सविता सैन महासभा रजि. उत्तर प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित- एड.बृजकिशोर By विष्णु सिकरवार2022-07-25
सम्बंधित खबरें
25-07-2022-
आगरा। सविता सैन महासभा रजि.के मुख्य संरक्षक बृजकिशोर एड.ने 25जुलाई सोमवार को संस्था द्वारा आगरा में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि सविता सैन महासभा उ.प्र रजि. का गठन बर्ष 2015 में किया गया। संस्था का उद्देश्य सामाजिक बुराईयों (कुरीतियों) को खत्म करने जैसे दहेज प्रथा को खत्म करने हेतु सामुहिक विवाह का आयोजन , मृत्यु भोज को खत्म करने , कन्या भ्रूण हत्या रोकने , समाज के बच्चों की उचित शिक्षा , जिजमानी प्रथा समाप्त करने , समाज की सामाजिक एवं राजनैतिक पहचान दिलाने , समाज को नशा मुक्त करने , गरीब निराश्रित वृद्धा एवं विधवाओं के उत्थान के लिए हर संम्भव प्रयास करने हेतु किया गया था। पिछले दो बर्षों से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण सामाजिक कार्यों में कमी आई है।
संस्था के कई पदाधिकारियों का असमय निधन हो गया इससे समाज ओर संस्था को अपूर्णीय क्षति हुई है।
अतः इन बहुत सारी बातों को ध्यान में रखते हुए संस्था का विस्तार प्रदेश भर में करने का निर्णय सर्वसम्मती से संरक्षक कमेटी ने लिखा है।
इसी क्रम मे सविता सैन महासभा उ.प्र रजि.की पूर्व की कार्यकारिणी भंग करते हुए नई कार्यकारिणी घोषित की गई है।
जिसमें बरिष्ठ समाजसेवी अरविंद मथुरिया को प्रदेश अध्यक्ष ,रामेंद्र सविता को जिलाध्यक्ष आगरा एवं युवा नेता इंजी.राहुल आर्य सविता को आगरा महानगर अध्यक्ष के पद पर सर्व सम्मति से मनोनीत किया गया है।
नव मनोनीत पदाधिकारियों से आशा है कि वह अपने नेतृत्व में सविता सैन समाज और संस्था को गति देने एवम समाज की सामाजिक /राजनैतिक पहचान बनाने , सामाज मे फैली कुरीतियों जैसे नशा मुक्त समाज , दहेज प्रथा खत्म करने , मृत्यु भोज समाप्त करने , समाज मे बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु प्रयास समाज की सम्पत्तियों का संरक्षण एवं सुरक्षा का काम पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे।
पत्रकार वार्ता में एड. बृजकिशोर (मुख्य संरक्षक) नरेन्द्र आर्य , राजू सविता,सतीश सविता, नरेन्द्र नौहवार,अरविंद मथुरिया , रामेंद्र सविता , राहुल आर्य सविता , भोलानाथ सिंह , मनीष सविता , प्रदीप सविता , राजीव कुमार , सुरेश सविता , पूरन चंद वर्मा , इंजी. रोहित आर्य , केशव सविता , सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article