूम बच्ची के इलाज के लिए जिला अस्पताल प्रशासन ने लगभग आठ चिकित्सकों की टीम लगाई। जिसमें जिला अस्पताल के बेहतरीन सर्जन और डॉक्टर भी शामिल हैं। पूरा शरीर घाव से भरा हुआ था। मासूम के शरीर पर लगभग 36 से अधिक टांके लगाए जा चुके थे। खबर लिखे जाने तक मासूम गुंजन का ऑपरेशन थिएटर में इलाज चल रहा था। जिला अस्पताल प्रशासन उसके इलाज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रह है।
चिकित्सक भी मासूम की स्थिति को देखकर हैरान थे। चिकित्सकों का कहना था कि जिला अस्पताल में आज तक कोई ऐसा कि नहीं आया है। किसी को स्वानों ने इतनी बुरी तरह से काटा हो। डिप्टी सीएमएस सी पी वर्मा ने खुद बताया कि उन्होंने भी पहली बार ऐसा केस अभी तक जिला अस्पताल में देखा है। फिलहाल गुंजन की जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बाजार से भी कुछ दवाओं को अपने निजी खर्चे से मंगाया गया है जिससे बच्ची का जीवन बचाया जा सके।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article