समाजवादी पार्टी युवजन सभा निवर्तमान जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में धूमधाम से निकली गई तिरंगा यात्रा। By असद हुसैन, इसराक अहमद2022-08-12
सम्बंधित खबरें
12-08-2022-
जायस-अमेठी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले की सभी विधानसभाओं में समाजवादी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने हर घर तिरंगा झंडा लगवाने तथा तिरंगा यात्रा निकालने की बेमिसाल कोशिश करते हुए जनता के दिलों में तिरंगे का सम्मान और आपसी भाईचारा कायम करने का काम किया। बताते चले कि निवर्तमान जिला अध्यक्ष शमशाद खान जायसी ने एक विशाल तिरंगा रैली जायस नगर में निकाली जिसमें जिले के वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारी शामिल रहे साथ ही साथ शमशाद खान जायसी ने समाजवादी पार्टी सदस्यता अभियान के तहत नये व पुराने लोगों को सदस्यता दिलाई। वहीं शमशाद खान जायसी ने कहा कि इस रैली के निकालने का उद्देश्य भाजपा सरकार द्वारा देश प्रेम तथा रिश्तों में पैदा की गई दूरियों को समाप्त करना है तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदेश है की ग़रीब, मज़दूर को साथ लेकर चले व उनकी हर सम्भव मदद् किया जाये। इस मौके पर सभासद इसरार खान उर्फ गुड्डन ने कहा कि तिरंगा झंडा हमारे देश की शान है हम मरते दम तक इसकी तथा अपने देश की रक्षा करने को तैयार हैं तथा इस यात्रा का मकसद झंडे की बिक्री कर ग़रीब जनता से धन वसूली तथा किसी को नीचा दिखाना नहीं है बल्कि क्षेत्र में एकता और भाईचारा कायम करना है। इस मौके पर सपा के पूर्व प्रत्याशी तिलोई मोहम्मद नईम तथा भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता, पदाधिकारी व युवजन सभा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता के साथ-साथ जायस नगर के दुकानदारों, स्थानीय निवासियों के साथ काफी लोग शामिल रहे।
विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन
18-10-2024-
अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप
08-05-2021-
View Articleपॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...
पोखरे में मिली युवती की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...
View Articleरितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?
20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...
View Articleनोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल
03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...
View Article