एबीवीपी ने निकाली 300 फुट लंबी तिरंगा यात्रा By विष्णु सिकरवार2022-08-13

16826

13-08-2022-

  आगरा। आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की खेरागढ़ इकाई द्वारा शनिवार को नगर में 300 फुट लंबे तिरंगे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर के विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर के उंटगिर चौराहे से हुई जो नगर के कागारौल चौराहे, सैंया तिराहे, मैन चौराहे से होती हुई राघव मैरिज होम पहुंचीं जहां यात्रा का अंतिम पड़ाव था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, शहीदों के नाम के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के गानों के साथ तिरंगा यात्रा पूर्ण हुई। खेरागढ़ के लोगों ने बताया कि ऐसी तिरंगा यात्रा खेरागढ़ के इतिहास में पहली बार निकली है। तिरंगा यात्रा में एबीवीपी की प्रदेश मंत्री गौरी दुबे, प्रांत मेडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय और सुधीर गर्ग उर्फ गुड्डू, माधव गर्ग मुख्य रूप से रहे। तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष कौशल कुमार नीरज उपनिदेशक उद्यान विभाग आगरा मंडल, मुख्य अतिथि विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, मुख्य वक्ता एबीवीपी की प्रदेश मंत्री गौरी दुबे, विशिष्ट अतिथि प्रांत मेडिविजन प्रमुख डॉ सिमरन उपाध्याय, जिला विस्तार विवेक जादौन, जिला संयोजक अमन बंसल, जिला प्रमुख मनीष तोमर , सोशल मीडिया सह संयोजक धीरज सिकरवार, नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिकरवार और नगर मंत्री शिवाय गोयल सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह ने किया।

सोशल मीडिया

खबरें ज़रा हट के...

  • विश्व प्रसिद्ध देवा मेला एवं प्रदर्शनी का हुआ भव्य उदघाटन

    18-10-2024-


    डीएम की धर्मपत्नी ने फीता काटकर किया उदघाटन। 

    बाराबंकी। सूफी संत हाजी वारिस अली शाह के...

    View Article
  • अभिनव ने लगाया श्वेता पर बेटे को होटल में अकेला छोड़कर केप टाउन जाने का आरोप

    08-05-2021-
    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन में श्वेता तिवारी भी हिस्सा लेने वाली हैं जिसके लिए एक्ट्रेस...

    View Article
  • पोखरे में मिली युवती की नग्‍न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

    30-04-2021-गोरखपुर। खजनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत मऊधरमंगल के सिगरा पोखरे में शुक्रवार को एक युवती की नग्न लाश दिखने...

    View Article
  • रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फाइटर होगी बॉलिवुड की सबसे महंगी फिल्म?

    20-01-2021-रितिक रोशन के बर्थडे (10 जनवरी) पर उनकी अपकमिंग फिल्म च्फाइटरज् का 30 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर...

    View Article
  • नोरा फतेही ने शेयर किया ग्लैमरस फोटोशूट का वीडियो, हुआ वायरल

    03-01-2021-नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस नोरा फतेही ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया हैl यह उनके हालिया फोटोशूट का वीडियो...

    View Article