भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान झंडा भेंट किया By विष्णु सिकरवार2022-08-01

16782

01-08-2022-

आगरा। संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक ,पटना के दो दिवसीय कार्यक्रम के समापन सत्र के दौरान केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत कश्मीरी महिलाओं द्वारा बनाया गया तिरंगा झंडा भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर को भेंट किया। गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किसान मोर्चा के साथ ही युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ,महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती वानीति श्रीनिवासन सहित सभी अन्य मोर्चा अध्यक्षों को भी खादी का तिरंगा झंडा भेंट किया।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की अध्यक्षता में चल रही संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी बैठक,पटना समापन सत्र के दौरान यशस्वी केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कश्मीर की बहनों के द्वारा बनाए गए खादी के तिरंगा झंडे को भेंट किया। अमित शाह द्वारा तिरंगा झंडा  किसान मोर्चा के अतिरिक्त सभी अन्य मोर्चा अध्यक्षों को भी तिरंगा झंडा भेंट किया गया। विदित है कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी हर घर तिरंगा अभियान 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चला रही है। जिसमें 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराने का जन व्यापी आंदोलन बनाने का संकल्प लिया गया है। ताकि स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को हर घर के अंदर भारत का तिरंगा लहराए।
भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राजकुमार चाहर ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं देश के यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर चलाया जा रहा है। निश्चित रूप से तिरंगा हमारी आन,बान और शान है। हर घर तिरंगा अभियान का जो हमें जिम्मा मिला है उसे हम पूर्ण करेंगे।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article