न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा व सदस्य न्यायमूर्ति महेश मित्तल ने मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बन्धित डाक्टरों के साथ बैठक की By विष्णु सिकरवार2022-07-28

16766

28-07-2022-


आगरा। अध्यक्ष राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग भारत सरकार न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा व सदस्य न्यायमूर्ति महेश मित्तल ने आज मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में विभिन्न बिन्दुओं पर सम्बन्धित डाक्टरों के साथ बैठक किया। तत्पश्चात मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड संख्या 20बी में मानसिक रोगियों से वार्तालाप के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया और महिला अतः रोगी विभाग में महिलाओं से उनके बारे में जानकारी लेते हुए व्यवसायिक चिकित्सा केंद्र में सिलाई, कढ़ाई, बुनाई आदि के बारे मे भी जानकारी प्राप्त की। साथ ही रोटरी क्लब ऑफ आगरा नार्थ के द्वारा राष्ट्रीय मानव अधिकार के अध्यक्ष ने वृक्षारोपण भी किया।
राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के संयुक्त सचिव, एच सी चौधरी ने केंद्रीय कारागार आगरा के निरीक्षण के दौरान शचीन्द्र नाथ बक्शी द्वार कारागार चिकित्सालय में मरीजों से जानकारी प्राप्त की तथा उनके खाने-पीने व स्वास्थ्य सुविधाओं एवं दवाइयों का जायजा भी लिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक वी के सिंह ने अवगत कराया कि काष्ठ कला/लौह उद्योग में कैदियों द्वारा विभिन्न तरह की वस्तुएं तैयार की जाती है। इसके साथ ही शहीद भगत सिंह द्वार में बैरक में बंद कैदियों से उनकी वास्तविक स्थिति की जानकारी लेते हुए कैदियों की रिहाई के संबंध में वार्तालाप किया गया, जिसमें पाया गया कि कुछ कैदियों की बेल मंजूर हो गई है फिर भी उनकी रिहाई अभी तक नहीं हो सकी है। कढी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि भविष्य में ऐसी परिस्थिति उत्पन्न नही होनी चाहिए।
उक्त अवसर पर आयोग के सदस्य राजीव जैन, मुख्य सचिव, देवेन्द्र कुमार, सुनील कुमार मीना, आयुक्त अमित गुप्ता, अपर जिलाधिकारी (प्रो0) हिमांशु गौतम, चिकित्सा अधीक्षक डा0 दिनेश सिंह राठौर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article