अमृत महोत्सव पर फैजे आम बिद्यालय ने निकाली तिरंगा रैली By मोहम्मद फहीम2022-08-12

16815

12-08-2022-

सोहावल अयोध्या।  स्वतंत्रता दिवस की 75वी  वर्षगांठ पर पूरे देश में अमृत महोत्सव के रूप में मनाई जा रही है। इसी क्रम में आज फैजे आम मुस्लिम  इंटर कॉलेज शेखपुर जाफर द्वारा तिरंगा पदयात्रा रैली निकाली गई ।यह तिरंगा पदयात्रा रैली विद्यालय से शुरू होकर लखौरी तहसीन पुर, रौनाही थाना सोहावल चौराहा होती हुई विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में सफेद कपड़ो वाली ड्रेस में  हाथों में तिरंगा झंडा लेकर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे लगाते हुए चल रहे बच्चों की शोभा देखने लायक थी। रैली में चल रहे बच्चे आने जाने वाले लोगों को तिरंगा के प्रति जागरूक करते रहे।  देश को आजादी कितनी परेशानी से मिली इस को संजो कर रखने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे थे।रैली बिद्यालय में आकर कार्यक्रम के रूप बदल गई जिसमें कालेज के प्रवन्धक अख़्तर सिद्दीकी ने उपस्थित बच्चों व  स्टाफ को सम्बोधित करते हुए कहा कि अपना भारत देश महान है।इसकी स्वतंत्रता के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी पाई है।उन्ही वीर सपूतों की याद और आजादी की रक्षा असली अमृत महोत्सव है।उन्होंने बच्चों से अपने घरों पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य महमूद अहमद ,अकरम सिद्दीकी ,मनोज यादव, रामदेव पांडे ,दिवाकर मिश्रा ,अरविंद यादव, मोहम्मद अहमद रिजवान अहमद अरुण दुबे, नितेश मिश्रा ,पवन यादव ,अरविन्द यादव ,वीरेंद्र पाठक ,अनवर अहमद, एजाजुद्दीन ,मो0 आसिफ,मो0 तारीख, व अन्य विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article