द्रोपति मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया जश्न By विष्णु सिकरवार 2022-07-25
सम्बंधित खबरें
25-07-2022-
आगरा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा देश में पहली बार आदिवासी जनजाति क्षेत्र की महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के महामहिम राष्ट्रपति बनने पर जश्न मनाया। भाजपा क्षेत्रीय महिला मोर्चा ब्रज क्षेत्र की उपाध्यक्ष रंजना पावर के नेतृत्व में सिकंदरा के के नगर में एस बी एम स्कूल पर बैठक आयोजित कर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के बैनर लगाकर जलूस निकाल कर मिष्ठान वितरण किया। सैकड़ों महिला कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ रैली निकाल कर क्षेत्र में यह संदेश दिया कि भाजपा ऐसी पार्टी है जिसमें छोटे बड़े,ऊंच नीच के भेदभाव को छोड़कर जमीनी कार्यकर्ताओं को कितनी ऊंचाइयों तक पहुचाने का काम करती है। इस मौके पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार करते हुए मिष्ठान वितरण भी किया। ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रिय मंत्री प्रवीणा राजावत ने कहा कि आदिवासी जनजाति क्षेत्र की महिला को देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचना पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को साकार करता है। यह भाजपा और उसकी विचारधारा में ही संभव है जहां समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को भी मान सम्मान मिलता है।
भाजपा महिला मोर्चा बृज क्षेत्र की पदाधिकारीगण उपाध्यक्ष रंजना पंवार, क्षेत्रिय मंत्री प्रवीणा राजावत, क्षेत्रिय कार्य समिति सदस्य हेमलता अग्रवाल, राजेश्वरी बघेल,योगिता आदि सभी बहिनों ने सिकंदरा के के नगर में एस बी एम स्कूल पर माननीय द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयाँ दी।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article