अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम By मोहम्मद फहीम2022-08-10

16805

10-08-2022-


शेखपुर जाफर की  ताजिया जुलूस के साथ पहुँची कर्बला
 
सोहावल अयोध्या।सोहावल क्षेत्र के सैकड़ों गांव में अकीदत के साथ परंपरागत रूप में मोहर्रम का पर्व मनाया जा रहा है।सोहावल के ऐतिहासिक कर्बला रौनाही में,  शेखपुर   जाफर ,लखोरी सफीपुर ,कोला ,   बाजार, रसूलपुर  कई गांव की ताजियों को दफनाया जाता है।वहां प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारियां कर लिया है। जुलूस के रास्ते पर प्रभारी निरीक्षकअक्षय कुमार सिंह  मय फोर्स डटे हुए हैं। मुस्लिम समुदाय मोहर्रम का त्यौहार पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करने के रूप में मनाते हैं।यौमे आशूरा के इस मौके पर मुस्लिम समुदाय के सुन्नी पंथ से जुड़े लोग परंपरागत रूप से ताजिया रखते हैं और जुलूस के साथ उन्हें कर्बला में दफनाते हैं तथा मुस्लिम समुदाय का दूसरा पंथ शिया समुदाय से जुड़े लोग हजरत इमाम हुसैन की शहादत में शरीर पर मातम करते हुए ताजियादारी करते हैं।मास्टर अकलीम ने बताया कि मोहर्रम का त्यौहार शहादत और गम का त्यौहार है इस दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत यजीदियों के हाथ हो गई थी,उनकी शहादत आलमे इस्लाम और विश्व शांति तथा मानवता के रक्षा के लिए हमेशा याद रखी जाएगी। इसके साथ अपील भी किया कि सभी लोग मिलजुल कर शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार को मनाएं।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article